Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हैरी पॉटर के स्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित काल्पनिक उपन्यास हैरी पॉटर में बहुत से स्थानों का उल्लेख हुआ है। ये सभी स्थान निवास, विद्यालय, बाजार, दुकानें, या किसी सरकारी संगठन की इमारतें हैं। निवास स्थल द बरो विज़्ली निवास, जिसे द बरो नाम से जाना जाता है, ऑटेरी सेंट कैचपोल गाँव में स्थित था। इस घर के पास लवगुड निवास, डिगोरी निवास तथा फॉसेट्स निवास भी था। द बरो मायापंछी का समूह का मुख्यालय भी था।7 विज़्ली निवास सात मंजिला घर था। हैरी को पहली नज़र में यह काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था वाला, गन्दा और सुअर के बाड़े जैसा लगा था, जो केवल जादू के सहारे टिका था। लेकिन फिर भी हैरी इसे हॉगवर्ट्स के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा स्थान मानता था, क्योंकि प्रिविट ड्राइव में उसके सगे मौसी-मौसा उसके साथ काफी खराब व्यवहार करते थे। घर के बाहर एक बगीचे के साथ-साथ क्विडिच पिच भी थी। यहाँ पर एक छोटा सा गैराज भी था जिसका उपयोग आर्थर विज़्ली जब्त की गयी मगलू वस्तुओं के ऊपर प्रयोग करने के लिये करते थे। इसके अतिरिक्त एक जादुई घड़ी भी थी जो सभी विज़्ली परिवार के सदस्यों की अवस्थिति बताती थी। हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना में यह भी बताया गया है कि जब भी विज़्ली परिवार में कोई नया बच्चा पैदा होता था तो मॉली और आर्थर विज़्ली इसमें एक नया कमरा जोड़ देते थे।2 3 गॉड्रिक्स हॉलो thumb|लीव्सडेन स्टूडियो में गॉड्रिक की कोठरी स्थित पॉटर निवास गॉड्रिक्स हॉलो या गॉडरिक्स हॉलो (Godric's Hollow) इंग्लैंड के वेस्ट कंट्री स्थित एक काल्पनिक गाँव है। http://www.jkrowling.com/textonly/en/faq_view.cfm?id=86 Section: F.A.Q. 30 अगस्त 2006 रोलिंग जे॰ के॰ जे॰ के॰ रोलिंग का आधिकारिक जालस्थल dead https://web.archive.org/web/20060905131315/http://www.jkrowling.com/textonly/en/faq_view.cfm?id=86 5 September 2006 dmy-allRowling, J. K. "Harry Potter and the Deathly Hallows". New York, NY: Arthur A. Levine Books, 2007. 164. यह ऑटेरी सेंट कैचपोल तथा टिनवर्थ की भाँती जादूगरों का एक गाँव था।7 16 लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट द्वारा हत्या करने से पूर्व पॉटर दम्पत्ति जेम्स पॉटर तथा लिली पॉटर यही छुपे थे।1 1 यह वो स्थान था जहाँ हैरी पॉटर को सर पर वोल्डेमॉर्ट द्वारा बिजली के आकार निशान बना दिया गया था। गॉड्रिक्स हॉलो जेम्स पॉटर परिवार तथा हॉगवर्ट्स के चार संस्थापकों में से एक तथा स्वर्गीय गौरव गरुड़द्वार (गॉड्रिक ग्रिफ़िनडोर) का घर था, जिनके नाम पर गाँव का नाम पड़ा। अपने माता-पिता की कब्रगाह देखने की इच्छा जताने के बाद हैरी पॉटर हर्माइनी ग्रेंजर के साथ यहाँ आता है। हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में यह खुलासा होता है कि गिरजाघर का कब्रगाह कई जादूगरों के ठहरने का स्थान था। हना एबॉट परिवार के सदस्यों के साथ साथ इग्नोटस पेवरेल तथा पॉटर परिवार भी यही रहते थे। एल्बस डम्बल्डोर की माँ केंद्रा भी अपने पति पर्सिवल की तीन मगलू बच्चों के हत्या के आरोप में गिरफ़्तारी के पश्चात यहीं रहने आ गयी। अन्य उल्लेखनीय चरित्रों में यहाँ पर सुनहरी गेंद के आविष्कारक बोमैन राइट तथा जादू