411 REFERENCE · Wikipedia
लातविया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Latvijas Republika लातविया गणराज्य लातविया Flag of Latvia.svg Coat of Arms of Latvia.svg EU-Latvia.svg Dievs, svētī Latviju!(ईश्वर, लातविया का भला करे)File:Latvian National Anthem.ogg लातवियाई रीगा capital एकात्मक संसदीय गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एडगर्स रिंकेविक्स एविका सिलीना १ मई, २००४ 122वाँ 64589 2.09 (2015)Surface water and surface water change 11 October 2020 Organisation for Economic Co-operation and Development (OECD) https://stats.oecd.org/Index.aspx?DataSetCode=SURFACE_WATER 24 March 2021 https://web.archive.org/web/20210324133453/https://stats.oecd.org/Index.aspx?DataSetCode=SURFACE_WATER live 18,42,226Latvia 24 September 2022 2022 146वाँ 2022 $78.421 अरबhttps://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/April/weo-report?c=941,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=2023&ey=2025&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook Database, April 2024 Edition. (Latvia) International Monetary Fund IMF.org 10 April 2024 14 July 2024 104वाँ 2024 $41,730 51वाँ स्वतंत्रता जर्मनी और रूस से घोषणा 18 नवंबर 1918 स्वीकृत 26 जनवरी 1921 संविधान का अपनाना 7 नवंबर 1922 लातवियाई सोवियत समाजवादी गणराज्य 1940 0.879 37वाँ 2022 यूरो (€) EUR LVA EET +2 EEST +3 .lv +371 56 57 N 24 6 E type:city 63.0% लातवियाई
24.2% रूसी
3.1% बेलारूसी
2.2% यूक्रेनी
1.9% पोलिश
1.1% लिथुआनियाई
0.3% रोमानी
0.2% यहूदी
4% अन्य
2022 Social Statistics Department of Latvia Pastāvīgo iedzīvotāju etniskais sastāvs reģionos un republikas pilsētās gada sākumā https://data.stat.gov.lv/pxweb/lv/OSP_PUB/START__POP__IR__IRE/IRE010/table/tableViewLayout1/ 8 November 2021 28 September 2023 https://web.archive.org/web/20230928153547/https://data.stat.gov.lv/pxweb/lv/OSP_PUB/START__POP__IR__IRE/IRE010/ live white-space:nowrap; 64% ईसाई धर्म
36% लूथरवाद
17% कैथोलिक संप्रदाय
9% रूढ़ीवाद संप्रदाय]
2% अन्य ईसाई संप्रदाय
35% अधार्मिकता 1% अन्य 2018 https://www.state.gov/reports/2019-report-on-international-religious-freedom/latvia/#:~:text=According%20to%20the%20Annual%20Report,(9%20percent)%2C%20the%20latter Latvia 15 October 2022 28 January 2023 https://web.archive.org/web/20230128195628/https://www.state.gov/reports/2019-report-on-international-religious-freedom/latvia/#:~:text=According%20to%20the%20Annual%20Report,(9%20percent)%2C%20the%20latter live अध्यक्ष दाइगा मिएरीना साएमा पतन 21 अगस्त 1991 29.6 $45.466 अरब 2024 $24,193 96वाँ 42वाँ 35.7 increase 2021 https://ec.europa.eu/eurostat/databrowser/view/tessi190/default/table?lang=en Gini coefficient of equivalised disposable income Eurostat 22 June 2022 9 October 2020 https://web.archive.org/web/20201009091832/https://ec.europa.eu/eurostat/databrowser/view/tessi190/default/table?lang=en live increase https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2023-24reporten.pdf Human Development Report 2023/24 en United Nations Development Programme 13 March 2024 13 March 2024 13 March 2024 https://web.archive.org/web/20240313164319/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2023-24reporten.pdf live LV
लातविया (lv Latvija no) उत्तर यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है।
लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स।
लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स।
इतिहास
तेरहवीं से सोलहवीं शताब्दियों तक लातविया लिवोनिया और कौरलैंड तक फैला हुआ था और प्रुसीयाई राजाओं के अधीन था। सत्रहवीं सदी में लातविया पर पोलैंड और स्वीडन ने अधिकार कर लिया।
अठारहवीं सदी में, न्येस्ताद की संधि के बाद लिवोनिया और कौरलैंड रूसी साम्राज्य का भाग बन गए। इसकी सरकार कौरलैंड और लिवोनिया दोनो से मिलकर बनीं थी।
रूसी गृहयुद्ध के दौरान (१९१७-१९२२), लातविया के अधिकांश सैन्य वाहिनियों ने जर्मनी के विरुद्ध बोल्शेविक के पक्ष में युद्ध किया था। लातविया पहली बार १९१८ में एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, इसपर प्रथम बार (दो अन्य बाल्टिक गणराज्यों के साथ) सोवियत संघ ने आक्रमण किया और बाद में नाज़ी जर्मनी ने और अंततः १९४४ में सोवियत संघ ने इसे संयोजित कर एक सोवियत गणराज्य बना दिया।
१९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद यह एक बार फिर एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। लिथुआनिया और एस्टोनिया से विलग लातविया ने स्वतंत्र राष्ट्र राष्ट्रमण्डल की सदस्यता ग्रहण नहीं की बल्कि लातविया नें यूरो-अटलान्टिक एका का चुनाव किया और अप्रैल २००४ में नाटो का सदस्य बना और १ मई २००४ को यूरोपीय संघ का।
प्रशासनिक प्रभाग
लातविया २६ प्रशासकीय क्षेत्रों और ७ नगरीय क्षेत्रों में विभाजित है जिन्हें लातविया में क्रमशः apriņķis और lielpilsētas कहा जाता है।
400px|center 1 एज़्क्रौक्ल (Aizkraukle) 12 जेलगावा* (Jelgava) 23 रीज़िक्न (Rēzekne) 2 अलुक्स्न (Alūksne) 13 जुर्माला* (Jūrmala) 24 रीज़िक्न* (Rēzekne) 3 बाल्वि (Balvi) 14 क्रास्लावा (Krāslava) 25 रीगा (Rīga) 4 बौस्का (Bauska) 15 कुल्डिगा (Kuldīga) 26 रीगा* (Rīga) 5 सीसिस (Cēsis) 16 लिपजा (Liepāja) 27 साल्डस (Saldus) 6 डौगाव्पिल्स (Daugavpils) 17 लिपजा* (Liepāja) 28 टाल्सि (Talsi) 7 डौगाव्पिल्स* (Daugavpils) 18 लिम्बाज़ी (Limbaži) 29 टूकूमस (Tukums) 8 डोबील (Dobele) 19 लूड्ज़ा (Ludza) 30 वाल्का (Valka) 9 गूल्बीन (Gulbene) 20 मडोना (Madona) 31 वाल्मीरा (Valmiera) 10 जीकाब्पिल्स (Jēkabpils) 21 ओग्रे (Ogre) 32 वेन्ट्स्पिल्स (Ventspils) 11 जेलगावा (Jelgava) 22 प्रीइलि (Preiļi) 33 वेन्ट्स्पिल्स* (Ventspils)
राजनीति
१००-सीटों वाली एकविधाई लातवियाई संसद, जिसे सैइमा (Saeima) कहा जाता है, चुनावों द्वारा प्रति चार वर्ष में चुनी जाती है। राष्ट्रपति का चुनाव सैइमा द्वारा एक अन्य चुनाव में किया जाता है और यह भी प्रति चार वर्ष में होता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है, जो अपनी मंत्रीपरिषद के साथ, कार्यकारी शाखा बनाता है, जिसे सैइमा में विश्वास मत प्राप्त करना होता है। यही संसदीय प्रणाली दूसरे विश्व युद्ध से पूर्व भी थी। सर्वोच्च सिविल सेवक १६ राज्य सचिव होते हैं।
लातविया में १८ वर्ष से ऊपर के सभी लातवियाई नागरिक संसदीय चुनावों मतदान कर सकते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव २००७
राष्ट्रपति चुनाव, ३१ मई २००७
