411 REFERENCE · Wikipedia
मेची नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेची नदी नेपाल और भारत से होकर बहने वाली एक नदी है। यह महानन्दा नदी की सहायक नदी है। यह नेपाल में महाभारत पर्वतश्रेणी से निकलती है और नेपाल से प्रवाहित होकर भारत और नेपाल की सीमा बनाते हुए बिहार राज्य में प्रवेश करती है जहाँ किशनगंज जिले में महानन्दा नदी से मिल जाती है। हाल ही में भारत सरकार ने नेपाल के साथ मिलकर इसपर एक पुल बनाने का निर्णय लिया | इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत 158.65 करोड़ रुपये है, जिसे एशियाई विकास बैंक से प्राप्त ऋण द्वारा भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह नया पुल काकरविट्टा (नेपाल) से पानीटंकी बाईपास (भारत) तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327बी की 1500 मीटर लम्बाई के उन्नयन कार्य का हिस्सा है, जिसमें 825 मीटर लंबा छह लेन वाला सम्पर्क मार्ग शामिल है। मेची पुल भारत में एशियाई राजमार्ग 02 का अंतिम बिंदु है, जो नेपाल की ओर जाता है तथा नेपाल के साथ महत्वपूर्ण सम्पर्क कायम करता है। बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी का पानी मेची नदी में छोड़ा जाएगा जिससे बिहार में कोसी का प्रकोप कम किया जा सके।
श्रेणी:भारत की नदियाँ
श्रेणी:नेपाल की नदियाँ