का इतिहास पुस्तक की रचयिता बाथिल्डा बैगशॉट का आवास भी यहीं था। एक साक्षात्कार में प्रश्न पूछे जाने पर रोलिंग ने अस्पष्टता से गॉड्रिक्स हॉलो तथा गौरव गरुड़द्वार के मध्य सम्बन्ध स्वीकार किया। http://news.bbc.co.uk/cbbcnews/hi/tv_film/newsid_2353000/2353727.stm JK interview Part 4 – questions and queries 30 अगस्त 2006 23 अक्टूबर 2002 CBBC Newsround बीबीसी https://web.archive.org/web/20060529121455/http://news.bbc.co.uk/cbbcnews/hi/tv_film/newsid_2353000/2353727.stm 29 मई 2006 live यह सम्बन्ध हर्माइनी ग्रेंजर ने अंतिम संस्करण में बतलाया भी है। गाँव के मध्य स्थित चौक पर एक युद्ध स्मारक भी है जिसका जादुई रूपांतरण हैरी पॉटर परिवार के सदस्यों जेम्स, लिली तथा हैरी में तब हो जाता है जब कोई जादूगर मगलुओं के साथ इसे देखने पहुँचता है। हैरी के पुराने घर के खण्डहर मुख्य सड़क के अंतिम छोर पर स्थित हैं जो मगलुओं को नहीं दिखते हैं। लिटिल हैंगलटन लिटिल हैंगलटन एक काल्पनिक गाँव है जो कि वोल्डेमॉर्ट के माता तथा पिता के पूर्वजों का निवास स्थान था। चौथे संस्करण हैरी पॉटर और आग का प्याला के अनुसार इसी गाँव में उसने अपने खोये हुए शरीर को पुनः प्राप्त किया।4 32 यह गाँव दो ऊँची पहाड़ियों के बीच बसा था तथा यहाँ से घाटी का नज़ारा साफ़ दिखता था। यहाँ पर चर्च व कब्रिस्तान भी थे। ग्रेट हैंगलटन इस गाँव के पास ही स्थित था। 6 10 यहाँ के सबसे कुलीन रिडल परिवार का घर एक समय सबसे अच्छा था। इस गाँव का सबसे पहली उपस्थिति हैरी पॉटर और आग का प्याला के प्रारम्भिक कहानी में होती है जहाँ गाँव के निवासी "फाँसी का तख्ता" नामक शराबखाने में रिडल परिवार की हत्या तथा उनके माली फ्रैंक ब्राइस की इसमें संलिप्तता के बारे में चर्चा करते हैं। दोषमुक्त होने के बाद अगले मालिकों के लिये फ्रैंक ही रिडल परिवार के मकान की देखरेख करता है। हालाँकि कोई भी मालिक ज्यादा दिनों तक इस घर में रह न सका। गाँव के निवासियों के अनुसार वर्तमान मालिक मकान को टैक्स बचाने के लिये रखा हुआ है, लेकिन यह कहानी किसी निवासी के गले नहीं उतरती थी।4 1 छात्र जीवन के दौरान टॉम मार्वोलो रिडल इसी गाँव में अपने पिता तथा दादा-दादी की उनके घर में ही हत्या कर देता है।6 17 चौथे संस्करण में वोल्डेमॉर्ट जादू मंत्रालय की कड़ी निगरानी के कारण अपने माता-पिता के खण्डहर हो चुके पुश्तैनी मकान में छिपता है तथा फ्रैंक ब्राइस की हत्या कर देता है। घाटी के दूसरी तरफ़ काफ़ी गन्दी अवस्था में शुद्ध-रक्त खानदान के जादूगर व नागेश नागशक्ति के वंशज गॉन्ट परिवार का घर था। गॉन्ट परिवार का घर जाने का रास्ता तीखी ढलान से गुजरता था, जो कि घाटी के नीचे स्थित था। हैरी पॉटर और आग का प्याला पुस्तक के अंत में हैरी और वोल्डेमॉर्ट के बीच यहाँ लड़ाई भी होती है जिसमें हैरी बच निकलता है।4 34 हालाँकि इस दौरान उसके दोस्त सेड्रिक डिगोरी की पीटर पेटिग्रू द्वारा हत्या कर दी जाती है। लिटिल व्हिंगिंग thumb|नम्बर 4, प्रिविट ड्राइव, लिटिल व्हिंगिंग thumb|सीढ़ियों के नीचे हैरी का कमरा, नम्बर 4 प्रिविट ड्राइव लिटिल व्हिंगिंग इंग्लैंड के सरी का एक काल्पनिक कस्बा है, जो कि लन्दन के दक्षिण में स्थित है।