वाल्डिस ज़ाट्लर्स को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुना गया।
प्रत्याशीपक्ष मेंविपक्ष मेंवाल्डिस ज़ाट्लर्स५८४०एइवार्स एन्ट्जि़न्स३९५९
आम चुनाव
२००६ के आम चुनाव
२००६ के संसदीय चुनावों में १९ राजनीतिक दलों में भाग लिया था। इन चुनावों में प्रधानमंत्री एइग्कार्स काल्विटिस के सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिली।
संसद (Saeima), ७ अक्टूबर २००६
दल और गठबंधनमत%सीटेंपरिवर्तन जनवादी दल (Tautas partija) १,७७,४८१ १९.५६ २३ +३ हरितवादी और कृषक संघ (Zaļo un Zemnieku savienība)
लातवियाई कृषक संघ (Latvijas Zemnieku savienība)
लातवियाई हरित दल (Latvijas Zaļā partija) १,५१,५९५ १६.७१ १८ +६ नवीन युग (Jaunais Laiks) १,४८,६०२ १६.३८ १८ -८ सद्भाव केंद्र (Saskaņas centrs)
राष्ट्रीय सद्भाव दल (Tautas saskaņas partija)
लातवियाई समाजवादी दल (Latvijas Sociālistiskā partija) १,३०,८८७ १४.४२ १७ +१७ गठबंधन दल "लातविया प्रथम" (Latvijas Pirmā partija) और "लातवियाई मार्ग" (Latvijas Ceļš) ७७,८६९ ८.५८ १० +/-० जन्मभूमि और स्वतंत्रता के लिए (Tēvzemei un Brīvībai/LNNK) ६२,९८९ ६.९४ ८ +१ संयुक्त लातविया में मानव अधिकार (Par cilvēka tiesībām vienotā Latvijā) ५४,६८४ ६.०३ ६ -१९ लातवियाई सामाजिक लोकतंत्र और श्रम दल (Latvijas Sociāldemokrātiskā strādnieku partija) ३१,७२० ३.५ ०धरती माता (Dzimtene) १८,८६०२.०८० लातविया के लिए सभी! (Visu Latvijai!) १३,४६९१.४८०नवीन लोकतंत्रवादी (Jaunie Demokrāti) ११,५०५१.२७०कुल९,०१,१७३१००.०१००
जनमत संग्रह २००८
अगस्त २००८ का संवैधानिक जनमत संग्रह
२ अगस्त, २००८ को संसद को भंग करने को लेकर संविधान में संशोधन करने के लिए जनमत संग्रह हुआ। मतदान करने बाले ९६% लोगों ने इसका समर्थन किया और ३.५% लोगों ने विरोध में मतदान किया, लेकिन बहुत कम मतदान के कारण (५०% से कम) इसे रद्द कर दिया गया।
पेंशन वृद्धि के लिए अगस्त २००८ का जनमत संग्रह
२३ अगस्त, २००३ को पेंशन वृद्धि के लिए एक जनमत करवाया गया। इसे भी कम मतदान के कारण रद्द कर देना पड़ा क्योंकि यह अभीष्ट ४,५३,७३० मतों तक नहीं पहुँच पाया था।http://www.earthtimes.org/articles/show/227677,latvian-populist-referendum-on-pensions-fails-to-gain-quorum.html लातविया का पेंशन वृद्दि संबंधी जनमत संग्रह विफल हुआ 11 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20121211192939/http://www.earthtimes.org/articles/show/227677,latvian-populist-referendum-on-pensions-fails-to-gain-quorum.html 11 दिसंबर 2012 live यदि जनमत इस सुझाव के पक्ष में होता तो सरकार पेंशन को वर्तमान ५० लात्स से बढ़ाकर १३५ लात्स कर देती। यह जनमत भिन्न राजनीति समाज संघ द्वारा समर्थित था, जो एक राजनैतिक दल बनना चाहता है।
जनसांख्यिकी
नस्लीय आधार पर लातवियाई निवासीhttp://data.csb.gov.lv/Dialog/varval.asp?ma=04-17a&ti=4-17.+RESIDENT+POPULATION+BY+ETHNICITY+AT+THE+BEGINNING+OF+THE+YEAR&path=../DATABASEEN/Iedzsoc/Annual%20statistical%20data/04.%20Population/&lang=1 लातविया केन्द्रीय सांख्यकी ब्यूरो --वर्ष २००८ के आरंभ में नस्लीय आधार पर लातविया के निवासी लातविया केन्द्रीय सांख्यकी ब्यूरो १२-०२-२००९ जून 2020 InternetArchiveBot लातवियाई ५९.२%</tr> रूसी २८.०%</tr> बेलारूसी ३.७%</tr> यूक्रेनी २.५%</tr> पोलैण्डी २.४%</tr> लिथुआनियाई १.३%</tr> अन्य २.९%
