411 REFERENCE · Wikipedia
आगरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आगरा Agra महानगरMetropolitan Cities of India http://www.cpcb.nic.in/EnvironmetalPlanning/ground/Chapter3.pdf cpcb.nic.in https://web.archive.org/web/20150923210838/http://www.cpcb.nic.in/EnvironmetalPlanning/ground/Chapter3.pdf 22 December 2020 23 September 2015 infobox
1
275
1/2/2/1 Taj Mahal, Agra, India.jpg ताज महल Jaswant Singh-ki-Chattri.jpg जसवंत की छतरी Tomb of Itmaduddaulah.jpg इतिमादुद्दौला का मक़बरा Tomb of Akbar the Great.jpg अकबर का मक़बरा Guru ka Tal wikijib-15.jpg गुरु का ताल Agra 03-2016 10 Agra Fort.jpg आगरा क़िला ताज नगरी India Uttar Pradesh#India#Asia right yes 27.18 N 78.02 E देश भारत केन्द्र-शासित प्रदेश मंडल ज़िला उत्तर प्रदेश आगरा आगराDirectorate Of Census Operations, Uttar Pradesh 2001 District census handbook (Part A & B) – Agra http://lsi.gov.in:8081/jspui/bitstream/123456789/1452/1/38298_2001_AGR.pdf live https://web.archive.org/web/20210413124028/http://lsi.gov.in:8081/jspui/bitstream/123456789/1452/1/38298_2001_AGR.pdf 13 April 2021 नगर निगम आगरा नगर निगम महापौर हेमलता दिवाकरhttps://english.jagran.com/india/agra-nagar-nigam-election-result-live-agra-nagar-nikay-parshad-chunav-results-2023-candidate-winner-list-news-updates-10077779 BJP's Hemlata Diwakar Is New Mayor Of Agra, Wins By 1.13 Lakh Votes Jagran English 22 May 2023 BJP Metric 121 Agra Nagar Nigam http://www.nagarnigamagra.com/pdfs/AgraCityDetails.pdf nagarnigamagra.com 21 November 2020 Elevation of Agra - WolframAlpha https://www.wolframalpha.com/ 26 September 2020 www.wolframalpha.com 170 1585704 2011 Census 2011 http://www.censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=136600 The Registrar General & Census Commissioner, India 21 May 2016 1760285 http://citypopulation.de/India-UttarPradesh.html Uttar Pradesh (India): State, Major Agglomerations & Cities – Population Statistics, Maps, Charts, Weather and Web Information citypopulation.de 11 November 2017 https://web.archive.org/web/20171112021344/http://citypopulation.de/India-UttarPradesh.html 12 November 2017 live 23वीं 13000 भाषा आधिकारिक हिन्दी52nd Report of the Commissioner for Linguistic Minorities in India http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM52ndReport.pdf nclm.nic.in Ministry of Minority Affairs 7 December 2018 dead https://web.archive.org/web/20170525141614/http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM52ndReport.pdf 25 May 2017 अतिरिक्त आधिकारिक उर्दू क्षेत्रीय ब्रज IST +5:30 PIN 282001-282009 0562 दूरभाष कोड UP-80 लिंगानुपात 875 ♀ / 1000 ♂ साक्षरता 73.11% GDP $1.53 अरब (2019-20)Metroverse - Agra, India https://metroverse.cid.harvard.edu/city/7264/overview Harvard Growth Lab 16 August 2024 agra.nic.in en
आगरा (अंग्रेज़ी: Agra) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित एक महानगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के २०६ किलोमीटर (१२८ मील) दक्षिण में स्थित है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार १५,८५,७०४ की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का २३वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।https://books.google.com/books?id=qzUqk7TWF4wC Uttar Pradesh in Statistics 1987 APH Publishing 978-81-7024-071-6 enhttps://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Pai Sudha 2007 Pearson Education India 978-81-317-0797-5 en https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 2017-04-23
दिल्ली सल्तनत के उदय से पहले आगरा का इतिहास स्पष्ट नहीं है। १७ वीं शताब्दी के एक वृत्तांत में सिकंदर लोदी (१४८८-१५१७) के समय से पहले आगरा को एक पुरानी बस्ती के रूप में बुलाया था, जो महमूद गजनवी द्वारा इसके विनाश के कारण महज एक गाँव था। ११ वीं सदी के फ़ारसी कवि मासूद सलमान ने आगरा के किले पर गजनवी के आक्रमण का उल्लेख किया है, जो तब राजा जयपाल के शासनाधीन था। जयपाल के आत्मसमर्पण के बावजूद, महमूद ने किले को लूट लिया था। १५०४ में सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया था। उनके काल में किले में कई महल, कुएँ और एक मस्जिद का निर्माण किया गया। १५२६ में पानीपत के प्रथम युद्ध में हार के बाद यह मुगल शासन के अंतर्गत आया। १५४० और १५५६ के बीच, शेरशाह सूरी ने इस क्षेत्र पर शासन किया। यह १५५६ से १६४८ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। आगरा पर बाद में मराठों का अधिपत्य रहा, जिनके बाद यह ब्रिटिश राज के अंतर्गत आ गया।
आगरा अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, विशेषकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिये, जो सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।Sumit Shakya Agra Me Ghumne Ki Jagah आगरा में घूमने की जगह https://ghoomteraho.in/agra-me-ghumne-ki-jagah/ Ghoomte Raho GhoomteRaho 25 November 2023 24 नवम्बर 2023 22 फ़रवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240222102621/https://ghoomteraho.in/agra-me-ghumne-ki-jagah/ dead दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन ट्राइंगल टूरिस्ट सर्किट में शामिल है; और लखनऊ और वाराणसी के साथ यह उत्तर प्रदेश राज्य के एक पर्यटक सर्किट, उत्तर प्रदेश हेरिटेज आर्क का हिस्सा है। सांस्कृतिक रूप से आगरा ब्रज क्षेत्र में स्थित है। आगरा २७.१८° उत्तर ७८.०२° पूर्व में यमुना नदी के तट पर स्थित है। समुद्र-तल से इसकी औसत ऊँचाई क़रीब १७१ मीटर (५६१ फ़ीट) है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली से और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ से जुड़ा हुआ है।
इतिहास
मुगल काल से पूर्व
आगरा के दो इतिहास हैं: पहला यमुना नदी के बाएं तट पर पूर्वी दिशा की ओर स्थित कृष्ण और महाभारत की किंवदंतियों में वर्णित प्राचीन नगर का, जिसे सिकंदर लोदी द्वारा १५०४-१५०५ में पुनः स्थापित किया गया था; और दूसरा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित आधुनिक नगर का, जो १५५८ में अकबर द्वारा स्थापित किया गया था, और आज विश्व भर में ताज-नगरी के रूप में जाना जाता है। प्राचीन आगरा की नींव के कुछ निशानों को छोड़कर अब कुछ नहीं बचा है। यह भारत में हुए मुस्लिम आक्रमणों से पहले विभिन्न हिंदू राजवंशों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण स्थान था, लेकिन इसका इतिहास अस्पष्ट है।Part One: Babar http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/01babur.html#greatmoguls live 3 April 2021 www.columbia.edu १७ वीं शताब्दी के इतिहासकार अब्दुलल्लाह ने लिखा है कि सिकंदर लोदी के शासनकाल से पहले यह एक गांव था और यहाँ के पुराने किले का प्रयोग मथुरा के राजा द्वारा जेल के रूप में किया जाता था। नगर का विनाश १०१७ में महमूद गजनवी द्वारा किए गए विध्वंस के परिणामस्वरूप हुआ।Abraham Eraly, The Age of Wrath: A History of the Delhi Sultanate मसूद साद सलमान ने दावा किया है कि वह वहीं था, जब महमूद ने आगरा पर आक्रमण किया; राजा जयपाल ने स्थिति की भयावहता को देखकर आत्मसमर्पण कर दिया था परन्तु फिर भी महमूद नगर को लूटने के लिए आगे बढ़ गया।Sunil Sharma, Persian Poetry at the Indian Frontier: Masʻŝud Saʻd Salmân of Lahore
अंगूठाकार|बाएँ|सिकंदरा में स्थित मरियम मकबरे का निर्माण सिकंदर लोधी ने १४९५ में एक बारादरी के रूप में करवाया था।
