411 REFERENCE · Wikipedia
ईश्वर मंदिर, अरसीकेरे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अरसीकेरे का ईश्वर मन्दिर Le temple Kalameshwara (Arsikere, Inde) (14571148061).jpg अरसीकेरे का शिव मन्दिर 13 19 06 N 76 15 36 E type:landmark_region:IN inline,title India#India Karnataka कर्नाटक भारत हसन जिला अरसीकेरे शिव होयसल वास्तुकला c. 1220 CE अज्ञात ; नरसिंह द्वितीय
ईश्वर मंदिर भारत के कर्नाटक राज्य के हासन जिले के अरसीकेरे में स्थित 13वीं शताब्दी में निर्मित एक शिव मंदिर है। यह प्रारंभिक होयसल वास्तुकला का प्रमुख उदाहरण है। इसमें 16-बिंदुओं वाला तारा के आकार वाला गुंबददार मण्डप, एक पंचतल विमान, और शैव, वैष्णव, शाक्त और हिंदू धर्म की वैदिक कथाओं को दर्शाने वाली कलाकृति है।https://books.google.com/books?id=a1VJAQAAIAAJ Encyclopaedia of Indian Temple Architecture, Volume 1 Part 3 South India Text & Plates Madhusudan A. Dhaky Michael Meister American Institute of Indian Studies 1996 978-81-86526-00-2 366–368
ईश्वर मंदिर अरसीकेरे में कई हिंदू मंदिरों के परिसरों में से एक था। किन्तु इसमें से अधिकांश मन्दिरों और उनकी कलाकृतियों को 14वीं शताब्दी में या उसके बाद आक्रान्ताओं द्वारा नष्ट कर दिया गया था। ईश्वर मंदिर के साथ, एक सरल और अधिक क्षतिग्रस्त दोहरा मंदिर (शिवालय) बचा हुआ है और वर्तमान परिसर के भीतर ईश्वर मंदिर के सटे उत्तर दिशा में है। इस दोहरे मंदिर में लाल पत्थर के स्तंभ हैं। ईश्वर मंदिर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 200 मीटर की दूरी पर सहस्रकूट जिनालय है-जो जैन धर्म का एक खंडहर और विनष्ट स्मारक है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ईश्वर मंदिर को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में संरक्षित कर रहा है।http://asibengalurucircle.in/isvara-temple-arsikere Isvara Temple, Arsikere - Bangalore, Bangalore Circle, Karnataka Archaeological Survey of India, Government of India Indira Gandhi National Center for the Arts 20 जून 2025 28 अगस्त 2021 https://web.archive.org/web/20210828202628/http://asibengalurucircle.in/isvara-temple-arsikere dead
सन्दर्भ
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक