Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चित्रा तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|आसमान में चित्रा तारा ढूँढने का तरीक़ा - स्वाती तारे (आर्कट्युरस) से सीधी लक़ीर खेंचे चित्रा या स्पाइका (Spica), जिसका बायर नाम "अल्फ़ा वर्जिनिस" (α Virginis या α Vir) है, कन्या तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में से पंद्रहवाँ सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से लगभग 260 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं। चित्रा वास्तव में एक द्वितारा है जो पृथ्वी से एक तारे जैसा प्रतीत होता है। इसका मुख्य तारा एक नीला दानव तारा है और छोटा तारा एक मुख्य अनुक्रम तारा है।Spica: The Close Binary https://web.archive.org/web/20130824051455/http://www.space.com/22049-spica.html 24 अगस्त 2013 , Elizabeth Howell, 20 जुलाई 2013, SPACE.com, Accessed: 19 Aug 2013, ... about 260 light-years away from Earth ... Spica is a binary system. One star, however, is much brighter than the other one ... विवरण चित्रा के दो तारे एक-दूसरे की परिक्रमा हर 4 दिनों में पूरी कर लेते हैं। इन दोनों का ब्यौरा इस तरह है - मुख्य तारा - यह एक B1 III-IV श्रेणी का तारा है, जिसकी चमक से ज्ञात होता है के यह एक उपदानव और दानव तारे के बीच का तारा है। इसका व्यास (डायमीटर) सूरज के व्यास का 7.4 गुना है और इसका द्रव्यमान (मास) सौर द्रव्यमान का 10.25 गुना है। इसकी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की चमक से 12,100 गुना है और अपने साथी तारे की 8 गुना है। यह एक बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा है, यानि इसकी चमक थोड़ी कम-ज़्यादा होती रहती है।Spectroscopy of the temporal variations of α Vir Riddle, R. L.; Bagnuolo, W. G.; Gies, D. R. Bulletin of the American Astronomical Society 33 1312 2001 इस तारे का द्रव्यमान इतना है के यह अपना जीवन एक भयंकर महानोवा (सुपरनोवा) धमाके के साथ ध्वस्त होकर पूरा करेगा।Schnerr, R. S.; et al. (June 2008). "Magnetic field measurements and wind-line variability of OB-type stars". Astronomy and Astrophysics 483 (3): 857–867. arXiv:1008.4260. Bibcode:2008A&A...483..857S. doi:10.1051/0004-6361:20077740. Retrieved 2010-04-16. अमुख्य तारा - इसका व्यास (डायमीटर) सूरज के व्यास का 3.64 गुना है और इसका द्रव्यमान (मास) सौर द्रव्यमान का 6.97 गुना है। इसकी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की चमक से 1,500 गुना है। ब्राज़ील के ध्वज पर चित्रा तारा ब्राज़ील के राष्ट्रीय ध्वज पर दर्शाया गया है और उस देश के 'पारा' नामक राज्य का प्रतीक है। इन्हें भी देखें कन्या तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची उपदानव तारा दानव तारा बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:कन्या तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना