411 REFERENCE · Wikipedia
कांधार प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कांधार قندهار / Kandahar Afghanistan-Kandahar.png कांधार 54,022 11,51,100 2012 21 ज़िले (वुलेसवालई) 18 पश्तो
कांधार या क़ंदहार (पश्तो: ur کندھار या ur قندهار, अंग्रेजी: Kandahar या Qandahar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५४,०२२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग १० लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ऐतिहासिक कांधार शहर है। यह प्रान्त पश्तो बोलने वाले पश्तून लोगों का क्षेत्र है। बहुत से इतिहासकार इसे तालिबान कट्टरवादी विचारधारा की जन्मभूमि मानते हैं। इसकी दक्षिणी सीमा पाकिस्तान से लगती है।
नाम
इस बात पर विवाद है कि 'कांधार' नाम कहाँ से आया। कुछ विद्वान इसे प्राचीन भारतीय जनपद 'गंधार' का परिवर्तित रूप मानते हैं तो कुछ के अनुसार इस शहर की नीव यूनानी हमलावर सिकंदर महान ने रखी थी और इसका नाम 'सिकंदरिया' का बिगड़ा रूप है। इसका नाम कभी 'क़ंदहार' भी उच्चारित किया जाता है, जिसमें 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' वाले 'क़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
अफ़्ग़ानिस्तान
कांधार शहर
सन्दर्भ
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत