Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय भाषा केन्द्र (जे॰एन॰यू॰)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

https://web.archive.org/web/20080521181832/http://commons.wikimedia.org/wiki भारतीय भाषा केन्द्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भाषा, साहित्य और संस्कृति अध्ययन संस्थान में भारतीय भाषाओं के अध्ययन का एक विभाग है। वर्तमान में इसके अंतर्गत हिन्दी, उर्दू और हिन्दी अनुवाद से संबंधित अध्ययन-अध्यापन और शोध किया जाता है। संक्षिप्त इतिहास भारतीय भाषा केन्द्र की शुरूआत 29 अक्टूबर 1974 को हुई। इस केन्द्र में हिन्दी, उर्दू, तमिल, हिन्दी अनुवाद के अध्ययन की व्यवस्था है। निकट भविष्य में बांगला, मराठी, असमिया आदि भाषाओं का अध्ययन आरम्भ होने की उम्मीद है।http://jnu.ac.in/ ज॰ने॰वि॰ का आधिकारिक जालघर 27 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20160420120450/http://www.jnu.ac.in/ 20 अप्रैल 2016 dead केन्द्र की अकादमिक संस्कृति के आदर्श कथा सम्राट प्रेमचंद हैं। उनकी भाषा और साहित्य को आधार बनाने के कारण ही यह देश का संभवत: अकेला केन्द्र है जहां हिन्दी और उर्दू की पढाई साथ-साथ होती है। प्रेमचंद के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए केन्द्र ने इस बार से हर साल प्रेमचंद के जन्म दिवस 31 जुलाई को ‘प्रेमचंद मेमोरियल लेक्चर’ आयोजित कर अपना अकादमिक सत्र शुरू करने का फ़ैसला लिया है। इस क्रम में पहला व्याख्यान उर्दू के प्रख्यात आलोचक प्रो॰ मुहम्मद हसन द्वारा 31 जुलाई 2008 को दिया गया। समारोह की अध्यक्षता हिन्दी के प्रख्यात आलोचक प्रो॰ नामवर सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि प्रो॰ हसन और प्रो॰ नामवर सिंह भारतीय भाषा केन्द्र की आधारशिला रखने वालों में से हैं। प्रोफ़ेसर एमरिटस प्रो॰ नामवर सिंह प्रो॰ मुहम्मद हसन प्रो॰ केदारनाथ सिंह वर्तमान संकाय सदस्य और उनके अध्ययन क्षेत्र प्रो॰ एस॰ एम॰ अनवर आलम (अध्‍यक्ष) उर्दू कथा आलोचना और काव्यालोचना, सांस्कृतिक अध्ययन प्रो॰ मुइनुद्दीन ए॰ जिनाबाडे आधुनिक उर्दू कथा-साहित्य, पाठगत आलोचना, दक्खिनी साहित्य प्रो॰ रामबक्ष हिन्दी कथा साहित्य, हिन्दी आलोचना प्रो॰ मजहर हुसैन उर्दू कविता, सौन्दर्यशास्त्र, 19वीं और आरंभिक 20वीं सदी का साहित्य, सांस्कृतिक अध्ययन प्रो॰ गोबिन्द प्रसाद हिन्दी कविता, उर्दू अनुवाद, दलित साहित्य प्रो॰ देवेन्द्र कुमार चौबे हिन्दी साहित्य का इतिहास, साहित्य सिद्धांत, दलित साहित्य, कथा साहित्य प्रो. ख्वाजा मो॰ इकरामुद्दीन उर्दू कविता, उर्दू आलोचना डॉ॰ रमण प्रसाद सिन्हा हिन्दी अनुवाद अध्ययन, सांस्कृतिक अध्ययन, भारतीय व पाश्चात्य साहित्य सिद्धांत, हिन्दी नाटक और रंगमंच डॉ॰ राम चन्द्र हिन्दी कथा साहित्य, दलित विमर्श, साहित्य और विचारधारा, समकालीन हिन्दी आलोचना डॉ॰ गंगा सहाय मीणा आदिवासी-दलित साहित्‍य, हिंदी गद्य, भाषा प्रश्‍न डॉ॰ एन॰ चंद्र शेखरन् तमिल भाषा और साहित्य डॉ आसिफ ज़ाहिरी उर्दू साहित्यज॰ने॰वि॰ के आधिकारिक जालघर https://web.archive.org/web/20120509121225/http://www.jnu.ac.in/Academics/Schools/SchoolOfLanguage/IndianCenter.htm 9 मई 2012 पर भारतीय भाषा केन्द्र के संकाय सदस्यों की सूची शोध विज्ञानी और उनके अध्ययन क्षेत्र डॉ॰ ओमप्रकाश सिंह हिन्दी उपन्यास, हिन्दी निबन्ध तथा हिन्दी गद्य की अन्य नई विधाएं, भारतीय उपन्यास, कहानी सन्दर्भ श्रेणी:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय