411 REFERENCE · Wikipedia
डेनमार्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेनमार्क Danmark da डेनमार्क राज्य का भाग Flag of Denmark.svg National coat of arms of Denmark.svg 65 upright=1.15|frameless पृथ्वी दिखाएँ upright=1.15|frameless यूरोप दिखाएँ 2 गहरा हरा
यूरोप
गहरा धूसर
यूरोपीय संघ
हल्का हरा
55 43 N 12 34 E type:city Der er et yndigt land(एक प्यारा देश है)File:United States Navy Band - Der er et yndigt land.ogg शाही गान Kong Christian stod ved højen mastNot one but two national anthems http://denmark.dk/en/quick-facts/national-anthems/ Ministry of Foreign Affairs of Denmark 18 May 2014 https://web.archive.org/web/20140515093426/http://denmark.dk/en/quick-facts/national-anthems 15 May 2014 live(राजा क्रिस्चियन ऊंचे मस्तूल के पास खड़े हुए)File:United States Navy Band - Kong Kristian stod ved højen mast.ogg कोपेनहेगन $496.696 अरबhttps://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=128,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Denmark) International Monetary Fund www.imf.org 22 October 2024 27 October 2024 20 December 2024 https://web.archive.org/web/20241220100522/https://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=128,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=2022&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 live $83,454 2024 52वाँ 10वाँ $412.293 अरब $69,273 2024 37वाँ 9वाँ 43,094https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/denmark/#geography Denmark 21 November 2023 Central Intelligence Agency 22 November 2023 5 July 2021 https://web.archive.org/web/20210705032013/https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/denmark/#geography live 1.74Surface water and surface water change 11 October 2020 Organisation for Economic Co-operation and Development (OECD) https://stats.oecd.org/Index.aspx?DataSetCode=SURFACE_WATER 24 March 2021 https://web.archive.org/web/20210324133453/https://stats.oecd.org/Index.aspx?DataSetCode=SURFACE_WATER live मॉलेहोय 170.86 59,82,117Development in the number of inhabitants month by month https://www.dst.dk/en/Statistik/emner/borgere/befolkning/befolkningstal Statistics Denmark www.dst.dk 27 October 2024 13 March 2024 https://web.archive.org/web/20240313105052/https://www.dst.dk/en/Statistik/emner/borgere/befolkning/befolkningstal live 2024 112वाँ 93वाँ डेनिश जर्मन 2022 27.7 increase https://ec.europa.eu/eurostat/databrowser/view/tessi190/default/table?lang=en Gini coefficient of equivalised disposable income – EU-SILC survey Eurostat ec.europa.eu 25 November 2023 9 October 2020 https://web.archive.org/web/20201009091832/https://ec.europa.eu/eurostat/databrowser/view/tessi190/default/table?lang=en live 2023 0.962 increase https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2023-24reporten.pdf Human Development Report 2023/24 en United Nations Development Programme 13 March 2024 288 13 March 2024 13 March 2024 https://web.archive.org/web/20240313164319/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2023-24reporten.pdf live चतुर्थ डेनिश क्रोन DKK CET CEST +1 +2 