आगरा का ऐतिहासिक महत्त्व दिल्ली सल्तनत के अफगान शासक सुल्तान सिकंदर लोधी के शासनकाल (१४८९-१५१७Lodī dynasty Indian history https://www.britannica.com/topic/Lodi-dynasty 10 April 2021 Encyclopedia Britannica en) के समय शुरू हुआ। सिकंदर लोधी ने एक नवीन नगर की स्थापना के लिए एक आयोग नियुक्त किया, जिसने दिल्ली से इटावा तक यमुना के दोनों किनारों का निरीक्षण और सर्वेक्षण किया, और अंत में नगर की स्थापना के लिए यमुना के पूर्व दिशा की ओर एक स्थान चुना। १५०४-१५०५ में, सिकंदर लोदी ने आगरा का पुनर्निर्माण किया और इसे सल्तनत की राजधानी बना दिया।Bhanu Dharma https://books.google.com/books?id=CctFMm9HSH8C&pg=PP1 The Province of Agra: Its History and Administration 1979 Concept Publishing Company en यमुना के बाएं किनारे पर स्थित आगरा लोधी शासनकाल में शाही अधिकारियों, व्यापारियों, विद्वानों, धर्मशास्त्रियों और कलाकारों की उपस्थिति के साथ एक बड़े एवं समृद्ध नगर के रूप में विकसित हुआ। यह भारत में इस्लामी शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक बन गया। सुल्तान ने नगर के उत्तर में सिकंदरा ग्राम की भी स्थापना की और वहां १४९५ में लाल बलुआ पत्थर की एक बारादरी बनाई, जिसे बादशाह जहांगीर ने एक मकबरे में बदल दिया था, और अब बादशाह अकबर की महारानी मरियम-उज़-ज़मानी के मकबरे के रूप में जाना जाता है।Bhanu Dharma https://books.google.com/books?id=CctFMm9HSH8C&pg=PP1 The Province of Agra: Its History and Administration 1979 Concept Publishing Company 2–3 enPart Fourteen: Sikandra http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/14sikandra.html#maryam live 4 April 2021 www.columbia.edu
१५१७ में सुल्तान की मृत्यु के बाद आगरा उसके पुत्र इब्राहिम लोदी (शासनकाल १५१७-२६) के पास चला गया, जिसने १५२६ में पानीपत के प्रथम युद्ध में मुगल सम्राट बाबर के हाथों अपनी मृत्यु तक आगरा से ही दिल्ली सल्तनत पर शासन किया।01babur http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/01babur.html#babur 3 April 2021 www.columbia.edu
मुगल काल
आगरा का स्वर्ण युग मुगलों के साथ शुरू हुआ। १६५८ तक आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्रमुख शहर था, जिसके बाद बादशाह औरंगज़ेब ने राजधानी और पूरे दरबार को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया।
अंगूठाकार|भारत के पहले औपचारिक मुगल उद्यान, आराम बाग की स्थापना बाबर ने यमुना नदी के तट पर की थी।
मुगल वंश के संस्थापक बाबर (शासनकाल १५२६-३०Mughal dynasty History, Map, Rulers, & Facts https://www.britannica.com/topic/Mughal-dynasty 10 April 2021 Encyclopedia Britannica en) ने १५२६ में पानीपत के प्रथम युद्ध में लोधी और ग्वालियर के तोमरों को हराकर आगरा पर अधिकार कर लिया। पानीपत के युद्ध के तुरंत बाद आगरा के साथ बाबर का संबंध शुरू हुआ। उन्होने अपने बेटे हुमायूँ को आगे भेजा, जिसने निर्विरोध नगर पर अधिकार कर लिया। पानीपत में मारे गए ग्वालियर के राजा ने अपने परिवार और अपने कबीले के मुखियाओं को आगरा में छोड़ दिया था। हुमायूँ ने उनके साथ उदारता से व्यवहार किया और उन्हें लूट से बचाया, जिस कारण उन्होंने श्रद्धांजलि के रूप में मुगलों को बहुत सारे गहने और कीमती रत्न भेंट किए, जिनमें प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी था।Historical Introduction, Part One: Babar - Babar's connection with Agra http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/01babur.html#agra 3 April 2021 www.columbia.edu बाबर ने यमुना नदी के तट पर भारत के पहले औपचारिक मुगल उद्यान, आराम -बाग की स्थापना की। बाबर आगरा में अपनी राजधानी स्थापित करने के लिए दृढ़ था, लेकिन इस क्षेत्र की उजाड़ स्थिति से लगभग निराश था, जैसा कि उसके संस्मरण, बाबरनामा के इस उद्धरण से स्पष्ट है:
मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि हिंदुस्तान की सबसे प्रमुख कमियों में से एक कृत्रिम जलकुंडों की आवश्यकता है। मेरी इच्छा थी कि जहाँ भी मैं अपना निवास स्थान तय करूँ, वहाँ पनचक्कियाँ लगाऊँ, एक कृत्रिम धारा का निर्माण करूँ, और एक सुंदर व नियमित रूप से नियोजित आनंद स्थल बनाऊँ। आगरा आने के कुछ ही समय बाद मैंने इस विचार को ध्यान में रखते हुए जमुना को पार किया, और एक बगीचे के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए क्षेत्र की जांच की। यह सब इतना भद्दा और घृणास्पद था कि मैं निराश होकर वापस नदी पार लौट आया। सुंदरता की कमी और क्षेत्र के अप्रिय पहलुओं के परिणामस्वरूप, मैंने चारबाग बनाने का इरादा छोड़ दिया; लेकिन क्योंकि आगरा के आस-पास कोई बेहतर परिस्थिति सामने नहीं आयी, तो मैं आखिरकार उसी जगह को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए मजबूर हो गया... हर कोने में मैंने उपयुक्त बगीचे लगाए, हर बगीचे में मैंने नियमित रूप से गुलाब और नरगिस बोए, और इन्हें एक दूसरे के अनुरूप फुलवारियों में लगाया। हिन्दुस्तान में हम तीन चीजों से परेशान थे; एक उसकी गर्मी, दूसरी तेज हवाएं, और तीसरी उसकी धूल। स्नानागार इन तीनों कष्टों को दूर करने का साधन थे। बाबर बाबरनामा
बाबर के नगर, उसके फलों और फूलों के बगीचों, महलों, स्नानागारों, तालाबों, कुओं और जलकुंडों के बहुत कम अवशेष बचे हैं। बाबर के चारबाग के अवशेष आज यमुना के पूर्व की ओर आराम बाग में देखे जा सकते हैं।Bhanu Dharma https://books.google.com/books?id=CctFMm9HSH8C&pg=PP1 The Province of Agra: Its History and Administration 1979 Concept Publishing Company 4 en बाबर के बाद उसका पुत्र हुमायूँ (शासनकाल १५३०-४० और १५५५-५६) आया, लेकिन ताजपोशी के ठीक नौ साल बाद १५३९ में शेर शाह सूरी ने उसे कन्नौज के युद्ध में पराजित कर दिया। सूरी एक अफगान रईस था, जो बाबर के शासनकाल में बिहार का राज्यपाल था। १५४० और १५५६ के बीच सूरी ने अल्पकालिक सूरी साम्राज्य की स्थापना की। हालाँकि, इस क्षेत्र को अंततः १५५६ में पानीपत के द्वितीय युद्ध में बादशाह हुमायूँ के पुत्र सम्राट बादशाह अकबर द्वारा फिर से जीत लिया गया।
अंगूठाकार|left|बादशाह अकबर ने आगरा को शिक्षा, कला, वाणिज्य और धर्म का केंद्र बनाने के अलावा, आगरा के किले की विशाल प्राचीरों का भी निर्माण करवाया।
अकबर (शासनकाल १५५६-१६०५) और उसके बाद उनके पोते बादशाह शाहजहाँ के शासन काल में आगरा विश्व इतिहास में अमर हो गया था। बादशाह अकबर ने यमुना के दाहिने किनारे पर आगरा के आधुनिक शहर का निर्माण किया, जहां इसका अधिकांश हिस्सा अभी भी निहित है। उसने नगर को राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्त्व के एक महान केंद्र के रूप में बदल दिया, और इसे अपने विशाल साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों से जोड़ा। अकबर ने आगरा को शिक्षा, कला, वाणिज्य और धर्म का केंद्र बनाने के अलावा, आगरा के किले की विशाल प्राचीरों का भी निर्माण करवाया। इसके अतिरिक्त उसने आगरा से लगभग ३५ किमी दूर, फतेहपुर सीकरी में एक नई राजधानी भी बसाई, जिसे, हालाँकि, अंततः छोड़ दिया गया।Part Sixteen: Fatehpur Sikri http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/16fatahpursikri.html live 14 September 2020 www.columbia.eduBhanu Dharma https://books.google.com/books?id=CctFMm9HSH8C&pg=PP1 The Province of Agra: Its History and Administration 1979 Concept Publishing Company 4–5 en अकबर की मृत्यु से पहले, आगरा पूर्वी विश्व के सबसे बड़े नगरों में से एक बन गया था, जिसके बाज़ारों में बड़ी मात्रा में व्यापार और वाणिज्य होता था।Mukerji Satya Chandra http://archive.org/details/travellersguidet00mukerich The traveller's guide to Agra, containing an account of the past history, the antiquities, and the principal sights of Agra, together with some information about Agra as it is 1892 Delhi, Sen & Co. University of California Libraries 20–21 बादशाह अकबर के जीवन काल में सितंबर १५८५ में आगरा का दौरा करने वाले अंग्रेज यात्री राल्फ फिच ने नगर के बारे में लिखा है:
आगरा एक बहुत बड़ा नगर है, और सघन आबादी वाला, पत्थर से बना है, जिसके पास साफ और बड़ी सड़कें हैं और एक साफ नदी इससे होकर बहती है... आगरा और फतेहपुर सीकरी दो बहुत बड़े नगर हैं, दोनों लंदन से बड़े है, और बहुत अधिक आबादी वाले हैं। आगरा और फतेहपुर के बीच बारह मील (वास्तव में कोस) की दूरी है और पूरे रास्ते में भोजन और अन्य चीजों का बाजार है जैसे कि कोई आदमी अभी भी नगर में ही हो, और इतने सारे लोग कि कोई आदमी बाजार में हो।
फिच की इन धारणाओं की पुष्टि एक अन्य यूरोपीय यात्री विलियम फिंच ने की, जिसने आगरा के बारे में टिप्पणी की:
यह विस्तृत, विशाल, अगणनीय आबादी वाला है, इतना कि आप बमुश्किल सड़क पार कर सकते हैं...
