Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे Indianrailwayzones-numbered.png 14-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ १९९८ वर्तमान मिश्रित हाँ बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत के सत्रह रेलवे जोन में से एक है जिसका मुख्यालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित है। इसके कार्यक्षेत्र में बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर मंडल आतें हैं। इसे लघुरूप में दपूमरे कहा जाता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल २००३ में हुई थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल भारत के सभी 18 रेलवे जोनों में सबसे अधिक आय अर्जित करने वाला ज़ोन मुख्यालय है। इसके पूर्व बिलासपुर तथा रायपुर रेल मंडल दक्षिण-पूर्व रेलवे, कोलकाता से संचालित होते थे तथा नागपुर मंडल मध्य रेलवे से. क्षेत्र वासियों की मांग तथा भारतीय रेल में इस क्षेत्र के योगदान को देखते हुए 20 सितम्बर 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, बिलासपुर के गठन को मंजूरी दी तथा श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही इसे 5 अप्रैल 2003 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया। वर्तमान (दिसम्बर 2019) में श्री गौतम बनर्जी इस जोन के महाप्रबंधक है। बिलासपुर जोन का विस्तार चार राज्यो में हैं। (छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र) मंडल इसके अंतर्गत आने वाले मंडल हैं: बिलासपुर, रायपुर, नागपुर बाहरी कड़ियाँ बिलासपुर छ्तीसगढ़ में हैःSECR Railway Zone, Bilaspur श्रेणी:भारतीय रेलवे के ज़ोन श्रेणी:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे