411 REFERENCE · Wikipedia
चलसंधि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साइनोवियल जोड़ जंकतुरा सिनोवियालिस (junctura synovialis) 907 Synovial Joints.jpg साइनोवियल जोड़ की संरचना 909 Types of Synovial Joints.jpg साइनोवियल जोड़ों के प्रकार।
दाएं शीर्ष से दक्षिणावर्त: कंदुक खल्लिका संधि, कॉन्डिलॉइड संधि, प्लेन जोड़, सैडल जोड़, कब्जा संधि और धुराग्र संधि।
चलसंधि अथवा साइनोवियल जोड़ मानव कंकाल तंत्र का महत्वपूर्ण जोड़ हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में गति और लचीलापन प्रदान करने का कार्य करते हैं। साइनोवियल जोड़ के लिए अन्य शब्द डायथ्रोसिस (diarthrosis) भी काम में लिया जाता है। साइनोवियल जोड़ हड्डियों या उपास्थि को एक रेशेदार संयुक्त कैप्सूल के साथ जोड़ता है जो जुड़ी हुई हड्डियों के पेरीओस्टेम के साथ निरंतर होता है।The Musculoskeletal System. In: Dutton M. eds. Dutton's Orthopaedic Examination, Evaluation, and Intervention, 5e. मैकग्रॉ-हिल; अभिगमन तिथि: 31 जुलाई 2024. https://accessphysiotherapy-mhmedical-com.libaccess.lib.mcmaster.ca/content.aspx?bookid=2707§ionid=224662311
साइनोवियल जोड़ की संरचना
साइनोवियल जोड़ में गतिशीलता पायी जाती है। साइनोवियल जोड़ में जोड़ कैप्सूल, आर्टिकुलर उपास्थि, लिगामेंट्स, सिनोवियल द्रव पाया जाता है। साइनोवियल द्रव को स्त्रावित करने का कार्य साइनोवियल झिल्ली करती है। शरीर के ज्यादातर जोड़ साइनोवियल जोड़ होते है। साइनोवियल जोड़ में मुख्यत शरीर के हाथों व पैरों के जोड़ शामिल होते है। जो शरीर को गतिशीलता प्रदान करते है।https://www.physio-pedia.com/Synovial_Joints Synovial Joints Physio-Pedia 2024-06-21तमेर महमौद सितम्बर 2013 Hyaluronan and synovial joint: function, distribution and healing https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3967437/ Interdisciplinary Toxicology 6 3 111–125 10.2478/intox-2013-0019 1337-6853 3967437 24678248 2024-06-21
साइनोवियल जोड़ के प्रकार
कब्जा संधि: दो हड्डियों के बीच बनने वाला जोड़ जिसमे एक दिशा में गति देखने को मिलती है। इन जोड़ों का कार्य एक दरवाजे के कब्जे की तरह होता है, जो केवल एक दिशा में घूमता है। उदाहरण: कोहनी जोड़ (ह्यूमेरस और अल्ना के बीच)
धुराग्र संधि: इस जोड़ में एक हड्डी दूसरी हड्डी के चारों ओर घुमावदार गति करती है जिस कारण इसे घुमावदार जोड़ भी कहा जाता है। उदाहरण: एटलंटो-एक्सियल जॉइंट।https://my.clevelandclinic.org/health/body/25137-joints Joints My Clevelandclinic 2024-06-21
कंदुक खलिक्का संधि: एक हड्डी का सिर तथा दूसरी हड्डी की गुहा के मध्य बनने वाला जोड़ गेंद (कंदुक) और सॉकेट (खलिका) संधि कहलाता है। उदाहरण: कंधे का जोड़ (शोल्डर जॉइंट), कूल्हे का जोड़ (हिप जॉइंट)Juneja Pallavi Anatomy, Joints 2024 http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK507893/ StatPearls StatPearls Publishing 29939670 2024-06-21 Munjal Akul Hubbard John B.Biga Lindsay M. Bronson Staci Dawson Sierra Harwell Amy Hopkins Robin Kaufmann Joel LeMaster Mike Matern Philip Morrison-Graham Katie 2019-09-26 9.4 Synovial Joints https://open.oregonstate.education/aandp/chapter/9-4-synovial-joints/ en
साइनोवियल जोड़ के कार्य
साइनोवियल जोड़ शरीर को गतिशील बनाने का कार्य करता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मानव शारीरिकी