अंगूठाकार|बादशाह जहाँगीर के शासनकाल में निर्मित एतमादुद्दौला का मकबरा भारत का पहला ऐसा मकबरा है, जो पूर्णतः श्वेत संगमरमर से बना है।
अकबर के उत्तराधिकारी बादशाह जहांगीर के शासनकाल के दौरान भी आगरा विस्तृत होता और फलता-फूलता रहा, जैसा कि उसने अपनी आत्मकथा तुजक-ए-जहाँगीरी में लिखा है:
आगरा का निवास्य हिस्सा नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। इसके पश्चिम की ओर, जिसकी जनसंख्या अधिक है, इसकी परिधि सात कोस है, और इसकी चौड़ाई एक कोस है। नदी के दूसरी ओर, पूर्व की ओर, बसे हुए भाग की परिधि २1⁄2 कोस है, इसकी लंबाई एक कोस और इसकी चौड़ाई आधा कोस है। लेकिन भवनों की संख्या के मामले में यह इराक, खुरासान और ट्रांस-ऑक्सियाना के कई नगरों के समतुल्य है। कई लोगों ने इसमें तीन या चार मंजिला भवन खड़े कर दिए हैं। लोगों की भीड़ इतनी अधिक है कि गलियों और बाजारों में घूमना मुश्किल है।
बादशाह अकबर के उत्तराधिकारी बादशाह जहाँगीर (शासनकाल १६०५-२७) को वनस्पतियों और जीवों से प्यार था और उसने लाल किले के अंदर कई उद्यान बनाए।Siddiqi Zeba 2006 City of Agra under the Mughal from 1526-1707 https://core.ac.uk/download/pdf/144510566.pdf Centre of Advance Study Department of History Augarh Muslim University Aligarh (India) 10, 11 सिकंदरा में बादशाह अकबर का मकबरा बादशाह जहाँगीर के शासनकाल में बनकर तैयार हुआ था। आगरा के किले में जहाँगीरी महल और एतमादुद्दौला का मकबराभी बादशाह जहाँगीर के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। बादशाह जहांगीर आगरा से अधिक लाहौर और कश्मीर से प्रेम करता थे, लेकिन आगरा फिर भी उसके शासनकाल में साम्राज्य का सबसे प्रमुख नगर बना रहा। हालाँकि, वह बादशाह शाहजहाँ (शासनकाल १६२८-५८) था, जिसकी निर्माण गतिविधि ने आगरा को उसकी महिमा के शिखर तक पहुँचाया। बादशाह शाहजहाँ, जो वास्तुकला में गहरी रुचि के लिए जाना जाता है, ने आगरा को अपना सबसे बेशकीमती स्मारक, ताजमहल दिया। उनकी पत्नी मुमताज महल की प्रेमपूर्ण स्मृति में निर्मित यह मकबरा १६५३ में बनकर तैयार हुआ था। जामा मस्जिद और किले के अंदर दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद समेत कई अन्य उल्लेखनीय इमारतें भी बादशाह शाहजहांन के आदेश पर ही योजनाबद्ध एवं निष्पादित की गई।Bhanu Dharma https://books.google.com/books?id=CctFMm9HSH8C&pg=PP1 The Province of Agra: Its History and Administration 1979 Concept Publishing Company 1 en
बादशाह शाहजहाँ ने बाद में वर्ष १६४८ में राजधानी को शाहजहानाबाद (अब दिल्ली) में स्थानांतरित कर दिया,Richards John F. https://books.google.com/books?id=HHyVh29gy4QC&pg=PA119 The Mughal Empire 1995 Cambridge University Press 9780521566032 en और उनके बाद उनके बेटे बादशाह औरंगजेब (शासनकाल १६५८-१७०७) ने १६५८ में पूरे दरबार को दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया। इसके साथ ही आगरा का पतन तेजी से शुरू हुआ। फिर भी, आगरा का सांस्कृतिक और सामरिक महत्त्व अप्रभावित रहा और आधिकारिक पत्राचार में इसे साम्राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में जाना जाता रहा।
ब्रिटिश काल
अंगूठाकार|बाएँ|आगरा नगर एवं किले का दृश्यआगरा १८३४ से १८३६ तक आगरा प्रेसीडेंसी की और इसके बाद १८३६ से १८६८ तक उत्तर-पश्चिमी प्रान्त की राजधानी रहा।
मुगल साम्राज्य के पतन के उपरान्त कई क्षेत्रीय शक्तियों का उदय हुआ, और १८वीं शताब्दी के अंत तक आगरा का नियंत्रण जाटों, मराठों और ग्वालियर के शासकों के हाथों होता हुआ अंत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के पास चला गया। भरतपुर के जाटों ने मुगल दिल्ली के विरुद्ध कई युद्ध किए और १७वीं और १८वीं शताब्दी में आगरा सहित समीपवर्ती मुगल क्षेत्रों में कई अभियान चलाए।The Gazetteer of India: History and culture 1973 Publications Division, Ministry of Information and Broadcasting, India 186583361 348 इसके बाद आगरा मराठों के भी अधीन रहा, हालाँकि द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध में मराठों की पराजय के पश्चात १८०३ की सुर्जी-अर्जुनगाँव की सन्धि के अंतर्गत सम्पूर्ण आगरा परिक्षेत्र पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अधिकार कर लिया।Agra India https://www.britannica.com/place/Agra 16 September 2020 Encyclopedia Britannica en १८३४-१८३६ में आगरा एक गवर्नर द्वारा प्रशासित अल्पकालिक आगरा प्रेसीडेंसी की राजधानी बना। इसके बाद १८३६ से १८६८ तक यह एक लेफ्टिनेंट-गवर्नर द्वारा शासित उत्तर-पश्चिमी प्रान्त की भी राजधानी रहा।Imperial Gazetteer of India vol. V 1908 72, 158Mukerji Satya Chandra http://archive.org/details/travellersguidet00mukerich The traveller's guide to Agra, containing an account of the past history, the antiquities, and the principal sights of Agra, together with some information about Agra as it is 1892 Delhi, Sen & Co. University of California Libraries 51, 55–56 आगरा १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के केंद्रों में से एक था।History Kenneth Pletcher Senior Editor, Geography and https://books.google.com/books?id=Mjr0X-8jrLAC&q=agra+Geography&pg=PA95 The Geography of India: Sacred and Historic Places 15 August 2010 95 The Rosen Publishing Group, Inc 978-1-61530-142-3 en
१८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मेरठ में हुए विद्रोह की खबर १४ मई को आगरा पहुंची। ३० मई को ब्रिटिश सरकार द्वारा ४४वीं और ६७वीं नेटिव इन्फैंट्री की कुछ कंपनियों को राजकोष लाने के लिए मथुरा भेजा गया था, परन्तु उन्होंने विद्रोह कर दिया और राजकोष को दिल्ली में विद्रोहियों के पास ले गए। आगरा में भी विद्रोह के फैलने की आशंका के कारण आगरा छावनी में जितनी भी देशी पैदल सेना बटालियनें थी, सभी को ३१ मई को अंग्रेजों द्वारा निरस्त्र कर दिया गया।Mukerji Satya Chandra http://archive.org/details/travellersguidet00mukerich The traveller's guide to Agra, containing an account of the past history, the antiquities, and the principal sights of Agra, together with some information about Agra as it is 1892 Delhi, Sen & Co. University of California Libraries 45 हालाँकि, जब ग्वालियर की टुकड़ी ने १५ जून को विद्रोह किया, तो अन्य सभी देशी इकाइयों ने भी इसका अनुसरण किया। २ जुलाई को विद्रोही सेना की नीमच और नसीराबाद टुकड़ियाँ फतेहपुर सीकरी पहुँची। विद्रोहियों के आगरा में आगे बढ़ने के डर से, ३ जुलाई को लगभग ६००० यूरोपीय और संबंधित लोग सुरक्षा के लिए आगरा किले में चले गए। ५ जुलाई को वहां तैनात ब्रिटिश सेना ने विद्रोहियों की एक निकट आ रही सेना पर हमला करने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें विद्रोहियों के हाथों पराजय प्राप्त हुई, और अंग्रेज वापस किले में लौट आए। लेफ्टिनेंट-गवर्नर, जे.आर. कॉल्विन, की वहीं मृत्यु हो गई, और बाद में उन्हें दीवान-ए-आम के सामने दफना दिया गया।Part Seven: Agra and the Later Mogul Emperors http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/07latermughals.html live 13 September 2020 www.columbia.edu हालाँकि, विद्रोही दिल्ली चले गए, क्योंकि वह विद्रोहियों के लिए एक अधिक महत्वपूर्ण जगह थी।
अंगूठाकार|आगरा की मुख्य सड़क, १८५८आगरा १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के केंद्रों में से एक था।
