411 REFERENCE · Wikipedia
सतीश चंद्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतीश चन्द्रा : एक स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में बरेली से संविधान सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले के दूसरे सदस्य थे।।
सतीश चन्द्रा का जन्म 1917 में बरेली में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लोकमान्य तिलक विद्यालय, बरेली से की। सतीश चंद्रा ने आजादी की लड़ाई भी लड़ी।
वह संविधान सभा के अलावा कई महत्वपूर्ण कमेटियों के सदस्य रहे। 1952, 1957, 1971 के संसदीय चुनावों मे बरेली संसदीय सीट से तीन बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। लेकिन उन्हें 1962, 1967, 1977, 1980, के संसदीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
वह पहली बार चुनाव जीतने पर नेहरू मंत्रिमंडल में उप रक्षा मंत्री, 1952-55, तथा उप उत्पादन मंत्री, 1955-57 और वाणिज्य और उद्योग उप मंत्री, 1957-62 के रूप कार्य किया।