Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग़ोताख़ोरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|180px|मोनोफ़िन के साथ मुक्त ग़ोताख़ोरी करती हुई एक ग़ोताख़ोर ग़ोताख़ोरी पानी के अन्दर जाकर वहाँ कम या ज़्यादा समय व्यतीत करने की क्रिया को कहते हैं। ग़ोताख़ोरी में ग़ोताख़ोर साँस लेने के लिए अपने साथ हवा का बंदोबस्त ले जा सकते हैं या फिर कम समय के लिए अपना साँस रोककर पानी के अन्दर रह सकते हैं। स्कूबा ग़ोताख़ोरी में ग़ोताख़ोर अपने साथ हवा की टंकी और अन्य काम आने वाले चीज़ें ले जाते हैं जबकि मुक्त ग़ोताख़ोरी में हवा के बंदोबस्त के तामझाम के बिना ही ग़ोताख़ोरी की जाती है। पानी के अन्दर तैरने की आसानी के लिए अक्सर ग़ोताख़ोर पैरों में फ़िन इस्तेमाल करते हैं। ग़ोताख़ोरी या मुक्त डाइविंग, सांस रोक के की जाने वाली डाइविंग पानी के नीचे डाइविंग की विधा है जो गोताखोर की क्षमता पर निर्भर करता हैं की वो पानी में कितने देर तक सांस रोक कर रह सकता हैं। इसमें स्कूबा गियर जैसे श्वास लेने वाले उपकरणों का प्रयोग नहीं होता। ग़ोताख़ोरी गतिविधियों के उदाहरण हैं: पारंपरिक मछली पकड़ने की तकनीक, प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी फ्रीडाइविंग, प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी भाला फेक कर मछली पकड़ने की प्रतियोगिता, फ्रीडाइविंग फोटोग्राफी, लयबद्ध तैराकी, पानी के भीतर फुटबॉल, पानी के नीचे रग्बी, पानी के नीचे हॉकी, पानी के नीचे लक्ष्य शूटिंग। इतिहास प्राचीन समय में यांत्रिक उपकरणों की सहायता के बिना ही ग़ोताख़ोरी संभव था लेकिन इसमें कभी कभार चमड़े के थैली का उपयोग होता था। http://library.thinkquest.org/28170/21.html The Very Beginning Desislava Ivanova Hristo Nihrizov Orlin Zhekov 1999 Human Contact With the Underwater World Think Quest 2009-09-06 CITEREFDesislavaNihrizovZhekov1999 https://web.archive.org/web/20091218102200/http://library.thinkquest.org/28170/21.html 18 दिसंबर 2009 dead उस समय भी गोताखोरों को आज के जैसे ही समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्राचीन संस्कृतियों में फ्रीडाइविंग का प्रयोग भोजन, मोती ढून्दने एवं सैन्य अभियानों में मदद पहुंचाने के लिए किया जाता था। ग़ोताख़ोरी गतिविधियों मनोरंजन के लिए शिकार एवं समूह का इकठ्ठा होना भाला फेक कर मछली पकड़ना मछली पकड़ने की एक प्राचीन पद्धति भाला फेक कर मछली पकड़नाहै जिसका उपयोग सदियों से दुनिया भर में किया गया है। प्राचीन सभ्यताओं के लोग तेज नुकीली वाले लकड़ी का उपयोग कर नदियों और झरनों से मछली का शिकार करते थे। शंख का संग्रह एक्वाथलोंन यह पानी के अन्दर का खेल हैं जिसमे प्रतियोगी पानी के अन्दर कुश्ती लड़ते हैं। इसमें ३० सेकंड का एक राउंड होता हैं। लयबद्ध तैराकी तैराकी, नृत्य और जिमनास्टिक के एक मिश्रित रूप लयबद्ध तैराकी है। इसमें संगीत की धुन पर तैराक पानी में प्रदर्शन करता हैं। लयबद्ध तैराकी में उन्नत पानी कौशल, शक्ति, धीरज, लचीलापन, कलात्मकता और साथ ही श्वास पर नियंत्रण की आवश्यकता होती है। पानी के नीचे हॉकी पानी के नीचे हॉकी, (ओक्टोपुश (मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम) भी कहा जाता है) एक विश्व स्तर पर खेला जाने वाला खेल हैं जिसमें दोनों टीमों आपस में प्रतिद्वंदिता करती हैं एवं दोनों अपने विरोधी टीम के गोल पोस्ट तक