411 REFERENCE · Wikipedia
कॅप्लर-१० तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कॅप्लर-१० तारा Kepler-10
250px कॅप्लर-१० का ग्रहीय मंडल, जिसमें कॅप्लर-१०सी एक गैस दानव ग्रह के रूप में और कॅप्लर-१०बी अपने तारे के आगे एक छोटे से बिंदु के रूप में दर्शाया गया है
शिशुमार तारामंडल J2000 19 02 43.0612 +50 14 28.701 11.157
−18.394 0.045 41.448 0.046 5.3618 0.0233
G
0.910 ± 0.021 10.61.5 1.3 1.065 ± 0.009 5708 ± 28
KOI-72, KIC 11904151, GSC 03549-00354, :en:2MASS J19024305+5014286
Kepler-10 11904151
कॅप्लर-१०, जिसे कॅप्लर-१०ए (Kepler-10a) और केओआई-७२ (KOI-72) के नाम से भी जाना जाता है, पृथ्वी से ५६४ प्रकाश वर्ष दूर शिशुमार तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक G श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। यह आकार में हमारे सूरज से ज़रा बड़ा, द्रव्यमान (मास) में ज़रा छोटा और और तापमान में उस से ठंडा है। २०११ में इस तारे के इर्द-गिर्द हमारे सौर मंडल से बहार मिला सब से पहला पत्थरीला ग्रह परिक्रमा करता पाया गया था।NASA finds smallest earthlike planet outside solar system https://web.archive.org/web/20120216080246/http://news.nationalgeographic.com/news/2011/01/110110-nasa-kepler-10b-new-planet-found-rocky-science-space 16 फ़रवरी 2012 , Richard A. Lovett, National Geographic Society
पृथ्वी जैसा ग्रह मिला
कॅप्लर-१० तारे के इर्द-गिर्द दो ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं, जिनमें से कम-से-कम एक पृथ्वी जैसा पत्थरीला ग्रह है। यह दोनों ग्रह इस प्रकार हैं:NASA'S Kepler mission discovers its first rocky planet https://web.archive.org/web/20120305190508/http://kepler.nasa.gov/news/nasakeplernews/index.cfm?FuseAction=ShowNews&NewsID=94 5 मार्च 2012 , Perrotto, Trent J.; Hoover, Rachel, NASA
कॅप्लर-१०बी (Kepler-10b) - पृथ्वी जैसा पथरीला यह ग्रह हर ०.८ दिनों में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। इसका घनत्व लोहे से मिलता जुलता है। इसके मिलने की घोषणा १० जनवरी २०११ को हुई थी।
कॅप्लर-१०सी (Kepler-10c) - यह ग्रह हर ४२.३ दिनों में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। इसके मिलने की घोषणा २३ मई २०११ को हुई थी।
तारे के विवरण
कॅप्लर-१० एक G श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का ०.८९५ गुना और इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का १.०५६ गुना है। इसकी आयु ११.९ अरब वर्ष अनुमानित की गई है - तुलना के लिए हमारे सूरज की आयु केवल ४.६ अरब वर्ष है। इसका सतही तापमान ५,६२७ कैल्विन है, जबकि हमारे सूरज का तापमान ५,७७८ कैल्विन है।How old is the sun? https://web.archive.org/web/20100818191941/http://www.universetoday.com/18237/how-old-is-the-sun/ 18 अगस्त 2010 , Fraser Cain, Universe TodayNotes for star Kepler-10 https://web.archive.org/web/20110121143507/http://exoplanet.eu/star.php?st=Kepler-10 21 जनवरी 2011 , Extrasolar Planets Encyclopaedia, 2011
इन्हें भी देखें
कॅप्लर-१०बी
ग़ैर-सौरीय ग्रह
महापृथ्वी
सन्दर्भ
Gaia Data Release 2 catalog entry https://web.archive.org/web/20181116220153/http://webviz.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-5?-out.add=.&-source=I%2F345%2Fgaia2&-c=285.67929796407%20+50.24148422359%2Ceq%3DICRS%2Crs%3D0.005 16 नवंबर 2018
Kepler-10 2011-02-01
1405.7881 10.1088/0004-637X/789/2/154 The Kepler-10 Planetary System Revisited by Harps-N: A Hot Rocky World and a Solid Neptune-Mass Planet The Astrophysical Journal 789 2 154 2014 Dumusque Xavier Bonomo Aldo S. Haywood Raphaëlle D. Malavolta Luca Ségransan Damien Buchhave Lars A. Cameron Andrew Collier Latham David W. Molinari Emilio Pepe Francesco Udry Stéphane Charbonneau David Cosentino Rosario Dressing Courtney D. Figueira Pedro Fiorenzano Aldo F. M. Gettel Sara Harutyunyan Avet Horne Keith Lopez-Morales Mercedes Lovis Christophe Mayor Michel Micela Giusi Motalebi Fatemeh Nascimbeni Valerio Phillips David F. Piotto Giampaolo Pollacco Don Queloz Didier Rice Ken 15 2014ApJ...789..154D
श्रेणी:जी-प्रकार मुख्य अनुक्रम तारे
श्रेणी:शिशुमार तारामंडल
श्रेणी:दो पुष्टीकृत ग्रहों वाले ग्रहीय मंडल