दाएँ +45 .dk denmark.dk डेनिश डेन 2020 white-space; 86.11% डेनिश 13.89% अन्यhttps://www.retsinformation.dk/eli/ltc/1997/97 Bekendtgørelse af ILO-konvention nr. 169 af 28. juni 1989 vedrørende oprindelige folk og stammefolk i selvstændige stater 9 October 1997 Retsinformation.dk 30 September 2020 8 October 2020 https://web.archive.org/web/20201008125927/https://www.retsinformation.dk/eli/ltc/1997/97 livehttps://um.dk/da/udenrigspolitik/lande-og-regioner/den-dansk-tyske-mindretalsordning/ Den dansk-tyske mindretalsordning UM.dk 30 September 2020 29 September 2020 https://web.archive.org/web/20200929171028/https://um.dk/da/udenrigspolitik/lande-og-regioner/den-dansk-tyske-mindretalsordning/ live
डेनमार्क (da Danmark no) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश डेनमार्क राज्य का भाग है और जूटलैंड प्रायद्वीप पर 406 द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है।
२००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है।http://www.visionofhumanity.org/gpi/results/rankings/2008/ वैश्विक शांति सूचकांक 11 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20091125083447/http://www.visionofhumanity.org/gpi/results/rankings/2008/ 25 नवंबर 2009 dead २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है।http://www.ft.com/cms/s/2/d387abb6-38da-11dd-8aed-0000779fd2ac.html?nclick_check=1 फ़ाइनेन्शियल टाइम्स - विश्व के सर्वाधिक रहने योग्य नगर 11 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090624203847/http://www.ft.com/cms/s/2/d387abb6-38da-11dd-8aed-0000779fd2ac.html?nclick_check=1 24 जून 2009 live वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है।http://epp.eurostat.ec.europa.eu/tgm/table.do?tab=table&language=en&pcode=tps00001&tableSelection=1&footnotes=yes&labeling=labels&plugin=1 यूरोस्टैट (यूरोआँकड़े) 11 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20110720161751/http://epp.eurostat.ec.europa.eu/tgm/table.do?tab=table&language=en&pcode=tps00001&tableSelection=1&footnotes=yes&labeling=labels&plugin=1 20 जुलाई 2011 live
प्रधानमंत्रियों की सूची
डेनमार्क के शासनाध्यक्षों की सूची
डेनिश सम्राटों की सूची
डेनिश सम्राटों की सूची
इतिहास
डेनमार्क का इतिहास
पुरातात्विक खोजों के प्राचीनतम चिह्न १,३०,०००-१,१०,००० ईपू के हैं। मानव उपस्थिति के चिह्न १२,५०० ईपू के हैं और ३९०० ईपू के बाद से कृषि गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं।
डेनमार्क के लोग उसी नस्ल के हैं जिसके स्कैन्डिनेविया वाइकिंग्स थे। स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में डेनमार्क ८वीं सदी में अस्तित्व में आया। डेनिश समुद्री-खोजियों ने वाइकिंग्स के साथ उत्तरी यूरोप, मुख्यतः इंग्लैंड पर चढ़ाई की थी। १०वीं सदी में डेनमार्क के राजा हैराल्ड ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया और पूरे डेनमार्क का ईसाईकरण कर दिया गया। १०१३ में, राजा स्वीन, जो हैराल्ड का पुत्र था, ने इंग्लैंड पर विजय पाई। स्वीन के पुत्र, कानौटोस महान ने 1821 में वर्तमान ब्रिटेन, डेनमार्क और पूरे स्कैंडिनेविया को एकीकृत कर उत्तरी यूरोप में एक विशाल राज्य का निर्माण किया।
