411 REFERENCE · Wikipedia
मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
20em 50px मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो) Mumbai_Metro_at_Gundavali_Station.jpg मुम्बई मेट्रो Mumbai Metro Line 2 150px पारगमन प्रणाली मुम्बई मेट्रो मार्ग 2A (परिचालन) Line 2B (निर्माणाधीन) मुम्बई दहिसर मानखुर्द 37 y 2016 2022 मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण मार्ग2Aमार्ग 2B 18.589 2 sg on
मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो) जिसे लाइन 2 और येलो लाइन के रूप में भी जाना जाता है, भारत के मुम्बई शहर में स्थित मेट्रो की एक तीव्र पारगमन प्रणाली है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित दहिसर को अंधेरी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और चेंबूर के माध्यम से पूर्व दिशा में स्थित मांडले से जोड़ती है।MMRC gears up to start work on Metro-3 https://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-mumbai/MMRC-gears-up-to-start-work-on-Metro-3/article14499999.ece The Hindu 26 जून 2023 en-IN 20 जुलाई 2016
निर्माण
मुंबई मेट्रो मार्ग 2 दो उप खंडों में विभाजित है। इसके पहले खंड मार्ग 2ए का निर्माण कार्य नवंबर 2016 में शुरू किया गया था। इसके निर्माण में लगभग 5 वर्षों का समय लगा और 2 अप्रैल 2022 को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह दहिसर को दहानुकरवाड़ी से जोड़ती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 18.589 किलोमीटर है। इसमें कुल 17 स्टेशन शामिल हैं। जिनके नाम हैं- दहिसर (पूर्व), आनंद नगर, कंदरपाड़ा, मंडपेश्वर, एकसार, बोरीवली (पश्चिम), पहाड़ी एकसार, कांदिवली (पश्चिम), दहनुकरवाड़ी, वलनाई, मलाड (पश्चिम), निचला मलाड, पहाड़ी गोरेगांव, गोरेगांव (पश्चिम), ओशिवारा, लोअर ओशिवारा, दादा भाई नौरोजी नगर। इसके निर्माण के लिए अनुमानित लागत लगभग 6,410 करोड़ रुपये बताई गई है।https://mmrda.maharashtra.gov.in/metro-line-2a# Line 2A-Project Features-Stations MMRDA 2017-06-07 5 October 2017 https://web.archive.org/web/20171005100404/https://mmrda.maharashtra.gov.in/metro-line-2a live Construction of two metro lines to begin mid-monsoon https://www.hindustantimes.com/mumbai-news/construction-of-two-metro-lines-to-begin-mid-monsoon/story-npNUP13d2rN6CsqgBtdRMM.html Hindustan Times 26 जून 2023 en 23 जुलाई 2016
इसके दूसरे खंड मार्ग 2बी का निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण किया गया और 19 जनवरी 2023 को यह आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसकी कुल लम्बाई लगभग 23.05 किलोमीटर है। इसमें कुल 20 स्टेशन शामिल है, जिनके नाम है- ईएसआईसी नगर, प्रेम नगर, इंदिरा नगर, नानावती अस्पताल, खीरा नगर, सारस्वत नगर, नेशनल कॉलेज, बांद्रा मेट्रो, आईटीओ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, एमटीएनएल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), एसजी बर्वे मार्ग, कुर्ला पूर्व, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, चेंबूर, डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक, बीएसएनएल, मानखुर्द, मंडल। यह मुख्य रूप से दहानुकरवाड़ी को दादा भाई नौरोजी नगर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और मानखुर्द से जोड़ती है। इसके निर्माण के लिए अनुमानित लागत लगभग 10,986 करोड़ रुपये बताई गई है।https://www.youtube.com/watch?v=DPrgdVMyvS0 Mumbai Metro Red and Yellow Line and Navi Mumbai Metro will be Inagurate on 19th Jan|TGT SPECIALS यूट्यूब https://mmrda.maharashtra.gov.in/metro-line-2b# Line 2B-Project Features-Stations MMRDA 2017-06-07 26 September 2017 https://web.archive.org/web/20170926041030/https://mmrda.maharashtra.gov.in/metro-line-2b live
वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाएँ
वर्तमान समय में मुम्बई मेट्रो मार्ग 2 की कुल लम्बाई 42.20 किलोमीटर है, जिसमें कुल 37 स्टेशन शामिल है। इस मेट्रो मार्ग 2 का आधिकारिक रूप से स्वामित्व मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के पास है। यह मेट्रो मार्ग अपने रास्ते में कई इंटरचेंजों के माध्यम से दूसरे मेट्रो मार्गों, उपनगरीय रेल सेवाओं और बस स्टेशनों से जुड़ती है। इसके साथ ही इस मेट्रो मार्ग पर तीन पुलों के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है, जिनके नाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स प्रवेशद्वार, मीठ चौकी क्रॉसिंग और वकोला नाला क्रॉसिंग होंगे। अप्रैल 2023 में मुम्बई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने इस मेट्रो मार्ग के कुछ स्टेशनों के नाम में परिवर्तन कर दिए है, जिसमें पहाड़ एकसार मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर शिमपोली कर दिया गया है, और वलनाई का नाम बदलकर वलनाई-मीठ चौकी कर दिया गया है।मुंबई की येलो लाइन मेट्रो रूट लाइन 2A और लाइन 2B https://www.magicbricks.com/blog/amp/hi/yellow-line-metro-route-mumbai/130113.html Magicbricks Blog 26 जून 2023 hi-IN 1 मई 2023
इन्हें भी देखें
कोलकाता मेट्रो मार्ग 1
मुम्बई मेट्रो
सन्दर्भ
श्रेणी:परिवहन के साधन
श्रेणी:मेट्रो रेल
श्रेणी:रेल यातायात