411 REFERENCE · Wikipedia
अर्जेंटीना के लिए विशाल यूरोपीय आप्रवासन लहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|अर्जेंटीना के लिए विशाल यूरोपीय आप्रवासन लहर
thumb|आप्रवासी होटल, ब्यूनस आयर्स। 1906 में निर्मित इस होटल में 4,000 तक लोग रह सकते थे।
अर्जेंटीना के लिए विशाल यूरोपीय आप्रवासन लहर, 19वीं सदी के अंत और 20वीं शताब्दी की शुरुआत तक चली थी। इस लहर के द्वारा अर्जेन्टीना आप्रवास करवे वालों में ज्यादातर इतालवी और स्पेनिश आप्रवासी थे, इनके साथ-साथ स्लाव (विशेष रूप से यूक्रेनियाई, पोलिश, रूसी और क्रोएशियाई), फ्रांसीसी, जर्मन, स्वीडिश, डैनिश और वेल्श जैसी अन्य राष्ट्रीयताओं के साथ-साथ यहूदी भी शामिल थे। इस अवधि के दौरान अर्जेंटीना की जनसंख्या में भारी वृद्धि देखी गयी। यूरोपीय आप्रवासियों ने अपने पैतृक देशों के राजनीतिक आंदोलनों को यहाँ भी शुरु करके अर्जेंटीना की राजनीति को भी संशोधित किया, जिनमें श्रमिक संघवाद, अराजकतावाद और समाजवाद शामिल था।Inmigración y modernidad (स्पानी में) 1880 और 1915 के बीच, 700000 से अधिक यूरोपीय अर्जेंटीना आए।
कारण
आप्रवासन से पहले, अर्जेंटीना की जनसंख्या बहुत कम थी। अमेरिका के स्पेनिश उपनिवेशीकरण ने अपना ध्यान मेक्सिको और पेरू पर रखा था, दक्षिणी स्पेनिश क्षेत्रों में धन का कोई स्रोत नहीं था और आबादी भी बेहद कम थी। 19वीं सदी में अर्जेंटीना के स्वतंत्रता संग्राम और अर्जेंटीना के गृहयुद्धों के दौरान यह आबादी और भी कम हो गई। उस समय के अर्जेंटीना के कई प्रमुख व्यक्तियों, जैसे डोमिंगो फॉस्टिनो सर्मिएन्टो और जुआन बॉतिस्ता अलबर्डी ने सोचा कि देश की आबादी बढाना अनिवार्य है। अर्जेंटीना के 1853 के संविधान के 25वें अनुच्छेद में यूरोपीय आप्रवासन को प्रोत्साहित किया गया, जिसके कारण आप्रवासन में आने वाली बाधाएं दूर हो गयीं।La inmigración europea, según Sarmiento y Alberdi (स्पानी में)
चूँकि आप्रवासी विभिन्न यूरोपीय देशों से आए थे, इसलिए ऐसा कोई एक कारण नहीं था जिसके कारण अप्रवासियों ने अपने गृह देशों को छोड़ दिया था। उनमें से कुछ ने बस एक बेहतर जीवन शैली की तलाश में तो कुछ ने यूरोप में उनके देश के अन्य देशों से होने वाले संघर्षों से बचने के लिए आप्रवास किया था। कुछ स्पैनिश और इटालियन अप्रवासी इंटरनेशनल वर्किंगमेन्स एसोसिएशन का हिस्सा थे, और कुछ जर्मन अप्रवासियों को ओटो वॉन बिस्मार्क की एक डिक्री जिसने 1878 में समाजवाद पर प्रतिबंध लगा दिया था के द्वारा जर्मनी से निकाल दिया गया था। कुछ स्पेनिश अप्रवासी तीसरे कारलिस्ट युद्ध से बच कर भागे थे।
सन्दर्भ
श्रेणी:अर्जेण्टीना