411 REFERENCE · Wikipedia
पियात्नित्स्का चर्च,चेर्निहीव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पियात्नित्स्का चर्च П'ятницька церква 2016 Чернигов Пятницкая церковь фото-03.jpg चेर्निहीव, यूक्रेन uk पूर्वी रूढ़िवादी चर्च चर्च कीवन रूस की वास्तुकला (मूल), यूक्रेनी बारोक (17वीं–20वीं शताब्दी) 12वीं शताब्दी के अंत – 13वीं शताब्दी की शुरुआत yes
UKRAINE NATIONAL
uk П’ятницька церква (पियात्नित्स्का चर्च)
वास्तुकला
250047
पियात्नित्स्का चर्च (यूक्रेनी: П'ятницька церква) यूक्रेन के चेर्निहीव शहर में स्थित एक चर्च है। यह 12वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था और वर्तमान में यहाँ नियमित रूप से धार्मिक कार्य होता हैं। यह चेर्निहीव के पुराने बाज़ार क्षेत्र में स्थित है।Pyatnytska (St. Paraskevi) Church https://chernihiv.travel/en/place/pyatnitska-tserkva Chernihiv Tourist Information Center 24 August 2026
इतिहास
यह चर्च सेंट पारास्केवा पियात्नित्स्का को समर्पित है, जिन्हें व्यापार और व्यापारियों के संरक्षक संत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चर्च के निर्माण के लिए धन व्यापारियों द्वारा दिया गया था।П'ятницька церква в Чернігові https://resource.history.org.ua/cgi-bin/eiu/history.exe?C21COM=S&I21DBN=EIu&P21DBN=EIU&S21CNR=20&S21COLORTERMS=0&S21FMT=eiu_all&S21P01=0&S21P02=0&S21P03=TRN%3D&S21REF=10&S21STN=1&S21STR=Piatnytska_tserkva&Z21ID= यूक्रेन के इतिहास का विश्वकोश 24 August 2026
सन् 1239 में मंगोल आक्रमण के दौरान चर्च को बहुत नुकसान पहुँचाया गया था। 17वीं शताब्दी के समय चर्च में यूक्रेनी बारोक शैली के तत्व जोड़े गए और यह पियात्नित्स्का मठ का मुख्य चर्च बन गया। सन् 1750 में मठ में आग लगी थी जिसके लगने के बाद चर्च में कुछ बदलाव भी किए गए।Good Friday, Church of https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CG%5CO%5CGoodFridayChurchof.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 24 August 2026П'ятницька церква в Чернігові https://resource.history.org.ua/cgi-bin/eiu/history.exe?C21COM=S&I21DBN=EIu&P21DBN=EIU&S21CNR=20&S21COLORTERMS=0&S21FMT=eiu_all&S21P01=0&S21P02=0&S21P03=TRN%3D&S21REF=10&S21STN=1&S21STR=Piatnytska_tserkva&Z21ID= यूक्रेन के इतिहास का विश्वकोश 24 August 2026
सन् 1818 से सन् 1820 के बीच वास्तुकार अंतोन कार्ताशेव्स्की की परियोजना के अनुसार चर्च में एक रोटुंडा-घंटाघर जोड़ा गया जिसे बाद में 20वीं शताब्दी में हटा दिया गया था।Вид на П’ятницьку церкву та торгові ряди №1 https://chernihiv.travel/ua/project/vid-na-piatnytsku Chernihiv Tourist Information Center 24 August 2026
वास्तुकला
पियात्नित्स्का चर्च ईंटों से निर्मित एक छोटा क्रॉस-डोम चर्च है। इसका विन्यास तीन नैव और तीन अप्स वाला है। मध्य नैव पार्श्व नैवों की तुलना में लगभग दोगुना चौड़ा है और इमारत के ऊपर एक गुंबद है।Good Friday, Church of https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CG%5CO%5CGoodFridayChurchof.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 24 August 2026П'ятницька церква (Чернігів) https://irbis-nbuv.gov.ua/ulib/item/ref0000018209 Vernadsky National Library of Ukraine 24 August 2026 चर्च की वास्तुकला की विशेषता यह है कि इसकी संरचना ऊर्ध्वाधर है, जो संतुलित अनुपात और सजावटी मुखौटे को प्रदर्शित करता हैं। इसे कीवन रूस के अंतिम चरण समय की वास्तुकला के महत्वपूर्ण उदाहरणों में से एक माना जाता है।П'ятницька церква у Чернігові https://www.ebk.net.ua/Book/i_u_m/sh_u/part/45.htm Видатні пам'ятки історії та культури України 24 August 2026
वर्तमान स्थिति
यह एक सक्रिय ऑर्थोडोक्स चर्च है जो यूक्रेन के अधीन है।Вид на П’ятницьку церкву та торгові ряди №1 https://chernihiv.travel/ua/project/vid-na-piatnytsku Chernihiv Tourist Information Center 24 August 2026
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल, चेर्निहीव
बोरिस और ग्लेब कैथेड्रल,चेर्निहीव
चेर्निहीव
रूस
यूक्रेन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
चेर्निहीव पर्यटन सूचना केंद्र — पियात्नित्स्का चर्च
इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ यूक्रेन — गुड फ्राइडे चर्च
यूक्रेन के इतिहास का विश्वकोश — चेर्निहीव की पियात्नित्स्का चर्च
श्रेणी:यूक्रेन में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:गिरजाघर
श्रेणी:यूरोपीय कला