411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रैंड मस्ती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्रैंड मस्ती ग्रैंड मस्ती.jpg इन्द्र कुमार अशोक ठकेरिया इन्द्र कुमार मिलाप मिलन जावेरीतुषार हीरानंदानीफ़िल्म रिव्यू: 'ग्रैंड मस्ती' में कितनी मस्ती? http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/09/130913_grand_masti_review_vs.shtml 14 सितंबर 2013 15 सितंबर 2013 बीबीसी हिन्दी कोमल नाहटा https://web.archive.org/web/20130918164804/http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/09/130913_grand_masti_review_vs.shtml 18 सितंबर 2013 live विवेक ओबेरॉयरितेश देशमुखआफ़ताब शिवदेसानीसोनाली कुलकर्णीब्रूना अब्दुल्लाकरिश्मा तन्नाकैनात अरोरामरियम जकारियामंजरी फणनिस आनंद राज आनंदसंजीव दर्शन कुमार ऋतुराज नारायण संजय सांकला गणेश आचार्य महबूब स्टुडियो मारुति इंटरनेशनल 2013 9 13 भारत हिन्दी 20 c
ग्रैंड मस्ती भरत शाह की बॉलीवुड वयस्क हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है और निर्माता अशोल ठकेरिया हैं। फ़िल्म २००५ की सफल फ़िल्म मस्ती की उत्तरकृती है। इसमें मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदेसानी और रितेश देशमुख मूल भूमिकाओं में बदलाव के साथ हैं जिनके साथा ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कैनात अरोरा, मरियम जकारिया और मंजरी फणनिस हैं। Tuteja Joginder GRAND MASTI to take adult humour to the next level Glamsham 2012-08-09 http://www.glamsham.com/movies/scoops/12/apr/17-news-grand-masti-to-take-adult-humour-to-the-next-level-041208.asp 15 सितम्बर 2013 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20130921053410/http://www.glamsham.com/movies/scoops/12/apr/17-news-grand-masti-to-take-adult-humour-to-the-next-level-041208.asp 21 सितंबर 2013 dead ग्रैंड मस्ती को 13 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। रामसुब्रमणियम निखिल Masti sequel to be called Grand Masti बॉलीवुड हंगामा 2012-08-09 http://www.bollywoodhungama.com/news/1535281/Grand-Masti-on-hold-for-Riteish 15 सितम्बर 2013 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20130921054104/http://www.bollywoodhungama.com/news/1535281/Grand-Masti-on-hold-for-Riteish 21 सितंबर 2013 live ग्रैंड मस्ती को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतीक्रिया मिली लेकिन टिकट खिड़की पर अच्छे आरम्भ के साथ उतरी।http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=6059&nCat= संग्रहीत प्रति 13 सितंबर 2013 https://archive.today/20130913063659/www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=6059&nCat= 13 सितंबर 2013 live
कथानक
डॉ॰ अमर सक्सेना (रितेश देशमुख), मीत मेहता (विवेक ओबेरॉय) और प्रेम चावला (आफ़ताब शिवदेसानी) दोस्त हैं। कॉलेज के दिनों में वे हर समय लड़कियों के बारे में सोचते रहते हैं। रॉबर्ट परेरा (प्रदीप रावत) उनके कॉलेज के बेहद सख़्त प्रिंसिपल होते हैं। वो कॉलेज में एक आदेश जारी करते हैं कि अश्लील हरकतों में शामिल होने वाले लड़के-लड़कियों के ख़िलाफ़ कड़े कदम उठाए जाएंगे। कॉलेज प्रिंसिपल से मिली सज़ा के बाद कॉलेज के एक लड़के हार्दिक (सुरेश मेनन) को मानसिक अस्पताल जाना पड़ता है। छह वर्ष के बाद कॉलेज के सभी पूर्व-छात्रों को अपने-अपने जीवनसाथी के साथ कॉलेज में एक सप्ताह की छुट्टी बिताने के लिए बुलाया जाता है। संयोग से डॉ॰ अमर सक्सेना की पत्नी ममता (सोनाली कुलकर्णी) उनके साथ नहीं आ पाती है क्योंकि