411 REFERENCE · Wikipedia
जापानोफ़ीलिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाएँ|अंगूठाकार|लाफ़काडियो हर्न, एक प्रारम्भिक पाश्चात्य जापानोफ़ाइल, अपनी पत्नी कोईज़ुमी सेत्सुको के साथ, सन् १८९२ (संवत् १९४९)
जापानोफ़ीलिया वह प्रवृत्ति है जिसमें जापानी संस्कृति, जनजीवन, एवं इतिहास के प्रति अत्यधिक आकर्षण एवं अनुराग पाया जाता है। जापानी भाषा में जापानोफ़ाइल के लिए प्रयुक्त शब्द है शिननिचि (親日), जिसमें शिन (親) का अर्थ होता है 'समर्थक' तथा निचि (日) का अर्थ है 'जापान'—जैसे निप्पोन/निहोन (日本) शब्द में प्रयुक्त होता है।July 2025 Is this used outside of Wikipedia and its sister communities?
इतिहास
अठारहवीं–उन्नीसवीं शती
"जापानोफ़ाइल" शब्द का उद्भव अठारहवीं शती के उत्तरार्द्ध एवं उन्नीसवीं शती के प्रारम्भ में हुआ, जब जापान साकोकु नामक नीति के अन्तर्गत विदेशी सम्पर्कों को अत्यन्त सीमित कर चुका था। कार्ल पीटर थूनबर्ग एवं फ़िलिप फ़्रांज़ फ़ॉन ज़ीबोल्ड ने जापानी वनस्पतियों, कलाकृतियों एवं अन्य वस्तुओं को यूरोप में परिचित कराया, जिससे वहाँ जापान के प्रति रुचि बढ़ी।
उन्नीसवीं शती में लाफ़काडियो हर्न नामक आयरिश-यूनानी लेखक ने जापान को अपना निवास बनाया। उन्हें उनके अनेक ग्रन्थों की भूमिका में "स्थायी जापानोफ़ाइल" कहा गया। अन्य उदाहरणों में जूल ब्रुने, एक फ़्रांसीसी सैन्य अधिकारी, सम्मिलित हैं जिन्होंने बोशिन युद्ध में प्रसिद्ध भूमिका निभाई।
बीसवीं शती
बीसवीं शती के प्रथम दशक में अनेक ब्रिटिश लेखकों ने जापान की प्रशंसा की। सन् १९०४ (संवत् १९६१) में बीट्रिस वेब ने जापान को "मानव आत्मसंयम एवं प्रबोधन का उदित तारा" कहा, तथा जापानी सामूहिक नवाचार, अद्भुत उद्देश्यबोध, एवं प्रबुद्ध व्यावसायिक वर्ग की मुक्तचेतना की सराहना की।
एच. जी. वेल्स ने अपनी कृति ए मॉडर्न यूटोपिया में श्रेष्ठ वर्ग को समुराई की संज्ञा दी। यह प्रवृत्ति ब्रिटेन की औद्योगिक उत्पादकता में गिरावट एवं जापान तथा जर्मनी के तुलनात्मक उत्थान के कारण उत्पन्न हुई। जर्मनी को प्रतिद्वन्द्वी शक्ति माना गया, जबकि जापान को संभावित सहयोगी। अल्फ़्रेड स्टेड की सन् १९०६ (संवत् १९६३) की पुस्तक ग्रेट जापान: ए स्टडी ऑफ़ नेशनल एफिशिएन्सी के प्रकाशन के पश्चात ब्रिटेन में जापान से सीखने की प्रवृत्ति बढ़ी। यह रुचि प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात समाप्त हो गई।Parallax Visions: Making Sense of American-East Asian Relations https://archive.org/details/parallaxvisionsm0000bruc Bruce Cumings Duke University Press 1999 0-8223-2924-7 25 Archaeology, Descent, Emergence: American Mythology and East Asian Reality
जनरल होसे मिलान-अस्त्राय, जिन्होंने स्पेनी सेना की स्थापना की, ने कहा कि समुराई योद्धा संहिता बुशिदो ने उन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने बुशिदो को "एक पूर्ण आचार-संहिता" कहा और यह भी कहा कि स्पेनी सैनिक भी समुराई हैं और सम्मान, वीरता, निष्ठा, उदारता, एवं बलिदान जैसे बुशिदो के मूल तत्वों का पालन करते हैं।https://books.google.com/books?id=XJRO8XheXvsC Irrational Triumph: Cultural Despair, Military Nationalism, and the Ideological Origins of Franco's Spain Jensen Geoffrey 2002 University of Nevada Press 0874174813 Reno, Nevada 150March 2023 InternetArchiveBot yes उन्होंने यह भी कहा कि स्पेन जापान की भाँति महान शक्ति बन सकता है यदि वह इस संहिता का पालन करे। उन्होंने इनाज़ो नितोबे की पुस्तक बुशिदो: द सोल ऑफ़ जापान का स्पेनी अनुवाद एवं भूमिका भी लिखी।https://ddd.uab.cat/pub/artpub/2009/138541/meta_a2009v54n2p218.pdf Millán-Astray's Translation of Nitobe's Bushido: The Soul of Japan Beeby Allison Rodríguez María Teresa 2009 Autonomous University of Barcelona https://web.archive.org/web/20170706020717/http://ddd.uab.cat/pub/artpub/2009/138541/meta_a2009v54n2p218.pdf 6 July 2017 6 June 2017 live
इक्कीसवीं शती
वीअबू
आधिक जानकारी के लिए, देखें: एनिमे और मंगा प्रशंसक और ओटाकु।