विद्रोह के कारण नगर में अव्यवस्था चरम पर थी, लेकिन फिर भी अंग्रेज ८ जुलाई तक आंशिक व्यवस्था बहाल करने में सफल रहे। दिल्ली सितंबर में अंग्रेजों के अधीन हो गई, जिसके बाद ब्रिगेडियर एडवर्ड ग्रेटेड के नेतृत्व में एक पैदल सेना ब्रिगेड विद्रोहियों के विरोध के बिना ११ अक्टूबर को आगरा पहुंची। उनके आगरा आने के कुछ ही समय बाद विद्रोहियों की एक और सेना ने अचानक ब्रिगेड पर हमला कर दिया, जिसमें विद्रोहियों की हार हुई। अंग्रेजों की इस छोटी सी जीत को आगरा की लड़ाई का नाम दिया गया।Edwardes Michael http://archive.org/details/in.gov.ignca.37379 Battles of the Indian mutiny 1963 50–53 हालाँकि, दिल्ली, झांसी, मेरठ और अन्य प्रमुख विद्रोही शहरों और क्षेत्रों की तुलना में आगरा में विद्रोह अपेक्षाकृत मामूली था। इसके बाद ब्रिटिश शासन फिर से सुरक्षित हो गया, और ब्रिटिश राज ने १९४७ में भारत की स्वतंत्रता तक नगर पर शासन किया।Agra City Imperial Gazetteer of India (Digital South Asia Library of University of Chicago) 5 83–84 https://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V05_091.gif GIF 8 November 2009 https://web.archive.org/web/20100522172131/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V05_091.gif 22 May 2010 live उत्तर पश्चिमी प्रांत की राजधानी को १८६८ में आगरा से इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। परिमाणस्वरूप, आगरा मात्र एक प्रांतीय शहर ही रह गया, और धीरे-धीरे इसकी समृद्धि में निरंतर गिरावट आने लगी:
लेकिन ब्रिटिश भारत के प्रशासन की अर्थव्यवस्था में आगरा एक जिला मुख्यालय से ज्यादा कुछ नहीं है; इसका आकार, अनुपात और गतिविधियाँ इसकी वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नीचे आ गई हैं, और शहर में निरंतर जीवन भारत के उस नीरस मुफस्सिल जीवन के औसत से ऊपर नहीं आता है, जिसे कई प्रतिभाशाली आंग्ल-भारतीय लेखकों द्वारा पहले ही कई बार बहुत स्पष्ट रूप से वर्णित किया जा चुका है। आगरा पिछले कुछ वर्षों में एक बड़ा रेलवे केंद्र बन गया है, और इसकी व्यावसायिक समृद्धि पुनर्जीवित होती दिख रही है। १८९२ में आगरा, एस.सी. मुखर्जी द्वारा वर्णित ट्रैवेलर्स गाइड टू आगरा, पृ ५५-५६
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में आगरा की भूमिका को अच्छी तरह से प्रलेखित नहीं किया गया है।IANS 14 August 2015 Agra's crucial role in freedom movement not documented: Historians Business Standard India https://www.business-standard.com/article/news-ians/agra-s-crucial-role-in-freedom-movement-not-documented-historians-115081400786_1.html 2 October 2020 हालाँकि, १८५७ के विद्रोह और स्वतंत्रता के बीच के वर्षों में यह नगर हिंदी और उर्दू पत्रकारिता का एक प्रमुख केंद्र था। आगरा में स्थित पालीवाल पार्क (पहले हेविट पार्क) का नाम एसकेडी पालीवाल के नाम पर रखा गया है,13 June 2019 The heritage of British period statues https://www.thestatesman.com/supplements/section/heritage-british-perios-statues-1502765109.html 2 October 2020 The Statesman en-US जिन्होंने नगर से हिंदी दैनिक सैनिक का प्रकाशन किया था।History of Hindi Journalism http://www.indianfaculty.com/Faculty_Articles/FA3/fa3.html 2 October 2020 www.indianfaculty.com 28 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210928140905/http://www.indianfaculty.com/Faculty_Articles/FA3/fa3.html dead
स्वतंत्र भारत में
अंगूठाकार|left|ताजमहल भारत और उसकी मृदु शक्ति का प्रतीक बन गया है।
भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही आगरा उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा है और धीरे-धीरे एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हुआ है, जिसने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह नगर अब एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दुनिया भर से पर्यटकों की मेजबानी करता है।Agra India https://www.britannica.com/place/Agra 14 April 2021 Encyclopedia Britannica en ताजमहल और आगरा के किले को १९८३ में, और फतेहपुर सीकरी को १९८६ में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ।Centre UNESCO World Heritage Taj Mahal https://whc.unesco.org/en/list/252/ 26 September 2020 UNESCO World Heritage Centre enCentre UNESCO World Heritage Agra Fort https://whc.unesco.org/en/list/251/ 26 September 2020 UNESCO World Heritage Centre enCentre UNESCO World Heritage Fatehpur Sikri http://whc.unesco.org/en/list/255 26 September 2020 UNESCO World Heritage Centre en ताजमहल में साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों, छायाचित्रकारों, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों का आगमन लगा ही रहता है। ताजमहल भारत और उसकी मृदु शक्ति का प्रतीक बन गया है।India has an edge over China in soft power, divisive politics must not harm it https://www.dailyo.in/politics/soft-power-india-china-taj-mahal-sangeet-som-narendra-modi/story/1/20146.html 12 September 2020 www.dailyo.inDistinguished Lectures Details https://www.mea.gov.in/distinguished-lectures-detail.htm?850 12 September 2020 www.mea.gov.in स्वतंत्रता के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डेविड आइज़नहावर (१९५९), बिल क्लिंटन (२०००) और डॉनल्ड ट्रम्प (२०२०) जैसे विश्व नेताओं ने ताजमहल का दौरा किया है। यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने १९६१ में अपनी भारत यात्रा पर ताजमहल का दौरा किया था। इनके अतिरिक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (१९९९), चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ (२००६), इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (२०१८) और कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो (२०१८) ने भी ताजमहल का दौरा किया है।S Deepika 25 February 2020 Top world leaders who visited the iconic Taj Mahal https://www.oneindia.com/india/top-world-leaders-who-visited-the-iconic-taj-mahal-3038977.html 12 September 2020 OneIndia en
आगरा अकबर द्वारा स्थापित (अब विलुप्त) दीन-ए-इलाही नामक धर्म का जन्मस्थान है।Dīn-i Ilāhī Indian religion https://www.britannica.com/topic/Din-i-Ilahi 12 September 2020 Encyclopedia Britannica en यह राधास्वामी पंथ की भी जन्मस्थली है, जिसके दुनिया भर में लगभग बीस करोड़ अनुयायी हैं। आगरा दिल्ली और जयपुर के साथ स्वर्ण त्रिभुज पर्यटन सर्किट में शामिल है, और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी के साथ 'उत्तर प्रदेश हेरिटेज आर्क' नामक पर्यटक सर्किट का हिस्सा भी है।Exploring UNESCO World Heritage sites on India's Golden Triangle tour https://timesofindia.indiatimes.com/travel/destinations/exploring-unesco-world-heritage-sites-on-indias-golden-triangle-tour/photostory/80174681.cms 14 April 2021 Times of India Travel
भूगोल तथा जलवायु
स्थिति
अंगूठाकार|आगरा उत्तर भारत के गांगेय मैदानों में यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है।
आगरा उत्तर भारत के गांगेय मैदानों में यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। यह उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमा के निकट स्थित है। नगर यमुना नदी के दोनों ओर फैला हुआ है। समुद्र तल से आगरा की औसत ऊंचाई १६८ मीटर (५५१ फीट) है।Worldwide Elevation Finder https://elevation.maplogs.com/poi/agra_uttar_pradesh_india.17.html elevation.maplogs.com 9 अक्टूबर 2021 आगरा के आसपास का पूरा क्षेत्र समतल मैदान है, हालाँकि दक्षिण-पश्चिम में कुछ पहाड़ियाँ भी हैं। फतेहपुर सीकरी के आस-पास और आगरा जिले की दक्षिण-पूर्वी सीमाओं पर स्थित बलुआ पत्थर की पहाड़ियाँ मध्य भारत की विंध्य पर्वतमाला की शाखाएँ हैं।Mukerji Satya Chandra http://archive.org/details/travellersguidet00mukerich The traveller's guide to Agra, containing an account of the past history, the antiquities, and the principal sights of Agra, together with some information about Agra as it is 1892 Delhi, Sen & Co. University of California Libraries 152 आसपास के ग्रामीण इलाकों में रबी और खरीफ दोनों प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। बाजरा, जौ, गेहूं और कपास उगाई जाने वाली फसलों में से मुख्य हैं।