२००९ के अनुमानानुसार लातविया की जनसंख्या २२,३१,५० है। २००९ की जनसंख्या अनुमान के आधार पर जन्म प्रत्याशा ७२.१५ वर्ष है। महिला जीवन प्रत्याशा है ७७.५९ वर्ष और पुरुष जीवन प्रत्याशा है ६६.५९ वर्ष।
जातीय और नस्लीय विविधता
सदियों से लातविया एक बहुनस्लीय देश रहा है, लेकिन २०वीं सदी के दौरान विश्व युद्धों, प्रवासन और बाल्टिक जर्मनों को हटाने के कारण, यहूदी नरसंहार (हौलोकास्ट) और सोवियत अधिकरण के कारण जनसांख्यकी में बहुत परिवर्तन आया। १८९७ के रूसी साम्राज्य की जनगणना के अनुसार, लातवियाई लोग कुल १९.३ लाख की जनसंख्या का ६८.४% थे; रूसी मूल के १२%, यहूदी ७.४%, जर्मन ६.२% और पोलैण्ड मूल के ३.४%।
धर्म
सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है ईसाई, यद्यपि केवल ७% जनसंख्या ही नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। सबसे बड़े समूह हैं:
इवेंग्लिकल लूथरन चर्च ऑफ़ लातविया - ४,५०,०००
रोमन कैथोलिक - ४,५०,०००
लातवियाई ऑर्थडॉक्स - ३,५०,०००
भाषा
लातवियाई भाषा, लातविया की आधिकरिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या १४ लाख है। इसके अतिरिक्त १,५०,००० लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहाँ की ८ लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से ६०% इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है।http://www.delfi.lv/news/national/politics/krievvalodigie-arvien-vairak-runa-latviski.d?id=20135719 रूसी-भाषी तेज़ी से लातबियाई अपना रहे हैं 11 सितंबर 2009 https://www.webcitation.org/5lfYQUqY9?url=http://www.delfi.lv/news/national/politics/krievvalodigie-arvien-vairak-runa-latviski.d?id=20135719 30 नवंबर 2009 live
लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं।
सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
अर्थव्यवस्था
लातविया विश्व व्यापार संगठन (१९९९ से) और यूरोपीय संघ (२००४ से) का सदस्य है।
वर्ष २००० के बाद से लातविया की वृद्धि दर यूरोप में सर्वाधिक में से एक है। हालांकि, लातविया की मुख्यतः उपभोग-चालित वृद्धि के कारण २००८ के अंत और २००९ के आरंभ में लातवियाई जीडीपी ढह गई, जो वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण और अधिक चपेट में आई। वर्ष २००९ के प्रथम तीन महीनों में लातवियाई अर्थव्यस्था में १८% की गिरावट आई, जो यूरोपीय संघ में सर्वाधिक थी। यूरोस्टैट डाटा के अनुसार, क्रय शक्ति के आधार पर लातविया की प्रति व्यक्ति आय २००८ में यूरोपीय संघ का ५६% थी।
जनवरी २००९ में राजधानी रीगा में आर्थिक संकट को लेकर दंगे हुए जो सरकार की कठोरता नीतियों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की माँगें थी की संसद भंग कर दी जाए, जबकि राष्ट्रपति वाल्डिस ज़ाट्लर्स ने सरकार को चेताया की यदि नागरिकों की माँगें ना मानी गईं तो समयपूर्व चुनाव कर दिया जाएगा। सरकार को आईएमएफ से ७.५ अरब यूरो प्राप्त करने के लिए वेतनों में कमी करनी पड़ी और कोसोवो से अगस्त २००९ में कुछ सैनिक हटाने पड़े।
शिक्षा
लातविया विश्वविद्यालय, लातविया में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और यह राजधानी रीगा में स्थित है। डौगाव्पिल्स विश्वविद्यालय दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
परिवहन
यहाँ यातायात का सड़क के दाँई ओर चलने का नियम है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
लातविया के कस्बों की सूची
लातविया का इतिहास
श्रेणी:यूरोप के देश