Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्रीलंकाई रुपया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Raja (elephant) in Sri Lankan Rupee bank notes.JPG 1991 शृंखला के Rs 1000 के बैंकनोट LKR -2.60 % (2024) www.cbsl.gov.lk/ Central Bank of Sri Lanka CPI 1 100 सेंट ReRs (बहुवचन) Re 1, Rs 2, Rs 5, Rs 10, Rs 20 Rs 20, Rs 50, Rs 100, Rs 500, Rs 1000, Rs 5000 श्रीलंका का केंद्रीय बैंक www.cbsl.gov.lk cbsl.gov.lk दे ल रु https://www.delarue.com/srilanka delarue.com रॉयल मिंट https://www.royalmint.com/ royalmint.com ශ්‍රී ලංකා රුපියලஇலங்கை ரூபாய் श्रीलंकाई रुपया (si රුපියල, ta ரூபாய்; चिह्न: Re/Rs; कोड: LKR) श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा है, जिसका विभाजन 100 सेंट में किया जाता है। श्रीलंकाई रुपये को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है। इतिहास सन 1825 में सीलोन में सीलोनाई रिक्सडॉलर को हटाकर ब्रिटिश पाउंड को सीलोन की सरकारी मुद्रा घोषित किया गया और इसकी विनिमय दर 1 पाउंड = 13 ⅓ रिक्सडॉलर निर्धारित की गयी साथ ही ब्रिटिश चांदी के सिक्के को वैध मुद्रा बनाया गया। 1827 में रिक्सडॉलर नोटों के स्थान पर पाउंड नोट जारी किए गए। जिन रिक्सडॉलर नोटों को पाउंड नोटों से बदला नहीं गया उनका जून 1831 में विमुद्रीकरण किया गया। 26 सितम्बर 1836 को भारतीय रूपये को सीलोन का मानक सिक्का बनाया गया और सीलोन को फिर से भारतीय मुद्रा क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। पाउंड नोट, भारतीय रुपये के नोटों के साथ प्रचलन में बने रहे। ब्रिटिश चांदी के सिक्के वैध मुद्रा बने रहे और खातों को पाउंड, शिलिंग और पेंस में रखा जाता था। हालांकि, भुगतान को एक "काल्पनिक सममूल्य" (तय लेखांकन दर) पर यानि 2 शिलिंग प्रति रुपया (यानी, £1 = 10 रुपये) की दर पर रुपए और आने में किया जाता था। 18 जून 1869 भारतीय रूपये को औपचारिक रूप से असीमित वैध मुद्रा के रूप में स्थापित किया गया। 23 अगस्त 1871 को रुपये का दशमलवीकरण किया गया और उसे 100 सेंट में विभाजित किया गया और 1 जनवरी 1872 ब्रिटिश मुद्रा को एक रुपया = 2 शिलिंग तीन पेंस की दर से पूरी तरह हटाकर भारतीय रुपये को एकमात्र वैध मुद्रा घोषित किया गया। सिक्के श्रीलंका के वर्तमान सिक्केछवि मूल्य मुखभाग पश्चभाग धातु परिमाण वजन मोटाई वर्ष 100px25 सेंट देश का नाम, वर्ष और मूल्य कवचित पताका तांबा लेपित इस्पात 16.0 mm 1.68 g 1.2 mm 2005 100px50 सेंट 18.0 mm 2.5 g 1.4 mm 100px एक रुपया पीतल लेपित इस्पात 20.0 mm 3.65 g 1.7 mm 100px दो रुपये निकल लेपित इस्पात 28.5 mm 7.0 g 1.5 mm 100px पाँच रुपये पीतल लेपित इस्पात 23.5 mm 7.7 g 2.7 mm 100px दस रुपये निकल लेपित इस्पात 26.4 mm (एकदशभुज) 8.36 g 2.1 mm 2009 स्मारक सिक्के श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 1957 के बाद से कई स्मारक सिक्के जारी किए हैं। अपनी 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 15 दिसम्बर 2010 को श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 5000 रुपए मूल्य का बहुरंगी चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया था। यह सिक्का केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किए गया पहला बहुरंगी सिक्का था। बैंकनोट विनिमय दर इन्हें भी देखें सन्दर्भ