1 2 यहाँ पर नम्बर 4, प्रिविट ड्राइव का मकान डर्स्ली परिवार का था, जहाँ हैरी अपने मौसा वरनॉन, मौसी पेटूनिया और मौसेरे भाई डडली के साथ रहता था। हैरी यहाँ पन्द्रह महीने की उम्र से ही रह रहा था, क्योंकि उसके माता-पिता की वोल्डेमॉर्ट द्वारा हत्या कर दी जाती है। इससे पहले वह अपने माता-पिता के साथ ही गॉड्रिक्स हॉलो में रहता था। ग्यारह साल की उम्र में हॉगवर्ट्स में प्रवेश के साथ ही वह यहाँ केवल गर्मी की छुट्टियों में ही आता था। नम्बर 4 मकान में एक किचन, एक सिटिंग रूम, बेडरूम पर ऊपर जाने वाली सीढ़ियाँ थीं। उपन्यासों व फ़िल्मों में इस स्थान का अधिकांश चित्रण डर्स्ली आवास के रूप में किया गया है जहाँ उसके एकमात्र जीवित रिश्तेदार उससे खराब व्यवहार करते हैं और पड़ोसी उसे समाज से विलग मानते हैं। हैरी के लिये यह स्थान काफी खराब यादों वाला था जिससे वह जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता था। परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त कस्बे में दो सड़क दूर रहने वाली अराबेला फ़िग ही हैरी की जादुई शक्तियों के बारे में जानती है क्योंकि वह मायापंछी के समूह की नाकारा सदस्य है।5 3 पाँचवें संस्करण में यह खुलासा होता है कि डम्बलडोर ने ही उसे हैरी की निगरानी के लिये वहाँ रहने का आदेश दिया था। इसी पुस्तक के अंत में डम्बलडोर यह खुलासा करते हैं कि हैरी को प्रिविट ड्राइव के घर में कम से कम 17 साल की उम्र तक रहना पड़ेगा और साल में कम से कम एक बार वहाँ लौटना पड़ेगा। वह इसके पीछे का कारण बताते हुए कहते हैं कि उसकी मौसी में उसकी माँ के खून अंश है जो उसकी हॉगवर्ट्स से अन्यत्र उसकी रक्षा करता है, क्योंकि उसकी माँ हैरी को बचाने के लिये अपनी जान दे देती हैं। उनके अनुसार यह एक प्राचीन जादू था जिसके कारण मौसी के घर में होने पर हैरी को उसी माँ के खून का संरक्षण मिलता है जिस खून ने पन्द्रह माह की आयु में वोल्डेमॉर्ट से हैरी की रक्षा की थी। वे आगे बताते हैं कि यह सम्मोहन 17 साल की उम्र तक उसकी रक्षा करेगा और उसके बालिग होने पर ही यह समाप्त होगा।5 37 इस कस्बें में प्रिविट ड्राइव के अतिरिक्त अन्य सड़कों में विस्टेरिया वॉक, मैगनोलिया क्रीसेंट व मैगनोलिया रोड है। इसके अतरिक्त इस कस्बे में एक मैदान भी था जहाँ डडली और उसके दुष्ट दोस्तों का समूह बच्चों को परेशान करते हैं तथा पार्क को नुकसान भी पहुँचाते हैं।5 1 मैल्फॉय महल मैल्फॉय महल कुलीन मैल्फॉय परिवार का घर था जहाँ गृहस्वामी लूसियस, उसकी पत्नी नार्सिसा तथा उनका पुत्र ड्रेको रहता था। सातवें संस्करण में यहाँ नार्सिसा की बहन बेलाट्रिक्स लेसट्रेंज भी रहने लगी थी।7 1 पाँचवें संस्करण में इसकी अवस्थिति विल्टशायर, इंग्लैंड में बतायी गयी है।5 15 दूसरे संस्करण तक इस घर में डॉबी नाम का घरेलू जिन्न था, जिसे हैरी ने संस्करण के अंत में लूसियस द्वारा छल से मुक्त करा लिया था।2 18 दूसरे संस्करण रहस्यमयी तहख़ाना में यह ड्रेको यह खुलासा हुआ है कि उसके घर में ड्राइंग रूम के नीचे अपना "रहस्यमयी तहखाना" है तथा इसमें मंत्रालय के छापा पड़ने से पूर्व बहुत से कीमती जादुई सामान छिपाये गये थे।2 12 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े में वोल्डेमॉर्ट ने कम से कम एक बार इस महल को अपने मुख्यालय के रूप में काम लिया।7 1 इससे मैल्फॉय परिवार के तीनों ही सदस्य नाखुश थे, जबकि बेलाट्रिक्स इससे खुश थी। इसी संस्करण में वोल्डेमॉर्ट के आदेश पर पकड़े गये बंदियों को भी रखा जाता था, जिसमे लूना लवगुड, डीन थॉमस, पिशाच ग्रिपहुक, तथा छड़ीसाज मिस्टर ऑलिवेंडर शामिल थे।