आगरा सड़क मार्ग से दिल्ली के २३० किलोमीटर (१४० मील) दक्षिण-पूर्व में, लखनऊ के ३३५ किलोमीटर (२०८ मील) पश्चिम में, वाराणसी के ६०० किलोमीटर (३७० मील) उत्तर-पश्चिम में, जयपुर के २३८ किलोमीटर (१४८ मील) पूर्व में और ग्वालियर के १२० किलोमीटर (७५ मील) उत्तर में स्थित है। फतेहपुर सीकरी का परित्यक्त नगर आगरा के ४० किलोमीटर (२५ मील) किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है।History Kenneth Pletcher Senior Editor, Geography and https://books.google.com/books?id=Mjr0X-8jrLAC&q=agra+Geography&pg=PA95 The Geography of India: Sacred and Historic Places 15 August 2010 The Rosen Publishing Group, Inc 978-1-61530-142-3 95 en
जलवायु
आगरा की जलवायु अर्द्ध शुष्क है जो आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु पर सीमा बनाती है। शहर में हल्की सर्दियाँ, गर्म और शुष्क गर्मी और मानसून का मौसम होता है। हालांकि आगरा में पर्याप्त मानसून रहता है, परन्तु यह भारत के अन्य हिस्सों जितना भारी नहीं होता है। जून से सितंबर के दौरान औसत मॉनसून वर्षा ६२८.६ मिलीमीटर है। आगरा भारत के सबसे गर्म और सबसे ठंडे शहरों में से एक है। ग्रीष्मकाल में शहर के तापमान में अचानक वृद्धि देखी जाती है और कई बार बहुत उच्च स्तर की आर्द्रता के साथ पारा ४६ डिग्री सेल्सियस के निशान को भी पार कर जाता है। गर्मियों के दौरान, दिन का तापमान ४०-४५ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। रातें अपेक्षाकृत ठंडी होती यहीं और तब तापमान ३० डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। सर्दियाँ थोड़ी सर्द होती हैं लेकिन यह आगरा में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। न्यूनतम तापमान कभी-कभी -२ या -२.५ डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, लेकिन आमतौर पर ६ से ८ डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
आगरा (१९८१–२०१०, अधिकतम १९०१–२००२) Yes Yes 33.0 35.6 42.8 46.5 48.6 48.5 46.5 43.0 41.4 41.1 36.1 31.0 48.6 22.7 26.0 32.1 38.1 41.9 41.5 36.0 33.7 34.5 34.5 29.7 24.5 32.9 7.5 9.9 14.4 20.0 24.6 26.3 25.0 23.8 22.8 18.0 12.4 7.8 17.7 -2.2 -1.7 5.6 10.0 14.0 12.0 14.5 12.0 13.0 9.4 2.8 -0.6 -2.2 green 12.4 12.1 8.8 12.3 22.6 81.7 214.9 230.2 129.6 29.4 3.4 3.5 760.7 1.3 1.0 1.2 0.9 2.0 3.2 10.4 10.7 8.0 1.4 0.4 0.4 39.0 17:30 IST 58 47 39 35 35 40 66 73 63 49 52 58 51 भारत मौसम विज्ञान विभाग https://web.archive.org/web/20200205040301/http://imdpune.gov.in/library/public/1981-2010%20CLIM%20NORMALS%20%28STATWISE%29.pdf 5 February 2020 https://imdpune.gov.in/library/public/1981-2010%20CLIM%20NORMALS%20%28STATWISE%29.pdf Station: Agra Climatological Table 1981–2010 Climatological Normals 1981–2010 India Meteorological Department January 2015 9–10 19 April 2020 https://web.archive.org/web/20200205042509/http://imdpune.gov.in/library/public/EXTREMES%20OF%20TEMPERATURE%20and%20RAINFALL%20upto%202012.pdf 5 February 2020 https://imdpune.gov.in/library/public/EXTREMES%20OF%20TEMPERATURE%20and%20RAINFALL%20upto%202012.pdf Extremes of Temperature & Rainfall for Indian Stations (Up to 2012) India Meteorological Department December 2016 M210 19 April 2020 December 2010
वातावरण
अंगूठाकार|कीठम झील में स्थित आगरा भालू संरक्षण केन्द्र में ६२० से अधिक नाचने वाले भालुओं का पुनर्वास किया गया है।
आगरा जिले का ७% से भी कम भाग वनाच्छादित है।Uttar Pradesh https://fsi.nic.in/isfr2017/uttar-pradesh-isfr-2017.pdf Forest Survey of India 25 January 2021 आगरा नगर के समीप स्थित एकमात्र प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य कीठम झील है, जिसे सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य भी कहा जाता है। झील में प्रवासी और निवासी पक्षियों की लगभग दो दर्जन किस्में हैं।Incredible India Keetham Lake https://www.incredibleindia.org/content/incredibleindia/en/destinations/agra/keetham-lake.html 16 September 2020 www.incredibleindia.org सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य के भीतर आगरा भालू संरक्षण केन्द्र है, जो 'नाचने वाले' भालूओं के लिए बना भारत का पहला अभयारण्य है। वाइल्डलाइफ एसओएस, फ्री द बियर्स फंड और अन्य द्वारा संचालित इस संरक्षण केन्द्र में ६२० से अधिक ऐसे स्लोथ रीछों का पुनर्वास किया गया है, जिनका अवैध होने के बावजूद १९७२ से कलंदरों द्वारा 'नाचने वाले भालुओं' के रूप में शोषण किया जाता रहा था।Shefali Apte http://archive.org/details/lonelyplanetguidetoindia_202003_300_K Lonely Planet Guide To India 388Bears - Wildlife SOS https://wildlifesos.org/our-work/bear/ 5 October 2020 wildlifesos.org en-US
आगरा दिल्ली के बाद यमुना नदी के प्रदूषण में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जो कि दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है।A River about to Die: Yamuna https://www.researchgate.net/publication/228553081 27 September 2020 ResearchGate en नदी में ९० नाले खुलते हैं। हालांकि नगर पालिका ने इनमें से ४० नालों को बंद करने का दावा किया है, लेकिन भैरों, मंटोला और बल्केश्वर जैसे बड़े नालों द्वारा नदी में बिना किसी जांच के बड़ी मात्रा में अनुपचारित अपशिष्ट जल का निर्वहन जारी है।21 July 2019 Dry Yamuna remains a threat to Mughal monuments https://www.indiatoday.in/india/story/dry-yamuna-remains-a-threat-to-mughal-monuments-1571787-2019-07-21 3 April 2021 India Today en एतमादुद्दौला और ताजमहल के बीच यमुना नदी का तल प्रदूषकों का डंपिंग ग्राउंड बन गया है, जहाँ पॉलिथीन, प्लास्टिक कचरा, जूता कारखानों से चमड़े की कटाई, निर्माण सामग्री, सभी को नदी में फेंक दिया जाता है। नदी के प्रदूषण ने ताजमहल के लिए भी कई समस्याएं पैदा की हैं जैसे 'कीड़े और उनके हरे कीचड़ के हमले',Najar Nida Raj Suhasini 17 May 2016 Taj Mahal Under Attack by Bugs and Their Green Slime en-US The New York Times https://www.nytimes.com/2016/05/18/world/asia/india-taj-mahal-pollution-yamuna-river.html 3 April 2021 0362-4331 दुर्गंध,25 October 2019 Stink is still the flavour of Yamuna in the city of Taj Mahal https://www.nationalheraldindia.com/national/stink-is-still-the-flavour-of-yamuna-in-city-of-taj-mahal 3 April 2021 National Herald en और ताजमहल की नींव का क्षरण। ताजमहल को वायु प्रदूषण और नदी में सीवेज के निर्वहन के कारण भी महत्वपूर्ण क्षति का सामना करना पड़ा है।Taj Mahal Facing the Brunt of Environmental Degradation https://www.ndtv.com/agra-news/taj-mahal-facing-the-brunt-of-environmental-degradation-575566 27 September 2020 NDTV.com दुनिया के आठवें सबसे प्रदूषित शहर में सफेद संगमरमर का ताजमहल गंदी हवा के कारण पीला और हरा हो रहा है, और अक्सर धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएँ के कारण धुआँसे से ढका रहता है।Kataria Sunil 22 May 2018 Pollution turns India's white marble Taj Mahal yellow and green en Reuters https://www.reuters.com/article/us-health-pollution-india-tajmahal-idUSKCN1IN01S 27 September 2020
