411 REFERENCE · Wikipedia
सोहन राही
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोहन राही ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। सर्रे निवासी सोहन राही इंग्लैण्ड में गीत और ग़ज़ल विधा के बेहतरीन कलाकार हैं। वे इस देश के पहले साहित्यकार हैं जिनकी ग़ज़लों एवं गीतों के कैसेट एवं सी. डी. तैयार हुए। इंग्लैण्ड के कई गायक एवं गायिकाएं उनके गीत एवं ग़ज़लों को मंच से भी गा चुके हैं। सोहन राही के अनुसार गीत विधा साहित्य की सबसे कठिन एवं श्रेष्ठ विधा है। उनका कहना है कि जब तक कोई कवि गीत नहीं रच लेता तब तक उसका सृजनात्मक विकास पूर्ण नहीं माना जा सकता। सोहन राही मंच से अपने गीत एवं ग़ज़लों का स्वयं भी सुर में पाठ करते हैं। उर्दू के अतिरिक्त उनके ग़ज़ल एवं गीतों का एक संग्रह हिन्दी में भी प्रकाशित हो चुका है।
इन्हें भी देखें
आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास
आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास
हिंदी साहित्य
बाहरी कड़ियाँ
लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं
लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ
यू के में हिंदी:उद्भव और विकास
श्रेणी:ब्रिटेन के प्रवासी हिंदी लेखक