1850 में कानौटोस द्वितीय के प्राधिकरण में, डेनमार्क ने नार्वे और आइसलैंड और फ़रो द्वीप समूह के ऊपर चढ़ाई की और सफलता पाई । 1916 में महारानी मार्गरेट प्रथम, जो ओलाफ़ की माता थीं, ने स्वीडन को जीत लिया। और तब तीनों साम्राज्यों (डेनमार्क, नार्वे, स्वीडन नार्वे और आइसलैंड और फ़रो द्वीप समूह) को एकीकृत करने का प्रयास किया गया जिससे अंततः १३९७ में काल्मर संघ परिणित हुआ। संघ में डेनमार्क के पास अधिक सत्ता शक्ति थी।
1934 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड का औपनिवेशीकरण आरंभ किया, जिसपर 1937 तक अधिकार कर लिया गया। 1940 के आरंभ में स्वीडन ने स्वायत्ता प्राप्त की और १५२३ में प्रथम राजा, गुस्ताव ए के द्वारा स्वतंत्रता प्रप्त की।
नेपोलियाई युद्धों में, डेनमार्क नपोलियन की ओर था और १८१३ की कील संधि में नार्वे को स्वीडन से हार बैठा। १८६४ में जर्मन बिस्मार्क ने अपनी जर्मनी के एकीकरण की योजना को आगे बढ़ाने के लिए, आस्ट्रिया और प्रुसिया से गठबंधन कर डेनमार्क के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया।
प्रथम विश्व युद्ध (१९१४-१९१९) के दौरान डेनमार्क तटस्थ देश था। १९३९ में डेनमार्क ने हिटलर के साथ एक १०-वर्षीय संधि की, लेकिन वह कुछ महीनों बाद हुए जर्मन आक्रमण से बच गया। नाज़ी अधिकरण के दौरान आइसलैंड स्वतंत्र हो गया, जिसपर १३८० से डेनमार्क का अधिकार था। १९४५ में डेनमार्क को ब्रिटिश सैनिको द्वारा स्वतंत्र करवाया गया। उसी वर्ष डेनमार्क ने सयुंक्त राष्ट्र और १९४९ में नाटो की सदस्यता ग्रहण की।
१९५३ में संविधान में संशोधन किया गया जिसमें महिलाओं को संसद में भागीदारी करने का अधिकार दिया गया। १९७२ में आयरलैंड और ब्रिटेन के साथ डेनमार्क ईईसी का सदस्य बना और १९७३ में पूर्ण और समान सदस्य बना। ग्रीनलैंद को १९७९ में स्वायत्ता दी गई। १९९२ में डेनमार्कवासियों ने मास्टिक्ट संधि को खारिज कर दिया लेकिन अगले ही वर्ष कुछ बदलावों के बाद उस संधि को स्वीकार कर लिया। २८ सितंबर, २००० के एक जनमत संग्रह में अधिसंख्य लोगों ने यूरो क्षेत्र से जुड़ने के विरोध में मतदान किया जिसके परिणामस्वरूप यहाँ की मुद्रा अभी भी डैनिश क्राउन है।
१९ मार्च, २००९ को, यहाँ की संसद ने ६२-५३ के बहुमत से समलैंगिकों जोड़ो को डेनमार्क और बाहर से बच्चे गोद लेने का अधिकार दिया।
भूगोल
जूटलैंड प्रायद्वीप, डेनमार्क की मुख्य भूमि है जिसकी लंबाई ३०० किमी है। मुख्यभूमि डेनमार्क का पश्चिमी तट निम्न है, लेकिन बंदरगाह रेत के टीलों से ढके हुए है जो लगभग ३० मीटर तक ऊँचे हैं। वे सर्दियों के तूफ़ानों और बहुत तेज हवाओं के संपर्क में रहते हैं। इसके विपरीत, बाल्टिक से लगता पूर्वी तट अपेक्षाकृत ऊँचा है जहाँ पर बहुत से कोल्पोसीस (kolposeis) हैं। कुल मिलाकर, डेनमार्क बड़े-छोटे ४०५ द्वीपों को मिलाकर बना है जिनमें से ७५ अबसासित हैं।
यहाँ बहुत-सी लेकिन छोटी-२ नदियाँ हैं। पूरे डेनमार्क में बहुत सी छोटी-२ झीलें भी हैं। डैनिश रिलीफ़ हिम युग के दौरान बना था, इसलिए यह देश अधिकांशतः चपटा है। देश का सबसे ऊँचा पहाड़ केवल १७० मीटर ऊँचा है।
मेक्सिको की खाड़ी से आने वाली धाराओं के कारण यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। पूरे वर्षभर तेज़ हवाएँ बहती हैं, मुख्यतः सर्दियों में और इसलिए डेनमार्क विश्व के उन कुछ देशों में है जो पवन ऊर्जा का उपयोग करते हैं। वर्षा पूरे वर्षभर और समान रूप से होती है। औसत वर्षाकाल १२१ दिनों का है।
डेनमार्क का सबसे बड़ा नगर है कोपनहेगन जहाँ की जनसंख्या ११,००,००० है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है आर्हस (२,८५,०००) और फिर है ओडेन्सी (१,४५,०००)।
अर्थव्यवस्था
