Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीसलपुर गाँव, खैरागढ़ (आगरा)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गाँव बीसलपुर उत्तर प्रदेश आगरा हिन्दी, खड़ी बोली हिन्दी, अंग्रेज़ी UP80 agra.nic.in http://agra.nic.in 283102 27.18 78.02 right yes 960/1000 4001 yes बीसलपुर खैरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश स्थित एक गाँव है।बीसलपुर एक नजर: यह ग्राम उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले के दक्षिण में तकरीबन बाइस किलोमीटर दूर बसा हुआ ग्राम है, इस ग्राम में रोज़गार का मुख्य साधन संगमरमर के खिलौने और सेना में सेवा देना है । ज्यादातर आबादी रावत गोत्र जाटो की है ।ग्रामीणो का मुख्य व्यवसाय खेती है। गांव में दो सरकारी स्कूलों के साथ वीरेन्द्र सिंह प्रधान का एक प्राइवेट स्कूल व टेक्निकल स्कूल है। गांव के पास एक खारी नदी है । मीठे पानी की गांव में कमी है। गाँव मे पानी की सुविधा सरकारी नलकूप से मुहैया कराई जाती है । खारी नदी के पास एक भोले बाबा का मंदिर व दो अन्य मन्दिर जो गांव में स्थित हैं ,देवी माता और ठाकुर जी का मंदिर है । गाँव मे मुस्लिम समुदाय की एक मस्जिद भी है। हर वर्ष महाशिवरात्रि के पावन मौके पर क्षेत्र का विशाल मेला लगता है । 200 कावड़ बीसलपुर से आती है । तकरीबन इतनी ही दूसरे गाँव पिनानी, रामनगर, मुरखिया व नगला कारे गढ़ी कालिया बेरी चाहर आदि प्रमुख गावों से आती हैं। जनसांख्यिकी कुल जनसंख्या 4000 के करीब है जिसमें वोटर संख्या 2800 है। यातायात यातायात के साधनों में यह गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के द्वारा आगरा जगनेर स्टेट हाइवे से जुड़ा हुआ है जिससे ४ किलोमीटर की दूरी पर यह गांव पड़ता है। इस गाँव के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सेवा जो आगरा अलीगढ़ और दिल्ली के लिए जाती है , सुबह 8 बजे पहुँचती है जिससे ग्रामवासियों को इन शहरों में आने जाने में सहूलियत मिलती है। गांव को उत्तरी दिशा से दक्षिणी बायपास से जोड़ने के लिए खारी नदी पर पुल द्वारा पहुंच मार्ग बनाया गया है जिससे सीधे दक्षिणी बायपास होकर आगरा , मथुरा दिल्ली आदि के लिए जाया जा सकता है। आगरा छावनी नजदीकी रेलवे स्टेशन से गाँव की दूरी 20 किलोमीटर है व खेरिया एयरपोर्ट जो 15 किलोमीटर की दूरी पर है। गांव के चारों तरफ पक्का संपर्क मार्ग विकसित है जिससे किसान और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलती है। आदर्श स्थल गांव में मुख्यतः आदर्श स्थलों में वनखंडी महादेव मंदिर जो खारी नदी के किनारे गांव की उत्तरी दिशा में बना हुआ है, ठाकुर जी मंदिर जो गांव में दक्षिणी दिशा में बना हुआ है और प्राचीन देवी मंदिर गांव के मुख्य चौराहे पर गांव में आने वाले मेहमानों का स्वागत करता हुआ एक धर्म स्थल है। शिक्षा बीसलपुर गांव शिक्षा के मामले में आसपास के इलाकों की तुलना में सर्वप्रथम चल रहा है और गांव में दो सरकारी स्कूल के साथ प्राइवेट विद्यालय भी है जो कक्षा 12 तक तक शिक्षा प्रदान करते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:आगरा जिले के गाँव