7 23 जब धरपकड़ गिरोह ने हैरी, रॉन तथा हर्माइनी को पकड़ा तो वे यहीं ले आये। ये सभी लोग डॉबी की मदद से यहाँ से बच निकलने में सफल हो जाते हैं, मगर इस दौरान बेलाट्रिक्स द्वारा फेंके गये चाकू से डॉबी शहीद हो जाता है।7 24 बाद में हैरी के बच निकलने के कारण वोल्डेमॉर्ट परिवार के चारों सदस्यों को घर में ही कैद कर देता है। फ़िल्मी संस्करण में मैल्फॉय महल के भागों को डर्बीशायर स्थित नेशनल ट्रस्ट सम्पत्ति हार्डविक हॉल में फ़िल्माया गया है।http://news.bbc.co.uk/local/derby/hi/people_and_places/arts_and_culture/newsid_9223000/9223641.stm Harry Potter scenes shot at Derbyshire's Hardwick Hall 24 नवम्बर 2010 बीबीसी यूके 24 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190125021500/http://news.bbc.co.uk/local/derby/hi/people_and_places/arts_and_culture/newsid_9223000/9223641.stm 25 जनवरी 2019 live नम्बर 12, ग्रिमॉल्ड प्लेस शेल कॉटेज शेल कॉटेज बिल विज़्ली और फ्लर डेलाकोर का घर था, जहाँ वे सातवें संस्करण में शादी के बाद रह रहे थे। यह कॉर्नवल के टिनवर्थ नमक काल्पनिक गाँव में समुद्र तट पर स्थित था।Shell Cottage hp-lexicon.org http://www.hp-lexicon.org/atlas/gazetteer/gazetteer-s.html 11 जनवरी 2008 https://web.archive.org/web/20071230065826/http://www.hp-lexicon.org/atlas/gazetteer/gazetteer-s.html 30 दिसंबर 2007 live मैल्फॉय महल की कैद से भागने के बाद हैरी, रॉन, हर्माइनी, लूना, डीन थॉमस, ग्रिपहुक, तथा मिस्टर ऑलिवेंडर यहीं छुपे थे। मृत्यु के पश्चात घरेलू जिन्न डॉबी यहीं गार्डन में दफ़नाया गया था। युद्ध के दौरान बिल स्वयं इस घर का रहस्यरक्षक था। फ़िल्म में शेल कॉटेज के दृश्यों को पेमब्रोकशायर कोस्ट राष्ट्रीय उद्यान, वेल्स स्थित फ्रेशवाटर वेस्ट समुद्र तट पर फ़िल्माया गया है।Harry Potter And The Deathly Hallows: mystery cottage on beach in Wales https://www.telegraph.co.uk/news/celebritynews/5291037/Harry-Potter-And-The-Deathly-Hallows-mystery-cottage-on-beach-in-Wales.html 8 अक्टूबर 2018 द टेलीग्राफ 7 मई 2009 https://web.archive.org/web/20181008175015/https://www.telegraph.co.uk/news/celebritynews/5291037/Harry-Potter-And-The-Deathly-Hallows-mystery-cottage-on-beach-in-Wales.html 8 अक्तूबर 2018 live स्पिनर्स एंड विद्यालय बाबैटंस कैसलोब्रुक्सो डर्मस्ट्रैंग हॉगवर्ट्स हॉगवर्ट्स इल्वरमॉर्नी महोतोकोरो उगाडू छूमंतर गली इलोप्स का उल्लूखाना फ्लोरियन फोर्टेसक्यु का आइस क्रीम पार्लर फ्लारिश एंड ब्लॉटस गैम्बल एंड जैप्स ग्रिनगॉट्स जादूगरों का बैंक शूमंतर गली बोर्गिन एंड बर्क्स रिसती कड़ाही मैडम मैल्किन के दुशाले - हर मौके के लिये जादुई जानवरों की दुकान ऑलीवेंडर्स पोटेज की कड़ाही की दुकान क्वालिटी क्विडिच सप्लाईज़ स्लग एंड जिगर्स की औषधि की दुकान स्टाॅल ट्वीलफिट एंड टैटिंग विज़्ली बंधुओं की जादूगरी की दुकान हॉग्समीड थ्री ब्रूमस्टिक्स हनीड्यूक्स ज़ोंको की जोक की दुकान हॉग्समीड स्टेशन हॉग्स हेड डाकघर सरकार सम्बन्धी इमारतें अज्काबान संयुक्त राज्य अमेरिका की जादुई समिति जादू मंत्रालय नॉर्मनगार्ड प्लेटफॉर्म नंबर पौने दस सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ जादुई संसार का गज़ट श्रेणी:हैरी पॉटर