जनसांख्यिकी
दशकवार जनसंख्या वृद्धि 142700 160200 168700 188300 185400 185500 125300 284100 375700 462000 594900 723700 891800 1275000 1585000 स्रोत:Historical Census of India
लगभग १६ करोड़ निवासियों के साथ, आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा तथा भारत का २३वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। २०११ की भारतीय जनगणना के आंकड़ों के अनुसार आगरा नगर की जनसंख्या १५,८५,७०४ है, जबकि आगरा महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या १७,६०,२८५ है। नगर का लिंगानुपात ८७५ महिलाएं प्रति १००० पुरुष है; कुल जनसंख्या में से ८,४५,९०२ पुरुष और शेष ७,३९,८०२ महिलाएं हैं। नगर में साक्षर लोगों की संख्या १०,१४,८७२ है, और नगर की औसत साक्षरता दर ७३.११% है। ७७.८१% पुरुष और ६७.७४% महिलाऐं साक्षर हैं। नगर में ८७,१५१ झुग्गियाँ हैं जिनमें ५,३३,५५४ लोग निवास करते हैं, जो नगर की कुल जनसंख्या का लगभग ३३.६५% है।http://www.census2011.co.in/census/city/115-agra.html https://web.archive.org/web/20160412200729/http://www.census2011.co.in/census/city/115-agra.html 12 April 2016 Agra City Population Census 2011
2024 में भारत के मेट्रो क्षेत्र आगरा की जनसंख्या 2,422,000 होने का अनुमान है, जो 2023 से 2.28% अधिक है।
आगरा में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left हिन्दू धर्म orange 80.68
इस्लाम green 15.37
कोई धर्म नहीं yellow 1.66
जैन धर्म pink 1.04
सिख धर्म brown 0.62
ईसाई धर्म blue 0.42
बौद्ध धर्म red 0.19
अन्य black 0.02
हिंदू धर्म आगरा नगर में सर्वाधिक अनुयायियों द्वारा पालन किया जाने वाला धर्म है; जिसके अनुयायियों की संख्या नगर की कुल जनसंख्या का ८०.६८% है। १५.३७% अनुयायियों के साथ इस्लाम आगरा नगर में दूसरा सबसे अधिक पालन किया जाने वाला धर्म है। इसके बाद जैन धर्म, सिख धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म हैं, जिनके अनुयायियों की संख्या क्रमशः १.०४%, ०.६२%, ०.४२% और ०.१९% है। लगभग १.६६% लोग 'कोई विशेष धर्म नहीं' मानते हैं।
नगर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ हिन्दी तथा उर्दू हैं, जो कि उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक भाषाएँ भी हैं। शेष भारत की ही तरह यहाँ भी अंग्रेजी भाषा अच्छी तरह बोली-समझी जाती है। नगर क्षेत्र में मुख्यतः मानक हिन्दी का ही चलन है, हालाँकि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रजभाषा बोलचाल की मुख्य बोली है। नगर में अन्य कम बोली जाने वाली भाषाओं में पंजाबी और बंगाली प्रमुख हैं, जो इन क्षेत्रों से आये अप्रवासी समुदायों द्वारा बोली जाती हैं।
प्रशासन, राजनीति तथा सुविधाएं
कानून व्यवस्था
आगरा नगर की सीमा के भीतर कानून प्रवर्तन और जांच का प्राथमिक दायित्व आगरा पुलिस आयुक्तालय का है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की एक इकाई है, जिसका नेतृत्व पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) करते हैं, जो आईजीपी रैंक वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी होते हैं।
नवम्बर २०२२ से पहले, आगरा जिला आगरा पुलिस जोन और आगरा पुलिस रेंज के अंतर्गत आता था। ६ नवंबर २०२२ को, उत्तर प्रदेश राज्य की कैबिनेट द्वारा आगरा समेत राज्य के ३ नगरों में पुलिस आयुक्तालय बनाने का आदेश पारित किया था।Bureau The Hindu 2022-11-29 Agra, Ghaziabad and Prayagraj get first police commissioners en-IN The Hindu https://www.thehindu.com/news/national/other-states/agra-ghaziabad-and-prayagraj-get-first-police-commissioners/article66199018.ece 2022-11-29 0971-751X2022-11-26 Police commissionerate system in Agra, Ghaziabad & Prayagraj https://indianexpress.com/article/cities/lucknow/police-commissionerate-system-in-agra-ghaziabad-prayagraj-8290497/ 2022-11-29 The Indian Express en
आगरा जोन का नेतृत्व एक अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी करते हैं, जबकि आगरा रेंज का नेतृत्व एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक वाले आईपीएस अधिकारी करते हैं।
नगर प्राशासन
आगरा नगर निगम आगरा शहर के बुनियादी नागरिक ढांचे और प्रशासन के लिए उत्तरदायी नगर निकाय है। यह शहर की सार्वजनिक सेवाओं का प्रबंधन करता है। महापौर और नगर निगम पार्षद पांच साल के लिए चुने जाते हैं।Corporation – Nagar Nigam Agra https://nagarnigamagra.com/corporation/ 15 April 2021 en-US आगरा नगर निगम का अधिकार क्षेत्र चार अंचलों (हरिपर्वत, लोहामंडी, ताजगंज और छाता) में विभाजित है, जिन्हें आगे १०० वार्डों में बाँटा गया है। नगर निगम की सीमाएं १२१ वर्ग किमी के क्षेत्रफल तक फैली हैं।Agra Nagar Nigam – Ward Wise details http://nagarnigamagra.com/pdfs/AgraCityDetails.pdf live https://web.archive.org/web/20190711012410/http://www.nagarnigamagra.com:80/pdfs/AgraCityDetails.pdf 11 July 2019 Zones & Wards – Nagar Nigam Agra https://nagarnigamagra.com/zones-wards/ 15 April 2021 en-US इसके अतिरिक्त शहर में नए आवास, बुनियादी ढांचे और कॉलोनियों के विकास का दायित्व आगरा विकास प्राधिकरण का है।
ADA Agra Development Authority http://www.adaagra.in/ 15 April 2021 www.adaagra.in 15 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210415172402/http://www.adaagra.in/ dead
आगरा 'मदर विजन इंडिया ग्रुप' के चेयरमैन जितेंद्र त्रिपाठी 'हेमू' का जन्मस्थान भी है। जो बाह तहसील के जैतपुर थानांतर्गत ग्राम गढ़िया प्रतापपुरा के मूल निवासी हैं|
दर्शनीय स्थल
thumb|240px|आगरा के किले से ताजमहल का दृश्य
ताजमहल
ताजमहल ताजमहल के मूल एवं वास्तु
शाहजहाँ की प्रिय बेगम मुमताज महल का मकबरा, विश्व की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। यह विश्व के नये ७ अजूबों में से एक है और आगरा की तीन विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। अन्य दो धरोहर आगरा किला और फतेहपुर सीकरी jay mahakal हैं।
1653 में इसका निर्माण पूरा हुआ था। यह मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। पूरे श्वेत संगमरमर में तराशा हुआ, यह भारत की ही नहीं विश्व की भी अत्युत्तम कृति है। पूर्णतया सममितीय स्मारक के बनने में बाईस वर्ष लगे (1630-1652) व बीस हजार कारीगरों की अथक मेहनत भी। यह मुगल शैली के चार बाग के साथ स्थित है। फारसी वास्तुकार उस्ताद ईसा खां के दिशा निर्देश में इसे यमुना नदी के किनारे पर बनवाया गया। इसे मृगतृष्णा रूप में आगरा के किले से देखा जा सकता है, जहां से शाहजहाँ जीवन के अंतिम आठ वर्षों में, अपने पुत्र औरंगज़ेब द्वारा कैद किये जाने पर देखा करता था। यह सममिति का आदर्श नमूना है, जो कि कुछ दूरी से देखने पर हवा में तैरता हुआ प्रतीत होता है। इसके मुख्य द्वार पर कुरआन की आयतें खुदी हुई हैं। उसके ऊपर बाइस छोटे गुम्बद हैं, जो कि इसके निर्माण के वर्षों की संख्या बताते हैं। ताज को एक लालबलुआ पत्थर के चबूतरे पर बने श्वेत संगमरमर के चबूतरे पर बनाया गया है। ताज की सर्वाधिक सुंदरता, इसके इमारत के बराबर ऊँचे महान गुम्बद में बसी है। यह 60 फीट व्यास का, 80 फीट ऊँचा है। इसके नीचे ही मुमताज की कब्र है। इसके बराबर ही में शाहजहाँ की भी कब्र है। अंदरूनी क्षेत्र में रत्नों व बहुमूल्य पत्थरों का कार्य है।
खुलने का समय : ६ प्रातः से ७:३० साँयः (शुक्रवार बन्द)
आगरा का किला
आगरा का किला
आगरा का एक अन्य विश्व धरोहर स्थल है आगरा का किला। यह आगरा का एक प्रधान निर्माण है, जो शहर के बीचों बीच है। इसे कभी कभार लाल किला भी कहा जाता है। यह अकबर द्वारा 1565 में बनवाया गया था। बाद में शाहजहां द्वारा इस किले का पुनरोद्धार लाल बलुआ पत्थर से करवाया गया, व इसे किले से प्रासाद में बदला गया। यहां संगमरमर और पीट्रा ड्यूरा नक्काशी का क्महीन कार्य किया गया है। इस किले की मुख्य इमारतों में मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, जहाँगीर महल, खास महल, शीश महल एवं मुसम्मन बुर्ज आते हैं।
मुगल सम्राट अकबर ने इसे 1565 में बनवाया था, जिसमें उसके पौत्र शाहजहाँ के समय तक निर्माण कार्य बढ़ते रहे। इस किले के निषिद्ध क्षेत्रों में अंदरूनी छिपा हुआ स्वर्ग जैसा स्थान है। यह किला अर्ध-चंद्राकार है, जो पूर्व में कुछ चपटा है, पास की सीधी दीवार नदी की ओर वाली है। इसकी पूरी परिधि है 2.4 किलो मीटर, जो दोहरे परकोटे वाली किलेनुमा चहारदीवारी से घिरी है। इस दीवार में छोटे अंतरालों पर बुर्जियां हैं, जिनपर रक्षा छतरियां बनीं हैं। इस दीवार की ओर एक 9 मीटर चौड़ी व 10 मीटर गहरी खाई घेरे हुए है।
शिवाजी यहां 1666 में पुरंदर संधि हेतु आये थे। उनकी याद में एक बड़ी मूर्ति यहां स्थापित है। यह किला मुगल स्थापत्य कला का एक जीवंत उदाहरण है। यहीं दिखता है, कैसे उत्तर भारतीय दुर्ग शैली दक्षिण से पृथक थी। दक्षिण भारत में अनेकों दुर्ग हैं, जिनमें से अधिकांश सागर तट पर हैं।
आगरा का किला देख
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी
मुगल सम्राट अकबर ने फतेहपुर सीकरी बसाई, व अपनी राजधानी वहां स्थानांतरित की। यह आगरा से 35 कि॰मी॰ दूर है। यहां अनेकों भव्य इमारतें बनवायीं। बाद में पानी की कमी के चलते, वापस आगरा लौटे। यहां भी बुलंद दरवाजा, एक विश्व धरोहर स्थल है।
बुलंद दरवाजा या 'उदात्त प्रवेश द्वार' मुगल सम्राट द्वारा बनाया गया था, बुलंद दरवाजा 52 कदम से संपर्क किया है। बुलंद दरवाजा 53.63 मीटर ऊँचे और 35 मीटर चौड़ा है। यह लाल और शौकीन बलुआ पत्थर से बना है, नक्काशी और काले और सफेद संगमरमर द्वारा सजाया। बुलंद दरवाजा के मध्य चेहरे पर एक शिलालेख अकबर धार्मिक समझ का दायरा दर्शाता है।
एतमादुद्दौला का मकबरा
thumb|एतमादुद्दौला का मकबरा
एतमादुद्दौला का मकबरा
सम्राज्ञी नूरजहां ने एतमादुद्दौला का मकबरा बनवाया था। यह उसके पिता घियास-उद-दीन बेग़, जो जहाँगीर के दरबार में मंत्री भी थे, की याद में बनवाया गया था। मुगल काल के अन्य मकबरों से अपेक्षाकृत छोटा होने से, इसे कई बार श्रंगारदान भी कहा जाता है। यहां के बाग, पीट्रा ड्यूरा पच्चीकारी, व कई घटक ताजमहल से मिलते हुए हैं।
जामा मस्जिद
जामा मस्जिद (आगरा)
thumb|जामा मस्जिद
thumb|जामा मस्जिद
जामा मस्जिद एक विशाल मस्जिद है, जो शाहजहाँ की पुत्री, शाहजा़दी जहाँआरा बेगम़ को समर्पित है। इसका निर्माण १६४८ में हुआ था और यह अपने मीनार रहित ढाँचे तथा विशेष प्रकार के गुम्बद के लिये जानी जाती है।
चीनी का रोजा
चीनी का रोजा शाहजहाँ के मंत्री, अल्लामा अफज़ल खान शकरउल्ला शिराज़, को समर्पित है और अपने पारसी शिल्पकारी वाले चमकीले नीले रंग के गुम्बद के लिये दर्शनीय है।
मेहताब बाग
भारत का सबसे पुराना मुग़ल उद्यान, रामबाग, मुग़ल शासक बाबर ने सन् १५२८ में बनवाया था। यह उद्यान ताजम़हल से २.३४ किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित है।
स्वामी बाग
स्वामी बाग दयाल बाग
स्वामीबाग समाधि हुजूर स्वामी महाराज (श्री शिव दयाल सिंह सेठ) का स्मारक/ समाधि है। यह नगर के बाहरी क्षेत्र में है, जिसे स्वामी बाग कहते हैं। वे राधास्वामी मत के संस्थापक थे। उनकी समाधि उनके अनुयाइयों के लिये पवित्र है। इसका निर्माण 1908 में आरम्भ हुआ था और कहते हैं कि यह कभी समाप्त नहीं होगा। इसमें भी श्वेत संगमरमर का प्रयोग हुआ है। साथ ही नक्काशी व बेलबूटों के लिये रंगीन संगमरमर व कुछ अन्य रंगीन पत्थरों का प्रयोग किया गया है। यह नक्काशी व बेल बूटे एकदम जीवंत लगते हैं। यह भारत भर में कहीं नहीं दिखते हैं। पूर्ण होने पर इस समाधि पर एक नक्काशीकृत गुम्बद शिखर के साथ एक महाद्वार होगा। इसे कभी कभार दूसरा ताज भी कहा जाता है।
सिकंदरा (अकबर का मकबरा)
सिकंदरा
आगरा किला से मात्र १३ किलोमीटर की दूरी पर, सिकंदरा में महान मुगल सम्राट अकबर का मकबरा है। यह मकबरा उसके व्यक्तित्व की पूर्णता को दर्शाता है। सुंदर वृत्तखंड के आकार में, लाल बलुआ-पत्थर से निर्मित यह विशाल मकबरा हरे भरे उद्यान के बीच स्थित है। अकबर ने स्वयं ही अपने मकबरे की रूपरेखा तैयार करवाई थी और स्थान का चुनाव भी उसने स्वयं ही किया था। अपने जीवनकाल में ही अपने मकबरे का निर्माण करवाना एक तुर्की प्रथा थी, जिसका मुगल शासकों ने धर्म की तरह पालन किया। अकबर के पुत्र जहाँगीऱ ने इस मकबरे का निर्माण कार्य १६१३ में संपन्न कराया।
मरियम मकबरा
मरियम मकबरा, अकबर की राजपूत (आमेर के राजा भारमल की पुत्री हरखू बाई) बेग़म का मकबरा है, इस बेगम को अकबर ने मरियम मकानी अर्थात् संसार की माँ की उपाधि या उपनाम दिया था । यह मकबरा आगरा और सिकन्दरा के बीच में है।
मेहताब बाग
thumb|मेहताब बाग
मेहताब बाग, यमुना के ताजमहल से विपरीत दूसरे किनारे पर है।
पालीवाल पार्क (हीविट पार्क)
अर्थव्यवस्था
thumb|ताजव्यू होटल शहर में खुले पांच सितारा होटलों में पहला है।
left|thumb|एक संगमरमर के मेज पर पर्चिनकारी। यह शिल्प आगरा में मुगलकाल से प्रचलन में है।
thumb|आगरे का सदर बजार
ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों की उपस्थिति के कारण, आगरा में एक समृद्ध पर्यटन उद्योग है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर्चिनकारी, संगमरमर की जड़ों और कालीन संबंधित उद्योग भी हैं।
आगरा वित्तीय पैठ सूचकांक, जो एटीएम और बैंक शाखाओं की उपस्थिति पर चीजों को मापता है, और खपत सूचकांक, जो क्षेत्र के नगरीकरण का संकेत देता है, दोनों में भारत में पांचवें स्थान पर है। भारत के शहर प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में, नगर २०१० में २६वें स्थान पर, २०११ में ३२वें स्थान पर, और २०१२ में ३७वें स्थान पर था।http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-indias-50-most-competitive-cities/20111213.htm#26 India's 50 most Competitive cities Rediff 13 December 2011 6 January 2014 https://web.archive.org/web/20140106203709/http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-indias-50-most-competitive-cities/20111213.htm#26 6 January 2014 live
आगरा की लगभग ४०% जनसंख्या काफी हद तक कृषि पर, चमड़े और जूते के व्यापार पर, और लोहे की ढलाई पर निर्भर करती है। वाराणसी के बाद २००७ में भारत में आगरा दूसरा सबसे अधिक स्वरोजगार वाला नगर था। राष्ट्रीय पतिदर्श सर्वेक्षण संगठन के अनुसार नगर में १९९९-२००० में प्रत्येक १,००० नियोजित पुरुषों में से स्व-नियोजित पुरुषों की संख्या ४३१ थी, जो २००४–०५ में बढ़कर ६०३ व्यक्ति प्रति १,००० तक हो गयी।India's new Entrepreneurs http://www.livemint.com/2007/05/16001310/Indias-new-Entrepreneurs.html Mint 16 May 2007 25 March 2011 https://web.archive.org/web/20070818172113/http://www.livemint.com/2007/05/16001310/Indias-new-Entrepreneurs.html 18 August 2007 live आगरा की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का प्रमुख योगदान है। आईएचसीएल द्वारा निर्मित ताजव्यू होटल शहर में खुले पांच सितारा श्रेणी के होटलों में पहला था। एशिया का सबसे बड़ा स्पा काया कल्प - द रॉयल स्पा आगरा के मुगल होटल में है।ITC unveils Asia's largest spa in Agra Economic Times (India) 9 March 2008 http://economictimes.indiatimes.com/Features/The_Sunday_ET/Economy/ITC_unveils_Asias_largest_spa_in_Agra/rssarticleshow/2848717.cms 8 November 2009 https://web.archive.org/web/20081226223945/http://economictimes.indiatimes.com/Features/The_Sunday_ET/Economy/ITC_unveils_Asias_largest_spa_in_Agra/rssarticleshow/2848717.cms 26 December 2008 live
