Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Harry Potter and the Half-Blood Prince.jpg 152px Halfprince.jpg 165px #0053a1 हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस ब्रिटेन जे. के. रोलिंग जेसन कॉकक्रॉफ़्ट मेरी ग्रांडप्रे सुधीर दीक्षित भ्रम, रोमांचक पुस्तक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग मंजुल प्रकाशन जूलाई 16 2005 छः ~65 मिलियन (विश्वव्यापी) 1996-1997 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। उपन्यास उपन्यास की इस छठी कड़ी में हैरी को डम्बल्डोर की यादों के द्वारा वोल्डेमॉर्ट (टॉम मार्वोलो रिडल) की पहले की ज़िन्दगी के बारे में काफ़ी कुछ पता चलता है। उसी साल एक नया जादूमन्त्री बनता है : रूफ़स स्क्रिमेजर। उधर हैरी को जादुई काढ़े की क्लास में एक अजीब और बेनाम किताब से बहुत मदद मिलती है, जिसका मालिक ख़ुद को हाफ़-ब्लड प्रिंस कहता था। हैरी और डम्बल्डोर ऐसा मानकर चलते हैं कि वोल्डेमॉर्ट ने ख़ुद को अमर करने के लिये अपनी आत्मा के छः या सात टुकड़े कर लिए थे और हरेक को एक होर्क्रक्स में डाल दिया था। हैरी और डम्बल्डोर एक होर्क्रक्स को नष्ट करने एक गुफा में जाते हैं लेकिन उनके निराशा ही हाथ लगती है, क्योंकि होर्क्रक्स नकली निकला। इसके बाद हैरी का सबसे कम पसंदीदा अध्यापक प्रोफ़ेसर स्नेप अवादा केदाव्रा अभिशाप से डम्बल्डोर को मार डालता है। फ़िल्म इस उपन्यास पर आधारित इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। श्रेणी:हैरी पॉटर श्रेणी:साहित्य