411 REFERENCE · Wikipedia
किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किंग फ़ह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (KFIA) (अरबी: مطار الملك فهد الدولي) (IATA: DMM, ICAO: OEDF) दम्मम, सऊदी अरब से 40 किलोमीटर (130,000 फीट) उ.पूर्व में स्थित [[विश्व का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। इस विमानक्षेत्र का मूल संरचना निर्माण कार्य १९९० के अंत तक पूर्ण हो गया था, जिसके कारण इसका प्रयोग प्रथम खाड़ी युद्ध में संलग्न मित्र ताकतों द्वारा १९९१ के आरंभ से इसका प्रयोग सैन्य विमानों के लिये सुलभ करा दिया था।[उद्धरण चाहिए] सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ़ सिविल एविएशन ने अन्ततः नया दम्मम किंग फ़ह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र २८ नवम्बर १९९९ में व्यापारिक परिवहन हेतु आरंभ किया और तब सभी वायुसेवा कंपनियों ने अपने प्रचालन धहरन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से, जो अब तक प्रयोग हो रहा था, नये विमानक्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया। नया दम्मम विमानक्षेत्र सऊदी अरब के पूरे दक्षिणी भाग को, विशेषकर दम्मम, धहरन, अल खोबर, कातिफ़ एवं रस तनुरा को सेवा देता है, जबकि इसके कैचमेण्ट द्वारा जुबैल सहित कुल लगभग २० लाख की आबादी लाभान्वित होती है।
यह विमानक्षेत्र साउदिया वायुसेवा का तीसरा बड़ा हब (केन्द्र) है।
== आंकड़े ==
किंग फ़ह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर कई वर्षों से लगातार २५ लाक यात्रियों प्रतिवर्ष एवं वर्तमान में ५० लाख यात्री प्रतिवर्ष से अधिक का आवागमन सुलभ होता है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
OEDF विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित। . Source: DAFIF.
OEDF की विमानक्षेत्र जानकारी ग्रेटर सर्कल मैपर पर। आंकड़े अक्टूबर, २००६ तक अद्यतित। Source: DAFIF.
किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (OEDF) के लिये NOAA/NWS पर उपलब्ध वर्तमान मौसम
DMM का दुर्घटना इतिहास विमानन सुरक्षा तंत्रजाल