डेनमार्क एक कृषि उपयुक्त देश है क्योंकि यहाँ की भू-रचना इस प्रकार की है जो कृषि कार्यो के लिए उपयुक्त है। डेनमार्कवासियों का जीवन स्तर बहुत ऊँचा है। देश की निम्नभूमि, ग्रामीण परंपराएं, भागीदारी की शक्ति और कृषि के आधुनिक ढंग और औज़ार यहाँ खेती और पशुपालन की ऊँची दर के प्रमुख कारण हैं। यहाँ मुख्यतः अनाज (जैसे जौ, जई, गेहूँ) उगाया जाता है और सुअरों, बकरियों और घोड़ों का पालन किया जाता है। यहाँ की फ़सल पैदावार यूरोप में सर्वाधिक है जबकि कृषि शिक्षा का स्तर भी बहुत ऊँचा है। मछलीपालन का भी यहाँ की अर्थव्यस्था में बहुत योगदान है। विश्व सूचना प्रौद्योगिकी प्रतिवेदन २००८-२००९ के अनुसार तकनीकी रूप से उन्न्त देशों की सूची में डेनमार्क, स्वीडन के साथ आठ वर्षो से निरंतर शीर्ष पर है।
यह एक पूँजीवादी मुक्त बाज़ार वाली अर्थव्यस्था है और एक कल्याणकारी राज्य भी है।
उद्योग एवं व्यापार
कृषि और पशुपालन के अतिरिक्त यहाँ आधुनिक, विकसित उद्योग-धंधे भी हैं जैसे खाद्य उद्योग, रसायन उद्योग, वस्त्र उद्योग, वैद्युतीय उद्योग, धातुकर्म और जहाज़रानी। मुख्य उत्पाद हैं बीयर, कागज़ और काठ उत्पाद। यहाँ खनिज पदार्थ बहुत कम पाए जाते हैं। उत्तरी सागर में थोड़ी मात्रा में कच्चा तेल निकाला जाता है, लेकिन वह देश की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी पर्याप्त नहीं है। व्यापार संतुलन आमतौर पर देनदारियों और जहाज़रानी विनिमय द्वारा अंतर्लम्ब है। डेनमार्क मुख्यतः कृषि और पशुधन उत्पाद, जहाजः निर्माण और पवन चक्कियों संबंधी मशीनरी का निर्यात करता है। अपनी सामरिक स्थिति के कारण पूर्वी और पश्चिमी यूरोप का बहुत सा समुद्री यातायात यहाँ से होकर गुजरता है। वाणिज्यिक लेनदेन मुख्यतः स्वीडन, जर्मनी और ब्रिटेन करते हैं। बाकी के यूरोप की तुलना में बेरोजगारी दर (४.८%) अपेक्षाकृत रूप से कम है।
पर्यटन
हाल के वर्षों में पर्यटन उद्योग का डेनमार्क की अर्थव्यवस्था में महत्व बढ़ा है। वर्ष १९९९ में ३० लाख विदेशी पर्यटक डेनमार्क आए थे, जिनमें से एक तिहाई यानी १० लाख जर्मन थे। वस्तुत पर्यटन उद्योग से प्राप्त होने वाला राज्स्व ३ अरब अमेरिकी डॉलर है।
जनसांख्यिकी
वर्ष २००९ के अनुमानानुआर डेनमार्क की जनसंख्या ५५,००,५१० है। यहाँ के निवासी नस्लीय रूप से जर्मन हैं। केवल ४% लोग अप्रवासी हैं।
२००९ के अनुमानानुसार यहाँ जीवन प्रत्याशा ७८.३ वर्ष है (पुरुष ७५.९६ और महिला ८०.७८)
धर्म
यहाँ की ९८% जनसंख्या प्रोटेस्टेन्ट है और रोमन कैथोलिक ईसाई केवल १% हैं।
भाषा
डेनमार्क की आधिकारिक भाषा है डैनिश। यह हिन्द यूरोपीय और जर्मनेक भाषा परिवार की भाषा है। यह स्वीडिश, जर्मन, नार्वेजियाई और आइस्लैंडिक भाषाओं से मिलती-जुलती है।
संस्कृति
साहित्य
डेनमार्क मे साहित्यिक उत्पादन मध्य काल में आरंभ हुआ और यह फ़्रांसीसी, जर्मन और अंग्रेज़ी से प्रभावित है। डेनिश मध्य काल का सबसे प्रमुख साहित्य है जेस्टा डानोरम जो आरंभिक १३वीं सदी से है।
प्रशासनिक प्रभाग
डेनमार्क पाँच भागों में विभक्त है। यह क्षेत्र १ जनवरी, २००७ को १३ पुरानी काउंटियों, दो नगरों और एक क्षेत्रीय नगर निगम को बदलकर स्थपित किए गए थे। पिछला प्रशासकीय विभाग ३१ दिसंबर, २००६ तक प्रभावी था। प्रत्येक क्षेत्र राष्ट्रपति द्वारा शासित होता है। ये पाँच क्षेत्र हैं:
डैनिश राजधानी क्षेत्र (Hovedstaden)
मध्य जूटलैंड (Midtjylland)
उत्तरी जूटलैंड (Nordjylland)
जीलान्डी (Sjælland)
दक्षिणी डेनमार्क (Syddanmark)
प्रशासन
डेनमार्क राजशाही एक संवैधानिक राजशाही है। जैसा की डेनमार्क के संविधान में निर्धारित है, यहाँ का शासक अपने कार्यकलापों के लिए उत्तरदाई नहीं है और उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति पुनीत होता है। औपचारिक रूप से शासक प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति और अनियुक्ति करता/ती है। प्रधानमंत्री का चुनाव प्रथानुसार संसदीय दलों के नेताओं के बीच बातचीत के द्वारा किया जाता है। वर्तमान में यहाँ की शासक कै महारानी मार्गरेट द्वितीय और प्रधानमंत्री है लार्स रास्मुसेन लोके (Lars Rasmussen Loke)
चुनाव
डेनमार्क में १८ वर्ष से ऊपर के सभी डैनिश नागरिक मतदान कर सकते हैं।
चुनाव २००७
अंतिम संसदीय चुनावों में, जो १३ नवंबर, २००७ को हुए थे, सत्तारूढ़ गठबंधन को लगातार तीसरी बार जीत मिली थी।
चुनाव परिणाम
संसद (Folketing), १३ नवम्बर २००७
दल नेता मत % सीटें +/–डेनमार्क उदारवादी (Venstre) (V)एन्डर्स फॉग रास्मुसेन (Anders Fogh Rasmussen)९,०८,४७२२६.२%४६–६सामाजिक लोकतंत्रवादी (Socialdemokraterne) (A)चैली टौर्निन्ग्क-स्क्मीड(Chele Torningk-Schmidt)८,८१,०३७२५.५%४५–२डैनिश जनता दल (Dansk Folkeparti) (O)पिया किआर्स्ग्को (Pia Kiarsgko)४,७९,५३२१३.९%२५+१समाजवादी जनता दल (Socialistisk Folkeparti) (F)विली सीओउन्टल (Willy Seountal)४,५०,९७५१३.०%२३+१२ रूढ़िवादी जनता दल (Det Konservative Folkeparti) (C)बेन्ट बेन्टसन (Bent Bentsen)३,५९,४०४१०.४%१८±० सामाजिक उदारवादी दल (Det Radikale Venstre) (B)मार्ग्क्रीट वेस्टाओर (Margkrete Vestaouer)१,७७,१६१५.१%९–८ नवीन मोर्चा (Ny Alliance) (Y)नैजे़र कान्डर (Nazer Kander)९७,२९५२.८%५+५ लाल-हरा गठबंधन (Enhedslisten) (Ø)सामूहिक नेतृत्व७४,९८२२.२%४–२ ईसाई दल (Kristendemokraterne) (K)बोन्टिल कोर्न्म्पेक (Bontil Kornmpek)३०,०१३०.९%०±०निर्दलीय प्रत्याशी५४३०.०%०±०उपकुल३४,५८,८४७१००.०%१७५—फ़रो द्वीप समूह गणतंत्रवादी दल (Tjóðveldi) (E)होग्नि होयड्ल (Høgni Hoydal)५,९४९२५.४१±०.० % संघ दल (Sambandsflokkurin) (B)काई लियो जिओचान्सेन (Kai Leo Giochansen)५,४१३२३.५१+२.१ % जनता दल (Fólkaflokkurin) (A)एन्फ़िन काल्स्म्पर्ग्क (Anfin Kalsmpergk)४,७२६२०.५० -३.६ % सामाजिक लोकतांत्रिक दल (Javnaðarflokkurin) (C)जिओआनेस एइन्टेस्ग्कार्न्ट (Gioanes Eintesgkarnt)४,७०२२०.४०-१.८ % केन्द्रीय दल (Miðflokkurin) (H)एल्वुर किर्के (Álvur Kirke)१,५७७६.८० +३.५ % स्व-शासन दल (Sjálvstýrisflokkurin) (D)कारि पी. होज्गार्ड (Kári P. Højgaard)७९७३.५०+१.१ %उपकुल२ग्रीनलैंड इनूइट समुदाय (Inuit Ataqatigiit)जोसफ़ मोत्स्फेल्ट(Joseph Motsfelt) ७,१०७ १ आगे (Siumut)हान्स इनोक्सेन (Hans Enoksen) ६,६५८ १ समुदाय की भावना (Atassut)फिन्न कार्ल्सेन (Finn Carlsen) ४,००४ ० लोकतंत्रवादी (Demokraatit)बर्टेल्सेन (Bertelsen) ३,४३६ ०उपकुल२कुल (भागीदारी: ८६.६ %)१७९
उत्तराधिकार पर जनमत संग्रह अधिनियम २००९
७ जून, २००९ को डैनिश मतदाताओं ने राजा के उत्तराधिकारी चुने जानें के ढंग पर इस पक्ष में मतदान किया की इसमें केवल पुरुषों के अतिरिक्त महिलाओं और बच्चों को भी सम्मिलित किया जाए। कुल ५९.३७% लोगों मे मतदान किया और ८५.३५%4310654,00.html शाही उत्तराधिकार नियम बदलने के लिए डेनमार्क का मतदानअगस्त 2021 InternetArchiveBot ने पक्ष और १४.६५% ने विपक्ष में मतदान किया।
कुल २३,९९,९१३ मत पड़े जिसमें से १८,५८,१८० पक्ष में और ३,१८,९२९ विपक्ष में थे और २,२२,८०४ बेकार मत थे।
परिवहन
डेनमार्क में गाड़ियाँ बायी ओर चलती हैं।
नोट्स और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
डेनमार्क पर्यटन (बहुभाषीय)
डेनमार्क संबंधी आँकड़े
डेनमार्क के बारे में जानकारियाँ
श्रेणी:यूरोप के देश