411 REFERENCE · Wikipedia
कुण्डलपुर, मध्य प्रदेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुण्डलपुर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक जैनों का एक दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र है जो दमोह से ३५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है। यहाँ तीर्थंकर ऋषभदेव की एक विशाल प्रतिमा विराजमान है।
दिगंबर जैन तीर्थ स्थल
कुण्डलपुर में ६३ जैन मंदिर है। उनमें से 22वाँ मंदिर काफ़ी प्रसिद्ध है। इसी मंदिर में बड़े बाबा (भगवान आदिनाथ) की विशाल प्रतिमा है। यह प्रतिमा जी बड़े बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में है और 15 फुट ऊँची हैं। यह मंदिर कुण्डलपुर का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है।
यह जगह कुंडलगिरी कुण्डलपुर दमोह जिले के पटेरा ब्लाक, मध्य प्रदेश. में है।
इस क्षेत्र के जीर्णोद्धार के मुख्य प्रेरणा स्रोत दिगम्बर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी है।
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:जैन तीर्थ