Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांतШығыс Қазақстан облысыशिग़िस क़ज़ाख़स्तान ओब्लिसी East Kazakhstan in Kazakhstan.svg ओसकेमेन २,८३,३०० १४,१८,३०० २००९ ५ ज़िले १५ कज़ाख़, रूसी पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Шығыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: East Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओसकेमेन (Oskemen) नाम का शहर है, जिसे उस्त-कमेनोगोर्स्क (Ust-Kamenogorsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की उत्तरी सीमाएँ रूस से और पूर्वी सीमाएँ जनवादी गणतंत्र चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। इसका सूदूर पूर्व छोर मंगोलिया से केवल ५० किमी दूर है लेकिन बीच में चीन और रूस का ज़रा से हिस्सा क़ज़ाख़स्तान और मंगोलिया के बीच आ जाता है। विवरण प्रांत के पूर्वी हिस्से में अल्ताई पर्वतों का कुछ भाग आता है लेकिन पश्चिमी हिस्सों में स्तेपी क्षेत्र का मैदान विस्तृत है। प्रान्त के उत्तर में सेमेय (Семей, Semey) शहर है जिसे पहले सेमीपलातिन्स्क (Семипала́тинск, Semipalatinsk) कहा जाता था। यहाँ सोवियत संघ के ज़माने में उस देश के परमाणु हथियार आज़माए जाते थे। १९४९ से १९८९ के बीच यहाँ ४५६ परमाणु विस्फोट किये गए।Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... The name of Semipalatinsk has internationally become closely identified with the Semipalatinsk Test Site, the location for 456 nuclear explosions between 1949 and 1989 ... समुदाय सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ५५% लोग कज़ाख़ समुदाय के और ४१% लोग रूसी समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ यूक्रेनी और अन्य समुदायों के लोग भी रहते हैं। राजधानी ओसकेमेन में रूसी और यूक्रेनी लोगों की तादाद कज़ाख़ लोगों से ज्यादा है। पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें क़ज़ाख़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:पूर्व क़ज़ाख़स्तान प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत