Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी केंद्र-शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में एड्स नियंत्रण, जागरण तथा रक्त बैंकों की देखरेख का काम करती है। चंडीगढ़ में 10.54 लाख की आबादी (2010 जनगणना) है। जनसंख्या का घनत्व प्रति स्कवैर किलोमीटर 9252 व्यक्ति है। जनसंख्या में लिंग-अनुपात प्रति हजार पुरुषों में 818 महिलाओं का है। शहरी क्षेत्रों में रहनेवालों की जनसंख्या का प्रतिशत 89.8% है और ग्रामीण आबादी 10.2% है। क्षेत्र में साक्षरता की दर 81.9% है। चंडीगढ़ में युवाओं में एचआइवी प्रसार 2003 में 0.5% था परन्तु 2006 में कमी आई है और तब से यह 0.25% बना रहा है।http://www.chandigarhsacs.org/HIVAIDSCHD.html# HIV/AIDS CSACS 9July 2012 https://web.archive.org/web/20130709023551/http://www.chandigarhsacs.org/HIVAIDSCHD.html 9 जुलाई 2013 dead गुल पनाग चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के समर्थन से सद्भावना राजदूत right|thumb|गुल पनाग चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के समर्थन से 2004 में सद्भावना राजदूत बनाई गयीं थीं भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई, उत्तर क्षेत्र) ने अभिनेत्री गुल पनाग को 2004 में अपने एड्स जागरुकता अभियान का ' सद्भावना राजदूत ' नियुक्त किया है। परिसंघ की विज्ञप्ति के अनुसार इस परियोजना को चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से लागू किया गया था। इस परियोजना के तहत चंडीगढ़ के लोगों विशेषकर औद्योगिक श्रमिकों को एड्स संबंधी विषयों पर जागरुक किया गया था। सीआईआई (उत्तर क्षेत्र) इस अभियान को पूरे उत्तर क्षेत्र में चलाया गया था।http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/763602.cms गुल पनाग CII की सद्भावना राजदूत Nav Bharat Times 9July 2012 https://web.archive.org/web/20160406155245/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/763602.cms 6 अप्रैल 2016 live विश्व एड्स दिवस समारोह विश्व एड्स दिवस पर चंडीगढ़ में रक्त एकत्र करने के लिए एक मोबाइल वैन सेवा उपलब्ध की गई है जिसके साथ ही राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करके लोगों को इस बारे में जागरूक करती है। इन सम्मेलनों के पहले दिन रक्त सुरक्षा, जानपदिक रोग विज्ञान और निगरानी, सहायता, देखभाल, उपचार और सामाजिक- मेडिको कानूनी मुद्दों से संबंधित मुद्दों पर विचार- विमर्श किया जाता है।http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-8571304.html रक्त एकत्र करने के लिए मोबाइल वैन लांच Jagran 9July 2012 https://web.archive.org/web/20160324042849/http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-8571304.html 24 मार्च 2016 live चंडीगढ़ में उपलभ्द रक्त सेवाएँ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने चंडीगढ़ को ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया है। इस शहर को यहां के स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों के लिए जाना जाता है। शहर में चार लाइसेंसधारी ब्लड बैंक हैं, जो स्वैच्छिक दान द्वारा 80 प्रतिशत रक्त संग्रहित करते हैं। चंडीगढ़ में प्रतिदिन 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया जाता है।http://hindi.oneindia.in/news/2009/10/10/1255135998.html चंडीगढ़ के मॉलों में रक्त संग्रह केंद्र खोलने की योजना One India Hindi 9July 2012 14 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160314042621/http://hindi.oneindia.com/news/2009/10/10/1255135998.html dead सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय सरकारी एड्स नियंत्रण संस्थाएँ श्रेणी:ऍचआइवी-सम्बंधित जानकारी श्रेणी:चंडीगढ़