पहुँचने का प्रयास करती हैं। इस खेल का जनक एलन ब्लेक को कहा जाता हैं जिन्होंने 1954 में इंग्लैंड में इसकी शुरुआत की। The History of Underwater Hockey http://history.cmas.org/hockey 2014-08-05 https://web.archive.org/web/20170405182240/http://history.cmas.org/hockey 5 अप्रैल 2017 dead पानी के नीचे का फुटबाल पानी के नीचे का फुटबाल दो लोगों के द्वारा खेली जाने वाली एक खेल हैं जो काफी हद तक पानी के नीचे की हॉकी एवं रग्बी से मिलता जुलता हैं। यह खेल कनाडा के कई प्रोविंस में खेला जाता हैं। Where is it Played http://www.underwaterfootball.com/where_is_it_played.html underwaterfootball.com 7 November 2014 https://web.archive.org/web/20141107213520/http://www.underwaterfootball.com/where_is_it_played.html 7 नवंबर 2014 dead पानी के नीचे का रग्बी इसकी पहली चैंपियनशिप १९८० में खेली गयी थी। इसमें एवं रग्बी फुटबाल में सिर्फ नाम की समानता हैं अन्यथा इन दोनों काफी भिन्नता हैं। मनोरंजन फ्री डाइविंग एक मनोरंजन के लिए खेला जाने वाला खेल हैं। यह स्कूबा डाइविंग से निम्न मामलो में अलग हैं कम उपकरणों को पहनना तेज गति एवं रफ़्तार किफायती विज्ञान मानव शरीर में ऑक्सीजन संचय के कई तरीके है जो फ्री डाइविंग से काफी समानता रखते हैं। तकनीक इस खेल में सांस को रोके रखने की तकनीक काफी महत्वपूर्ण हैं, यही इस खेल का सार हैं। इसमें कई सारे चीजों का योगदान रहता हैं। खिलाडी निरंतर अभ्यास के द्वारा इनमे दक्षता प्राप्त कर लेता हैं।Schagatay E Predicting performance in competitive apnoea diving. Part I: static apnoea. Diving Hyperb Med 2009 39 2 88–99 22753202 http://archive.rubicon-foundation.org/9803 2013-10-06 https://web.archive.org/web/20150611122549/http://archive.rubicon-foundation.org/xmlui/handle/123456789/9803 11 जून 2015 dead प्रशिक्षण इस खेल में प्रशिक्षण के कई प्रारूप होते हैं, जो जमीन पर भी सीखे जा सकते हैं। बिना किसी प्रशिक्षण एवं निगरानी के यह खेल काफी खतरनाक होता हैं एवं इसमें गोताखोर की जान भी जा सकती हैं। न्यूयॉर्क के डाइवर निकोलस मेवोली की मौत इस खेल के खतरों से आगाह कराती हैं। उनकी मृत्यु 17 दिसम्बर २०१३ को ७२ मीटर की डाइव करने की कोशिश में हुई। एवं दस्तावेज़ फिल्म मिशन इम्पॉसिबल में टॉम क्रूज़ ने जासूस एथेन हंट का किरदार निभाया है जो दुश्मनों से लड़ने के लिए फ्री डाइविंग का सहारा लेता हैं। विलियम प्राइस की साउथ सी एडवेंचर (१९६२) में जब हंट बधू निर्जन द्वीप में अकेले होते हैं तब वे फ्री डाइविंग कर मोती एवं पानी बटोरते हैं। २००१ में प्रदर्शित हुई फिनिक्स ब्लू में रिक जिसने म्यूजिशियन का किरदार निभाया हैं खाली समय में फ्री डाइविंग करता हैं। अन्य भाषाओँ में ग़ोताख़ोरी को अंग्रेज़ी में "डाइविंग" (diving), फ़्रांसिसी में "प्लॉझ़े" (plongée) और फ़ारसी में "ग़वासी" (ur غواصی) कहते हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें स्नॉर्कलिंग बाहरी कड़ियाँ लक्षद्वीप में स्कूबा ग़ोताख़ोरी सीखते भारतीय नौसनिकों के बच्चे (यु-ट्यूब पर) दुबई में मोतियों के लिए मुक्त ग़ोताख़ोरी करते लोग (यु-ट्यूब पर) मोनोफ़िन के साथ समुद्र में मुक्त ग़ोताख़ोरी करती युवती (यु-ट्यूब पर) श्रेणी:तैराकी श्रेणी:समुद्री खेल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना * श्रेणी:अन्तर्जलीय खेल