सन् २००० के दशक के प्रारम्भ में जापानी लोकप्रिय संस्कृति के प्रति अत्यधिक आसक्ति रखने वाले व्यक्तियों के लिए अपमानजनक बोलचाल के शब्द गढ़े गए। "वापानीज़" (संभवतः "श्वेत जापानी" या "जापानी बनने की इच्छा रखने वाला") शब्द सन् २००२ (संवत् २०५९) में प्रचलित हुआ, जो विशेषतः गैर-जापानी, विशेषतः श्वेत व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता था जो एनिमे, मांगा, दृश्य उपन्यास, एवं लाइट उपन्यास जैसी जापानी संस्कृति के प्रति अत्यधिक आसक्त होता था।http://www.japanpowered.com/otaku-culture/am-i-a-weeaboo-what-does-weeaboo-mean-anyway Am I a Weeaboo? What does Weeaboo Mean Anyway? Chris Kincaid 30 August 2015 Japan Powered https://web.archive.org/web/20150830221418/https://www.japanpowered.com/otaku-culture/am-i-a-weeaboo-what-does-weeaboo-mean-anyway 30 August 2015 21 February 2016 live
"वीअबू" शब्द (संक्षिप्त रूप: "वीब") द पेरी बाइबल फ़ेलोशिप नामक वेबकॉमिक से आया, जहाँ इसका जापानी संस्कृति से कोई सम्बन्ध नहीं था। ४चैन नामक वेबसाइट पर एक प्रशासक ने "वापानीज़" शब्द को स्वतः "वीअबू" में परिवर्तित करने हेतु एक फ़िल्टर लगाया, और उपयोगकर्ताओं ने शीघ्र ही इस शब्द को अपनाकर अपमानजनक रूप में प्रयोग करना प्रारम्भ कर दिया।http://www.japanpowered.com/otaku-culture/am-i-a-weeaboo-what-does-weeaboo-mean-anyway Am I a Weeaboo? What does Weeaboo Mean Anyway? Chris Kincaid 30 August 2015 Japan Powered https://web.archive.org/web/20150830221418/https://www.japanpowered.com/otaku-culture/am-i-a-weeaboo-what-does-weeaboo-mean-anyway 30 August 2015 21 February 2016 livehttps://books.google.com/books?id=wPSGDwAAQBAJ&dq=%22weeaboo%22+%22wapanese%22+perry&pg=PT37 Epic Win for Anonymous: How 4chan's Army Conquered the Web Stryker Cole 2011-09-01 Abrams 978-1-59020-738-3 37 enhttp://ir.library.oregonstate.edu/xmlui/bitstream/handle/1957/8736/thesis.pdf Japanese animation in America and its fans Davis Jesse Christian https://web.archive.org/web/20160304113039/http://ir.library.oregonstate.edu/xmlui/bitstream/handle/1957/8736/thesis.pdf 4 March 2016 12 December 2015 live
यद्यपि ये शब्द मूलतः अपमानजनक थे, किन्तु कुछ प्रशंसकों ने इन्हें आत्म-हास्य एवं स्व-निन्दात्मक शैली में अपनाकर स्वयं के लिए प्रयोग करना प्रारम्भ कर दिया।https://www.vice.com/en/article/we-asked-j-culture-fans-to-defend-being-weeaboos/ We Asked J-Culture Fans to Defend Being 'Weeaboos' Ewens Hannah 2017-07-18 VICE en-US 2024-10-05
शब्द के प्रति प्रतिक्रियाएँ
एनिमे न्यूज़ नेटवर्क पर जस्टिन सेवाकिस ने कहा कि वीअबू और जापानी संस्कृति के सामान्य प्रशंसक में अन्तर होता है। जापानी संस्कृति से प्रेम करना कोई दोष नहीं है, किन्तु जब कोई व्यक्ति असभ्य, अपरिपक्व, एवं अज्ञानतापूर्ण व्यवहार करने लगे, तब वह वीअबू कहलाता है।http://www.animenewsnetwork.com/answerman/2014-08-22/.77818 Nobody Loves the Weeaboo Justin Sevakis 22 August 2014 Anime News Network https://web.archive.org/web/20140824123826/https://www.animenewsnetwork.com/answerman/2014-08-22/.77818 24 August 2014 10 March 2016 live
मैट जार्डिन (अलास्का डिस्पैच) ने यह मत व्यक्त किया कि वीअबू लोग जापान की वस्तुओं को अंधभक्ति से पसंद करते हैं और अन्य किसी वस्तु को तुच्छ समझते हैं, चाहे उसमें स्पष्ट गुण क्यों न हों।https://www.adn.com/arts/2016/09/29/going-to-senshi-con-here-are-5-terms-you-need-to-know/ Going to Senshi Con this weekend? Here are 5 terms to know. Matt Jardin 29 September 2016 Alaska Dispatch https://web.archive.org/web/20161001151611/https://www.adn.com/arts/2016/09/29/going-to-senshi-con-here-are-5-terms-you-need-to-know/ 1 October 2016 18 May 2017 live
यह भी देखें
जापान
प्राच्यवाद
सन्दर्भ
श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:Pages with unreviewed translations