411 REFERENCE · Wikipedia
इन्द्र कुमार गुजराल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत के १२वें प्रधानमन्त्री इन्द्र कुमार गुजराल Inder_Kumar_Gujral_071.jpg y १९१९ १२ ४ झेलम, ब्रिटिश भारत y २०१२ ११ ३० १९१९ १२ ०४ गुड़गाँव, भारत २१ अप्रैल १९९७ १९ मार्च १९९८ एच० डी० देवगौड़ा अटल बिहारी वाजपेयी जनता दल शीला गुजराल
इन्द्र कुमार गुजराल (अंग्रेजी: I. K. Gujral जन्म: ४ दिसम्बर १९१९, झेलम - मृत्यु: ३० नवम्बर २०१२, गुड़गाँव) भारतीय गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और १९४२ के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे जेल भी गये।http://www.independent.co.uk/news/world/indian-intrigue-on-hold-as-pm-is-sworn-in-1268624.html Indian intrigue on hold as PM is sworn in McGirk Jan २२ अप्रैल १९९७ दि इंडिपेंडेंट १ दिसम्बर २०१२ https://web.archive.org/web/20121106053204/http://www.independent.co.uk/news/world/indian-intrigue-on-hold-as-pm-is-sworn-in-1268624.html 6 नवंबर 2012 live अप्रैल १९९७ में भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में विभिन्न पदों पर काम किया। वे संचार मन्त्री, संसदीय कार्य मन्त्री, सूचना प्रसारण मन्त्री, विदेश मन्त्री और आवास मन्त्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक बीबीसी की हिन्दी सेवा में एक पत्रकार के रूप में भी काम किया था।
१९७५ में जिन दिनों वे इन्दिरा गान्धी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मन्त्री थे उसी समय यह बात सामने आयी थी कि १९७१ के चुनाव में इन्दिरा गान्धी ने चुनाव जीतने के लिये असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। इन्दिरा गान्धी के बेटे संजय गांधी ने उत्तर प्रदेश से ट्रकों में भरकर अपनी माँ के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली में लोग इकट्ठे किये और इन्द्र कुमार गुजराल से दूरदर्शन द्वारा उसका कवरेज करवाने को कहा। गुजराल ने इसे मानने से इन्कार कर दिया http://www.thehindubusinessline.com/news/former-prime-minister-ik-gujral-passes-away/article4150486.ece बिज़नस लाइन : News : Architect of ‘Gujral Doctrine’ is no more Thehindubusinessline.com 2012-12-02 https://web.archive.org/web/20130728082458/http://www.thehindubusinessline.com/news/former-prime-minister-ik-gujral-passes-away/article4150486.ece 28 जुलाई 2013 live क्योंकि संजय गांधी को कोई सरकारी ओहदा प्राप्त नहीं था। बेशक वे प्रधानमन्त्री के पुत्र थे।द हिन्दू (समाचार पत्र) के उपर्युक्त समाचार के अनुसार इस कारण से उन्हें सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय से हटा दिया गया और विद्याचरण शुक्ल को यह पद सौंप दिया गया। लेकिन बाद में उन्हीं इन्दिरा गान्धी की सरकार में मास्को में राजदूत के तौर पर गुजराल ने १९८० में सोवियत संघ के द्वारा अफ़गानिस्तान में हस्तक्षेप का विरोध किया। उस समय भारतीय विदेश नीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव था। उस घटना के बाद ही आगे चलकर भारत ने सोवियत संघ द्वारा हंगरी और चेकोस्लोवाकिया में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया।
व्यक्तिगत जीवन
गुजराल के पिता का नाम अवतार नारायण और माता का पुष्पा गुजराल था। उनकी शिक्षा दीक्षा डी०ए०वी० काॅलेज, हैली कॉलेज ऑफ कामर्स और फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज लाहौर में हुई।दिसम्बर 2012 अपनी युवावस्था में वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शरीक हुए और १९४२ के "अंग्रेजो भारत छोड़ो" अभियान में जेल भी गये।http://www.independent.co.uk/news/world/indian-intrigue-on-hold-as-pm-is-sworn-in-1268624.html Indian intrigue on hold as PM is sworn in McGirk Jan 22 अप्रैल 1997 The Independent 25 जनवरी 2010 London https://web.archive.org/web/20121106053204/http://www.independent.co.uk/news/world/indian-intrigue-on-hold-as-pm-is-sworn-in-1268624.html 6 नवंबर 2012 live
