411 REFERENCE · Wikipedia
२८ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
28 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 148वॉ (लीप वर्ष में 149 वॉ) दिन है। साल में अभी और 217 दिन बाकी है।
दिवस
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
प्रमुख घटनाएँ
1414 को खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर के सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 को जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1883 को राष्ट्रवादी नेता,कवि और साहित्यकार श्री विनायक दामोदर सावरकर जी का जन्म हुआ।
1908 को जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म आज ही के दिन हुआ।
1940 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 को यूनान में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
1959 को अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 को मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 को बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई।
1967 को 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
1971 को सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1996 को रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1998 को पाकिस्तान ने पहला परमाणु परिक्षण किया।
2002 को नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
2008 को नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ।
2010 होमिओपॅथी शास्त्र पे आधारित पहली फ़िल्म प्रतिसाद - द रिस्पॉन्स का प्रदर्शन हुआ। https://hpathy.com/homeopathy-papers/pratisaad-%e2%80%93-the-first-movie-on-homeopathy/ Pratisaad - The First Movie on Homeopathy - Vinayak Limaye Hpathy.com en-US 2020-05-08 https://web.archive.org/web/20170806065806/https://hpathy.com/homeopathy-papers/pratisaad-%e2%80%93-the-first-movie-on-homeopathy/ 6 अगस्त 2017 dead
2018 को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने नई दिल्ली में दो गड्ढों पर आधारित ट्विन पिट टॉयलेट टेक्नालाजी को लोकप्रिय बनाने के अभियान का शुभारम्भ किया।
जन्म
1922- लो ड्यूबा, अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक।
1974- मिस्बाह-उल-हक़ ,पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी।
1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल हैं।
1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
1921 - महन्त अवैद्यनाथ - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
1915 - गोपाल रामानुजम - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
1883 - विनायक दामोदर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
निधन
२०१०- डेनिस हापर, हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड)
2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मई