आगरा में कई उद्योग हैं। उत्तर प्रदेश की पहली प्लांट बायोटेक कंपनी हरिहर बायोटेक ताज के पास स्थित है। लगभग ७,००० लघु उद्योग इकाइयाँ हैं। आगरा शहर अपने चमड़े के सामानों के लिए भी जाना जाता है, सबसे पुराना और प्रसिद्ध चमड़ा फर्म ताज लेदर वर्ल्ड सदर बाजार में है। इसके अतिरिक्त यहाँ कालीन, हस्तशिल्प, जरी और जरदोजी (कढ़ाई का काम), संगमरमर और पत्थर की नक्काशी संबंधित उद्योग भी स्थित हैं। आगरा अपनी मिठाइयों (पेठा और गजक) और स्नैक्स (दालमोठ), कपड़ा निर्माताओं और निर्यातकों और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जाना जाता है। मुगल सम्राट बाबर द्वारा नगर के कालीन उद्योग की नींव रखी गई थी और तब से यह कला फल-फूल रही है।
आगरा में सिटी सेंटर स्थान पर आभूषण और कपड़ों की दुकानें हैं। सिल्वर और गोल्ड ज्वैलरी हब चौबे जी का फाटक पर है। शाह मार्केट क्षेत्र एक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार है जबकि संजय प्लेस आगरा का व्यापारिक केंद्र है।
शिक्षा
मुग़ल काल से ही आगरा इस्लाम की शिक्षा का एक केंद्र रहा है। ब्रिटिश शासन के समय अंग्रेज़ों ने यहाँ आगरा में पाश्चात्य शिक्षा को बढ़ावा दिया। वर्ष १८२३ में यहां भारत के प्राचीनतम महाविद्यालयों में प्रमुख आगरा कॉलेज आगरा की स्थापना हुई । अन्य प्रमुख महाविद्यालय हैं राजा बलबंत सिंह महाविद्यालय, जिसे क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया के सबसे बड़े महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है, सेंट जोन्स कॉलेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, तथा बी डी जैन कन्या महाविद्यालय। यह सभी महाविद्यालय बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ( पूर्व में आगरा विश्वविद्यालय)से सम्बद्ध हैं। आगरा स्थित एक अन्य प्रमुख विश्वविद्यालय है दयालबाग विश्व विद्यालय ।भारतीय लेखकों में प्रमुख बाबू गुलाबराय की जन्म और कर्म भूमि यही थी। वर्तमान में यहाँ माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यू.पी. बोर्ड), इलाहाबाद; केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई. बोर्ड), दिल्ली; और आई.सी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कई विद्यालय हैं:
आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी
एयर फ़ोर्स स्कूल
केंद्रीय विद्यालय
मुफ़ीद-ए-आम इण्टर कॉलेज, पण्डित मोती लाल नेहरू रोड
गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा सड़क
महावीर दिगम्बर जैन इण्टर कॉलेज, अहिंसा चौक, हरीपर्वत
चौधरी सीएम पब्लिक स्कूल,दौरेठा नं.2 शाहगंज आगरा
दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयालबाग
राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा, आगरा
सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजय नगर कॉलोनी
सेंट जोसेफ़ गर्ल्स इण्टर कॉलेज, पालीवाल पार्क गेट
अंकुर पब्लिक स्कूल, जीवनी मंडी, आगरा
सेंट पीटर्स कॉलेज, वजीरपुरा रोड
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सिविल लाइन्स
सेंट फ्राँसिस कान्वेंट स्कूल, वज़ीरपुरा सड़क
होली पब्लिक स्कूल, सिकन्दरा
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विजय नगर
राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा
भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा
प्रिंट मीडिया
आगरा जिले में प्रमुख रूप से हिंदी दैनिक जैसे कि अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान (समाचार पत्र), आज, दाता सन्देश, दीपशील भारत, दैनिक दृश्य भारती इत्यादि समाचार-पत्र प्रकाशित होते हैं।
आवागमन
आगरा शहर प्रमुख शहर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, हरिद्वार, देहरादून एवं जयपुर आदि शहरों से सीधे रेल एवम् सड़क मार्ग द्वारा चौबीसों घंटे जुड़ा हुआ है। दिल्ली-मुम्बई एवम् दिल्ली-चेन्नई के लिए मध्य-पश्चिम एवम् मध्य-दक्षिण रेलवे नेटवर्क है। दिल्ली से आगरा के लिये रा.राजमार्ग-2 है जिसकी दूरी 200 कि॰मी॰ है जो कि लगभग 4 घंटे में तय की जाती है।
रेल मार्ग
अंगूठाकार|आगरा का रेलवे मानचित्र
आगरा में भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ५ रेलवे स्टेशन हैं। ये सभी रेलवे के उत्तर-मध्य अंचल के आगरा मण्डल के अंतर्गत आते हैं। आगरा में उत्तर-दक्षिण दिशा में एक ब्रॉड गेज रेलवे लाइन है, जो पूर्व-पश्चिम दिशा की एक अन्य ब्रॉड गेज लाइन को काटती है। दोनों की क्रॉसिंग रुई की मंडी क्षेत्र के आसपास होती है, जहां पूर्व-पश्चिम लाइन उत्तर-दक्षिण लाइन के नीचे से गुजरती है। उत्तर-दक्षिण दिशा की लाइन उत्तर की ओर से दिल्ली से आती है, और आगरा छावनी रेलवे स्टेशन होते हुए दक्षिण में ग्वालियर की ओर निकल जाती है। इस लाइन पर राजा की मण्डी रेलवे स्टेशन से एक ब्रांच लाइन पूर्व की ओर निकलती है, जिस पर आगरा सिटी रेलवे स्टेशन स्थित है। पश्चिम दिशा से भरतपुर और बयाना से क्रमशः दो ब्रॉड गेज लाइनें आती हैं। ये दोनों लाइनें सिंगल लाइन हैं हालाँकि बाद वाली लाइन विद्युतीकृत है। ये दोनों लाइनें ईदगाह जंक्शन रेलवे स्टेशन से ठीक पहले मिल जाती हैं, और फिर आगरा फोर्ट के रास्ते टुंडला जंक्शन की ओर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए दिल्ली - हावड़ा मुख्य लाइन का हिस्सा बनती हैं।
वायु मार्ग
खेरिया हवाई अड्डा
इन्हें भी देखें
आगरा
उत्तर प्रदेश
भारत के शहर
बाहरी कड़ियाँ
उत्तर प्रदेश के बेहतरीन न्यूज़ चैनल
राष्ट्रीय सूचना केंद्र द्वारा बनायी गयी आगरे का आधिकारिक जालस्थल
विकिमैपिया पर आगरा
सन्दर्भ
3
विस्तृत पठन
कोल हेनरी हार्डी इलस्ट्रेशंस ऑफ बिल्डिंग्स नियर मथुरा एंड आगरा https://archive.org/stream/illustrationsbu00colegoog#page/n7/mode/1up १८७३ इंडिया ऑफिस
Agra Archaeological Society of Transactions of the Archaeological Society of Agra, Jan–June 1874 https://archive.org/stream/transactionsarc00agragoog#page/n4/mode/1up 1874 Delhi Gazette Press
Mukerji Satya Chandra The Traveller's Guide to Agra https://archive.org/stream/travellersguidet00mukerich#page/n7/mode/2up 1892 Sen & Co., Delhi
Fanthome Frederic Reminiscences of Agra https://archive.org/stream/reminiscencesag00fantgoog#page/n3/mode/1up 1895 Thacker, Spink & Co.
Latif Muḥammad Agra, Historical & Descriptive https://archive.org/stream/agrahistoricald00latgoog#page/n9/mode/1up 1896 Calcutta Central Press
Keene Henry George Henry George Keene (1826–1915) A Handbook for Visitors to Agra and Its Neighbourhood https://archive.org/stream/ahandbookforvis00keengoog#page/n8/mode/1up 1899 Sixth Thacker, Spink & Co.
Smith Edmund W. Moghul Colour Decoration of Agra, Part I https://archive.org/stream/moghulcolourdec00smitgoog#page/n7/mode/1up 1901 Govt. Press, Allahabad
Havell Ernest Binfield Ernest Binfield Havell A Handbook to Agra and the Taj, Sikandra, Fatehpur-Sikri, and the Neighbourhood 1904 http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00artlinks/agra_havell/index.html Longmans, Green & Co., London
Agranama: The authentic book about the history of Agra by Mr. Satish Chandra Chaturvedi
Ashirbadi Lal Srivastava, History and Culture of Agra (Souvenir), 1956
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:आगरा ज़िला
श्रेणी:आगरा ज़िले के नगर
*