हिन्दी, उर्दू और पंजाबी भाषा में निपुण होने के अलावा वे कई अन्य भाषाओं के जानकार भी थे और शेरो-शायरी में काफी दिलचस्पी रखते थे। http://www.thehindubusinessline.com/news/former-prime-minister-ik-gujral-passes-away/article4150486.ece बिज़नस लाइन : News : Architect of ‘Gujral Doctrine’ is no more Thehindubusinessline.com 2012-12-02 https://web.archive.org/web/20130728082458/http://www.thehindubusinessline.com/news/former-prime-minister-ik-gujral-passes-away/article4150486.ece 28 जुलाई 2013 live गुजराल की पत्नी शीला गुजराल का निधन ११ जुलाई २०११ को हुआ। उनके दो बेटों में से एक नरेश गुजराल राज्य सभा सदस्य है और दूसरा बेटा विशाल है। गुजराल के छोटे भाई सतीश गुजराल एक विख्यात चित्रकार तथा वास्तुकार भी है।
३० नवम्बर २०१२ को गुड़गाँव के मेदान्ता अस्पताल में गुजराल का निधन हो गया।http://khabar.ibnlive.in.com/news/86621/1 पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का निधन आईबीएन ७ ३० नवम्बर २०१२ ३० नवम्बर २०१२ गुड़गाँव https://web.archive.org/web/20121203035443/http://khabar.ibnlive.in.com/news/86621/1 3 दिसंबर 2012 dead
लम्बी बीमारी के बाद निधन
गुजराल लम्बे समय से डायलिसिस पर चल रहे थे। १९ नवम्बर २०१२ को छाती में संक्रमण के बाद उन्हें हरियाणा स्थित गुड़गाँव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी हालत गिरती चली गयी। २७ नवम्बर २०१२ को वे अचेतावस्था में चले गये। काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आखिरकार ३० नवम्बर २०१२ को उनकी आत्मा ने उनका शरीर छोड़ दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही लोक सभा व राज्य सभा स्थगित हो गयी और इस अवसर पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा के साथ भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री ने शोक व्यक्त किया।
जनता के दर्शनार्थ उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास ५ जनपथ नई दिल्ली में रक्खा गया। १ दिसम्बर २०१२ को दोपहर बाद ३ बजे उनकी अंत्येष्टि शान्ति वन और विजय घाट के मध्यवर्ती क्षेत्र "स्मृति स्थल" पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गयी।Former PM IK Gujral cremated with full state honours http://zeenews.india.com/news/nation/former-pm-ik-gujral-to-be-given-state-funeral-today_813934.html 1 दिसम्बर 2012 Zee News 2 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130728075628/http://zeenews.india.com/news/nation/former-pm-ik-gujral-to-be-given-state-funeral-today_813934.html 28 जुलाई 2013 live
गुजराल की अन्त्येष्टि में भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी व अरुण जेटली सहित अनेक हस्तियाँ शामिल हुईं।
गुजराल की आत्मकथा
इन्द्र कुमार गुजराल ने अपनी आत्मकथा अंग्रेजी भाषा में लिखी थी जो उनके जीवित रहते प्रकाशित भी हुई। उसका विवरण इस प्रकार है:
"मैटर्स ऑफ डिस्क्रिशन: एन ऑटोबायोग्राफी"- आई०के०गुजराल प्रकाशक: हे हाउस, इण्डिया, (वितरक): पेंगुइन बुक्स इण्डिया। ISBN 978-93-8048-080-0http://www.penguinbooksindia.com/category/Autobiography_Biography_Memoir/Matters_of_Discretion_9789380480800.aspx Penguin books, भारत 2 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20110510073807/http://www.penguinbooksindia.com/category/Autobiography_Biography_Memoir/Matters_of_Discretion_9789380480800.aspx 10 मई 2011 dead
विश्वनाथ प्रताप सिंह
विदेश मंत्री 1989–1990
विद्या चरण शुक्ल
|-
सिकंदर बख्त
विदेश मंत्री 1996–1998
3 अटल बिहारी वाजपेयी
|-
2 एच डी देवगौड़ा
भारत के प्रधानमंत्री 1997–1998
|-
अध्यक्ष, योजना आयोग 1997–1998
|-
पी. चिदम्बरम
वित्त मंत्री 1997–1998
यशवंत सिन्हा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारत के प्रधानमंत्रियों का आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेजी में)
पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल
इंदर गुजरालः राजनीति में एक भला इंसान
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:भारत के प्रधानमंत्री
श्रेणी:1919 में जन्मे लोग
श्रेणी:९वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१२वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:भारत के विदेश मंत्री
श्रेणी:भारत के वित्त मंत्री