411 REFERENCE · Wikipedia
बारकूट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एक बारकूट संकेत
बारकूट (या छड़कूट, या बारकोड / barcode) किसी आंकड़े या सूचना को मशीन से पढ़े जाने योग्य रूप में निरुपित करने का एक प्रभावी तरीका है। अपने मूल रूप में बारकूट के लिये समान्तर रेखाओं एवं उनके बीच के अन्तराल का उपयोग किया जाता था। इस विधि को एकबिमिय (1 dimensional barcodes) बारकूट कह सकते हैं। बारकूटों को प्रकाशीय पाठकों (optical scanners) की सहायता से पढ़ा जा सकता है जिन्हें बारकूट पाठक (barcode readers) कहते हैं।
बारकूट अब अन्य पैटर्नों में भी बनाये जाते हैं जिनमें वर्गों, बिन्दुओं, षटभुजों आदि का एक छबि के अन्दर प्रयोग किया जाता है। इसे द्विबिमीय बारकूट (2 dimensional barcodes) कह सकते हैं।
उपयोग
बारकूटों का सर्वप्रथम उपयोग रेलरोड कारों के नामांकन के लिये किया गया।
इसके बाद सुपरमार्केटों के जाँचचौकियों पर इनका उपयोग किया गया।
आजकल ये स्वचालित पहचान-पत्र के रूप में सर्वत्र प्रयोग किये जा रहे हैं।
बाहरी कड़ियाँ
आनलाइन बारकूट जनित्र (Online Barcode Generator)
Nokia E90 Barcode reader feature
श्रेणी:कूट