411 REFERENCE · Wikipedia
चांदी का वरक़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वरक़ 200px वरक़ से सजी मिठाइयां भारतीय उपमहाद्वीप सोना, चाँदी भोजन को सजाने के लिए veg
वरक़ चांदी अथवा शयोजक मांसर्क से बना एक पतरा (पर्ण) है और भारत और पड़ोसी देशों जैसे कि पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश आदि में इसका उपयोग मिठाईयों और व्यंजनों को सजाने के लिए किया जाता है। चांदी को खाया जा सकता है हालांकि, यह पूर्णतया स्वादविहीन होती है। चांदी तत्व का एक बड़ी मात्रा में सेवन अर्जीरिया का कारण बन सकता है, लेकिन वर्क में इसकी बहुत ही कम मात्रा होने के कारण इसे शरीर के लिए हानिकारक नहीं माना जाता।http://indiacurrents.com/news/view_article.html?article_id=b8b860cc0946bef1dbe95caddfe4bcaa Silver Coating Sarvate Sarita 4 अप्रैल 2005 India Currents 2009-07-05 https://web.archive.org/web/20090214002122/http://indiacurrents.com/news/view_article.html?article_id=b8b860cc0946bef1dbe95caddfe4bcaa 14 फ़रवरी 2009 dead
वरक़ बनाने के लिए चांदी को पीट पीट कर एक चादर में ढाला जाता है और इसकी मोटाई मात्र कुछ माइक्रोमीटर ही रह जाती है। इसे सहेजने के लिए इसे कागज की परतों के बीच रखा जाता है और इसे उपयोग से पहले इन कागजों मे से निकाला जाता है। यह बहुत ही नाज़ुक होता है और छूने पर छोटे छोटे टुकड़ों में टूट जाता है।
शाकाहारी लोगों का दावा है कि, क्योंकि वरक़ बनाने के लिए चांदी को पशुओं की अति लचीली आंतों के बीच रख कर पीटा जाता है और इन आंतों का कुछ हिस्सा इस वर्क का भी हिस्सा बन जाता है इसलिए, वरक़ एक तरह से एक मांसाहारी उत्पाद है।
चित्र
सन्दर्भ
PracticallyEdible.com
श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ
श्रेणी:पाकिस्तानी मिठाइयाँ
श्रेणी:नेपाली मिठाइयाँ
श्रेणी:खाद्य सामग्री
श्रेणी:सोना
श्रेणी:चाँदी