Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लैटेक्सधर ऊतक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लैटेक्सधर ऊतक (Laticiferous Tissue):- ये एक प्रकार का विशिष्ट ऊतक है। ये लम्बी, शाखित, बहु-केन्द्रित तथा पतली भित्ति वाली जीवित कोशिकाओं से बना होता है। इनमें दूध जैसा गाढ़ा रस भरा होता है, जिसे लैटेक्स (Latex) कहते है। लैटेक्स को पादप दुग्ध (Plant Milk) भी कहा जाता है। लैटेक्स में शर्करा, प्रोटीन, एंजाइम, स्टार्च, एल्किलॉइड, श्लेष्मा, रबड़, रेजिन, टेनिन आदि पाए जाते है।लैटेक्सधर ऊतक का निर्माण विभज्योतक से होता है। ये पादप के सभी भागों के भरण ऊतकों (Ground Tissue) में फैले हुए होते हैं।