Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वट्टेऴुत्तु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वट्टेऴुत्तु आबूगीदा तमिलसंस्कृतसौराष्ट्रप्राचीन जावाई ७००-समकालीन आद्य-कनानाइट वर्णमाला फ़ीनीशियाई वर्णमाला अरमाई वर्णमाला ब्राह्मी तमिलि मलयालम, ग्रन्थ सौराष्ट्र Vatteluttu ariccuvaṭi.png U+0B80–U+0BFF Vaṭṭēḻuttu वट्टेऴुत्तु (வட்டெழுத்து, വട്ടെഴുത്ത്, ʋɐʈːeɻut̪ːɨ̆, गोल अक्षर) एक आबूगीदा लेखन प्रणाली है जिसका उपज दक्षिण भारत और श्रीलंका के तमिल लोगों द्वारा हुई। इस उच्चारण-आधारित वर्णमाला के छठीं शताब्दी से चौदहवीं शताब्दी के बीच के साक्ष्य वर्तमान काल के भारतीय राज्यों तमिल नाडु और केरल में मिलते हैं।http://books.google.com/books?id=y3KdxBqjg5cC&pg=PA542&dq=Vatteluttu&lr=#PPA542,M1 The Blackwell Encyclopedia of Writing Systems बाद में इसके स्थान पर आधुनिक तमिल लिपि और मलयालम लिपि ने ले ली। वट्टेऴुत्तु जैसे व्यापक शब्द का प्रयोग जॉर्ज कोईड्स व डीजीई हॉल जैसे दक्षिणपूर्व एशिया अध्ययन करने वाले विद्वानों ने किया है। दूसरी शताब्दी तक तमिल को तमिल-ब्राह्मी में लिखा जाता था। तत्पश्चात् तमिल के लिए इस लिपि का प्रयोग होने लगा। तमिल-ब्राह्मी भी ब्राह्मी आधारित लिपि ही है। इस गोल लिपि का प्रयोग केरल में तमिल, प्राचीन-मलयालम व मलयालम भाषा लिखने के लिए भी किया जाता था। इस समय मलयालम के लिए मलयालम लिपि का प्रयोग होता है। तमिल भाषा के ३०० ई.पू. से १८०० ई.पू. के शिलालेख मिलते हैं और इनमें समय सहित कई परिवर्तन हुए हैं।तमिल शिलालेखों की भाषा अगस्त्यलिङ्गम एस. व एस. वी. शन्मुखम् अन्नामलाई विश्वविद्यालय १९७० अन्नामलाईनगर, तमिल नाडु, भारत ग्रन्थ लिपि में वट्टेळुत्तु के मुक़ाबले अधिक अक्षर हैं। इसमें और तमिल लिपि में कई समानताएँ हैं संस्कृत लिखने के लिए किन्तु तमिल के मुक़ाबले ग्रन्थ में अधिक अक्षर हैं। इन्हें भी देखें तमिल ताम्र लेख भारतीय ताम्र लेख लगुना ताम्र लेख तमिल लिपि सन्दर्भ दीर्घा श्रेणी:भारत का भाषाई इतिहास श्रेणी:ब्राह्मी आधारित लिपियाँ श्रेणी:तमिल भाषा श्रेणी:मलयालम भाषा श्रेणी:अबुगिडा लेखन प्रणालियाँ