वो अपने नवजात बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं, मीत की पत्नी उन्नति (करिश्मा तन्ना) भी साथ आने से मना कर देती है क्योंकि उन्हें अपने बॉस (कैप्टन बिक्रम जीत सिंह) के साथ तुर्की जाना होता है और प्रेम की पत्नी भी उनके साथ आने से मना कर देती है क्योंकि उन्हें अपने परिवार में बड़ों की देखभाल करनी होती है। कॉलेज के तीनों दोस्त 'मिलन समारोह' में अपनी पत्नियों के बग़ैर जाने का फ़ैसला करते हैं और विवाहेतर संबंधों की योजना बनाते हैं। संयोग से कॉलेज के प्रिंसिपल राबर्ट परेरा दो दिन के लिए देश से बाहर गए होते हैं। वो कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की 'ग़लत गतिविधि' और अश्लील बातचीत को रोकने के लिए कुछ ख़ास लोगों को नियुक्त करते हैं जो सभी पर नज़र रखते हैं। कॉलेज में डॉ॰ अमर की मुलाकात एक बिंदास लड़की मैरी (ब्रूना अब्दुल्ला) से होती है जो अपनी मर्जी से उसके साथ हमबिस्तर होने तक को तैयार है। मीत की मुलाकात मार्लो से होती है और वो उस पर फ़िदा हो जाता है। प्रेम अपनी टीचर रोज़ (मरियम जकारिया) को फंसाने की कोशिश करता है, जो उसे रात को अपने बेडरूम में आने का निमंत्रण देती है। इससे पहले कि तीनों दोस्त अपने-अपने पार्टनर के क़रीब आने की योजना को अंजाम देते, राबर्ट परेरा की कॉलेज में वापसी हो जाती है। यह पता चलता है कि रोज़ रॉबर्ट की दूसरी पत्नी हैं, मैरी उनकी पहली पत्नी की लड़की है और मार्लो उनकी बहन है। रॉबर्ट को शक होता है कि तीनों जरूर उनकी पत्नी, बेटी और बहन के साथ संबंध बनाना चाहते हैं, इसलिए वह उनका पीछा करता है। अमर, मीत और प्रेम शहर से भागने की ताक में होते हैं कि तीनों की पत्नियां वहां पहुंच जाती हैं। रॉबर्ट परेरा और तीनों दोस्तों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। इसी बीच हार्दिक पागलखाने से बाहर आ जाता है और परेरा को जान से मारना चाहता है। वह अमर, मीत और प्रेम को रॉबर्ट परेरा को मारने के लिए ब्लैकमेल करता है और धमकी देता है कि उसके पास मैरी, मार्लो और रोज़ के साथ उनके रोमांस की एमएमएस क्लिप है। अगर वो रॉबर्ट को नहीं मारते तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा।
कलाकार
रितेश देशमुख - अमर
विवेक ओबेरॉय - मीत मेहता
आफ़ताब शिवदेसानी - प्रेम चावला
सोनाली कुलकर्णी - देव
मंजरी फणनिस - तुलसी
करिश्मा तन्ना - उन्नति
कैनात अरोरा - मार्लो
मरियम जकारिया - रोज़
ब्रूना अब्दुल्ला - मैरी
सुरेश मेनन - हार्दिक
प्रदीप रावत - रॉबर्ट परेरा
चण्डी परेरा
सल्सान जोस
संगीत
कलाकार ग्रैंड मस्ती (शीर्षक संगीत) संजीव दर्शन & दर्शन राठोड़ 4:19 ज़ुल्मी ज़ुल्मी मिका सिंह 4:11 तु भी मूड में वाजिद खान & ऋतु पाठक 4:36 ग्रैंड मस्ती (रिमिक्स) संजीव दर्शन & दर्शन राठोड़ 4:08 ग्रैंड मस्ती (पंगा) संजीव दर्शन, दर्शन राठोड़, पायल देव, मिका सिंह, वाजिद खान, डीजे अंशुल माखिजा 4:41
प्रदर्शन
ग्रैंड मस्ती को सेन्सर बोर्ड के पास इसके जारी होने से तीन माह पूर्व जून २०१३ में भेजा गया।http://www.bollywoodhungama.com/news/2113331/Grand-Masti-gets-censor-certificate-well-in-advance Grand Masti gets censor certificate well in advance | Bollywood News | Hindi Movies News | News बॉलीवुड हंगामा 2013-09-15 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20130915214048/http://www.bollywoodhungama.com/news/2113331/Grand-Masti-gets-censor-certificate-well-in-advance 15 सितंबर 2013 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ग्रैंड मस्ती समीक्षा
549877 ग्रैंड मस्ती
2476154
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म