Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजभवन (असम)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजभवन गुवाहाटी भारत के असम राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी गुवाहाटी में स्थित है। असम के वर्तमान राज्यपाल [[श्री (गुलाब चंद कटारिया) हैं। इतिहास अविभाजित असम का राजभवन जो शिलॉंग में स्थित है लगभग एक सदी पूर्व निर्मित किया गया था। यह भारत के सबसे उत्कृष्ट राजभवनों में से एक था।HISTORY OF RAJ BHAWAN https://web.archive.org/web/20120111161010/http://online.assam.gov.in/rajbhawan-history 11 जनवरी 2012 लेकिन १९७२ में असम के विभाजन के पश्चात मेघालय एक अलग राज्य बनाया गया और शिलॉंग को नए राज्य की राजधानी बनाया गया। इस कारण असम के लिए उसकी राजधानी गुवाहाटी में एक नए राजभवन निर्माण की आवश्यकता थी। नए राज्य मेघालय के अस्तित्व में आने के एक दशक तक असम और मेघालय का एक ही राज्यपाल होता था जो शिलॉंग में आवासित था। गुवाहाटी सर्किट हाउस के कुछ कमरों को समान राज्यपाल के असम दौरे पर आने के दौरान ठहरने के लिए स्थाई रूप से आरक्षित किया गया था। लेकिन इस व्यवस्था को सन्तोषजनक नहीं माना गया और यह निर्णय लिया गया कि असम के राज्यपाल के लिए एक नया राजभवन गुवाहाटी में निर्मित किया जाएगा। लागत कम करने के लिए एक सादगीपूर्ण राजभवन १९८० में निर्मित किया गया। पर चूँकि दोनों राज्यों का राज्यपाल अभी भी एक ही था और जो अधिकतर शिलॉंग में आवासित था इसलिए नए राजभवन का उपयोग गवर्नर कैम्प के रूप में अधिक होता था। वर्ष १९८९ से असम का अपना अलग राज्यपाल होना आरम्भ हुआ। गुवाहाटी में राजभवन निर्मित करने के पीछे कारण था खारगुली से ब्रह्मपुत्र नदी का सुरम्य दृश्य और पहले से ही बने हुए राजभवन को विकसित करने में लगने वाला कम खर्च। असम का स्थाई राजभवन अपने वर्तमन स्थल पर तब अस्तित्व में आया। सन्दर्भ इन्हें भी देखें असम के राज्यपालों की सूची असम के मुख्यमन्त्रियों की सूची बाहरी कड़ियाँ असम का राज्यपाल श्रेणी:भारत में आधिकारिक आवास श्रेणी:गुवाहाटी की इमारतें