411 REFERENCE · Wikipedia
भरहुत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भरहुत 250px 1.2 भरहुत स्तूप का भग्नावशेष एवं आसपास का दृष्य India#India Madhya Pradesh yes 250 भारत 24.446891 80.846041 inline,title बौद्ध धर्म विन्ध्य पर्वतमाला मध्य प्रदेश सतना 300–200 BCE स्तूप के भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं। कलाकृतियाँ यहाँ से हटा दी गयीं हैं।
भरहुत भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सतना जिले में स्थित एक गाँव है जो अपने प्राचीन बौद्ध स्तूप, कलाकृतियों एवं अन्य पुरातात्विक वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ एक बौद्ध स्तूप के भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं जिसका निर्माण सम्राट अशोक या पुष्यमित्र शुंग के काल में हुआ था। अलेक्जैंडर कनिंघम ने सर्वप्रथम 1873 ई. में इस स्थल का पता लगाया था। यहाँ से प्राप्त पुरातात्विक महत्व की कुछ वस्तुओं को कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में तथा कुछ अन्य को प्रयागराज के संग्रहालय में रखा गया है।
भरहुत के लाल पहाड़ के ऊपरी चोटी से बलालदेव का 14वीं शदी का प्रारंभिक देवनागरी में लेख मिला है जिससे यह सिद्ध होता है कि इसका महत्त्व इस समय तक था।
भरहुत का स्तूप अपने समय के समाज का दर्पण कहा जा सकता है। वर्तमान में भरहुत उजड़ चुका है।
चित्रावली
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भरहुत चित्रदीर्घा https://web.archive.org/web/20211114172422/https://indianmuseumkolkata.org/hindi/collection/MTQ= 14 नवंबर 2021 (भारतीय संग्रहालय, कोलकाता)
श्रेणी:सतना ज़िला