411 REFERENCE · Wikipedia
भुजंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भुजंगा (Drongo) पासरीफ़ोर्मीज़ गण के पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है, जिसका वैज्ञानिक नाम डिक्रूरिडाए (Dicruridae) है। इसमें केवल एक ही सदस्य वंश है, जिसका नाम डिक्रूरस (Dicrurus) है, जिसके नीचे लगभग 30 जातियाँ सम्मिलित हैं।
== विवरण ==
भुजंगा एक छोटा पक्षी है। भुजंगे ज्यादातर काले या गहरे धूसरी रंग के होते हैं, इनकी टांगें छोटी और बैठते समय इनकी मुद्रा सतर (बिल्कुल सीधी) होती है। इनकी पूंछ विभाजित और अक्सर सजावटी निशानों से परिपूर्ण होती हैं। इनका आहार वे छोटे कीड़े होते हैं जिनका शिकार ये उड़ान के समय या ज़मीन पर चलते समय करते हैं। इनकी कुछ प्रजातियों दूसरे प्राणियों की आवाज़ की नकल करने और विभिन्न प्रकार की संकेत ध्वनियां निकालने में सक्षम होती हैं, जिनका अक्सर अन्य पक्षी और जानवर जवाब देते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह अक्सर चेतावनी की झूठी संकेत ध्वनि अपने लाभ और अन्य जीवों को धोखा देने के लिए निकाल सकते हैं, शोधकर्ताओं के लिए यह दिलचस्पी की बात है।
== इन्हें भी देखें ==
कालकलाची
पासरीफ़ोर्मीज़
== सन्दर्भ ==