411 REFERENCE · Wikipedia
रंग घर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रंग घरৰংঘৰ Rang Ghar Sibsagar.jpg उद्यान से रंग घर का दृष्य 26.967055 94.619086 region:IN-AS inline शिवसागरअसमभारत स्वर्गदेव ईंट तथा स्थानीय 'सीमेन्ट' से आहोम स्वर्गदेव वास्तुशिल्प
thumb|220px|रंग घर
रंग घर ( असमिया: ৰংঘৰ ; अर्थ- मनोरंजन गृह) असम के शिवसागर में स्थित एक दोमंजिला भवन है जिसमें बैठकर आहोम साम्राज्य के राजा एवं सामन्त उस समय के प्रचलित खेल (जैसे भैंस की लड़ाई) आदि का आनन्द उठाते थे। http://www.assaminfo.com/tourist-places/3/rang-ghar.htm Rang Ghar Assaminfo.com 2007-02-18 2013-06-01 https://web.archive.org/web/20161123035933/http://www.assaminfo.com/tourist-places/3/rang-ghar.htm 23 नवंबर 2016 live
असम के राजा स्वर्गदेव प्रमत्त सिंह द्वारा 18 वीं सदी में इसका निर्माण करवाया गया था। यह 10 मीटर ऊँचा, शाही, खेल मंडप विशेष रूप से बिहू महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक खेलों जैसे भैंसों और हाथी की लड़ाई आदि को देखने के लिए बनवाया गया था।
रंग घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर पत्थर के मगरमच्छ की नक्काशीदार सुन्दर संरचनाएं हैं, जबकि छत की मुख्य संरचना एक नाव की तरह ऊपर की ओर बनी हुई है। नीतिकथाओं के अनुसार छत के केंद्र में एक छिद्र है। रंग घर सुंदर फूलों और ज्यामितीय डिजाइनों के साथ सुशोभित है। यह इमारत विशेष रूप से लाल ईंटों, विशेष प्रकार के चावल और अंडो से सजाई गई है। यह इमारत असम में अहोम वास्तुकला और समृद्ध मनोरंजन घर का एक बढ़िया उदाहरण है।
यहाँ अनूठी मूर्तियों के साथ सजाए गए मेहराब की शृंखला देखने को मिलती है। रंग घर के भीतर से एक सीढ़ी ऊपर की ओर जाती है, जहाँ से राजसी और गणमान्य व्यक्ति विशेष कार्यक्रमों और घटनाओं का आनन्द लेते थे। 'रूपोही पठार' के रूप में जाना जाने वाला चौड़ा मैदान रंग घर से घिरा है। यहाँ पहले बैल युद्ध और मुर्गा युद्ध का आयोजन किया जाता था। अब यह क्षेत्र सजे हुए मैदानों के रूप बना हुआ है जो रंगघर के मुख्य भाग से सुंदर दिखाई देता है।
रंग घर के आसपास अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं, जैसे तलातल घर, करेंग घर, रंगपुर महल, जॉयसागर, पुखुरी इत्यादि।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
रंग घर, शिवसागर
रंग घर
National Games logo
Rangghar: the oldest amphitheatre in Asia
श्रेणी:असम के भवन एवं संरचनाएँ
श्रेणी:असम के पर्यटन स्थल
श्रेणी:भारत के स्मारक
श्रेणी:आहोम साम्राज्य