Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शोबा राजा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|शोभा राजा शोभा राजा विकास के, विशेष रूप से कमजोर समूहों के क्षेत्र के भीतर विकलांगता और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के लिए अत्यधिक विशेषीकृत ज्ञान और अनुभव रखने वाली कारकुन है। जीवनी उसने मनोविज्ञान में बॉम्बे विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में चिकित्सा और मनोरोग सामाजिक कार्य में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई मास्टर्स की डिगरी ली। उसने एक चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मुंबई में काम किया है जिनमें बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए एक घर और गोद लेने  का केन्द्र "आशा सदन", स्पास्टिकस समाज भारत जहां उसने अनेकअनुसंधान और सलाहकार भूमिकाओं के रूप में काम किया, और विकलांग लोगों के साथ काम कर रहे संगठन शामिल है। 1999 में, राजा ने एक्शन (भारत) के साथ एक नीति विश्लेषक के रूप में काम शुरू किया, जिसमें विकेंद्रीकृत शासन और प्राथमिक शिक्षा पर विशिष्ट फॉक्स शामिल हैं। राजा बाद में बेसिकनीडस, जो घाना युगांडा, केन्या, तंजानिया,, भारत, श्रीलंका, नेपाल, लाओ पीडीआर और वियतनाम में मानसिक विकारों से पीड़ितोंऔर उनकी देखभाल करने वालों के साथ लोगों के साथ काम करती है, में शामिल हो गई। यहाँ उसने अनेक अनुसंधान भूमिकाएँ हाथ में ली, एक अनुसंधान नीति विश्लेषक के रूप में शुरू किया, फिर बाद में अंतर्राष्ट्रीय नीति और अनुसंधान के लिए कार्यक्रम प्रबंधक बनी। वह वर्तमान में बेसिकनीडस के लिए नीति और अभ्यास निदेशक है, जिस में सभी देशों में, जहां संगठन चल रहा है वहां सभी फील्ड कार्यक्रमों की समग्र निगरानी, मूल्यांकन, प्रभाव आकलन और गुणवत्ता आश्वासन  शामिल है। 2000 के बाद से, संगठन ने मानसिक बीमारी या मिर्गी से पीड़ित 78,036 लोगों तक पहुँच की है। Mental Health and Development Sustaining Impact – BasicNeeds Impact Report 2009 http://www.basicneeds.org/download/PUB%20-%20BN%20Annual%20Impact%20Report%202009.pdf BasicNeeds 2 June 2011 https://web.archive.org/web/20110724052602/http://www.basicneeds.org/download/PUB%20-%20BN%20Annual%20Impact%20Report%202009.pdf 24 जुलाई 2011 dead राजा ने सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाओं में किंग्स्टन विश्वविद्यालय के साथ, ओंटारियो, कनाडा में काम किया है, और वर्तमान में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूके; यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका; मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया; क्वींसलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया; और संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों (एमडीजी) मिलेनियम ग्राम परियोजना से बेसिकनीडस के सहयोग का प्रबंधन कर रही है। उसने विकलांगता और मानसिक स्वास्थ्य पर कई शोध पत्र और लेख प्रकाशित किए, और बेसिकनीडस के अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम और ज्ञान कार्यक्रम का प्रबंध कर रही है। सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग