411 REFERENCE · Wikipedia
समुद्री टीला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेयर समुद्री टीला|thumb
समुद्री टीला एक विशाल सागरगत भू-आकृति है जो पानी की सतह तक पहुंचे बिना ही समुद्र तल से ऊपर उठती है। समुद्री टीले आमतौर पर विलुप्त ज्वालामुखियों से बनते हैं जो अचानक उठते हैं और आमतौर पर समुद्र तल से 1000 से 4000 मीटर (3300 से 13100 फीट) की ऊंचाई तक पाए जाते हैं।सीमाउंट वाल्केनिक, मरीन इकोसिस्टम & बायोडायवर्सिटी https://www.britannica.com/science/seamount ब्रिटानिका 2 अक्टूबर 2025 en समुद्र विज्ञानियों द्वारा इन्हें स्वतंत्र संरचनाओं के रूप में परिभाषित किया जाता है जो समुद्र तल से कम से कम 1000 मीटर (3281 फीट) ऊपर उठती हैं तथा विशेष रूप से शंकु के आकार के एक सीमित शिखर क्षेत्र के रूप में फैले हुए होते है।
भौगोलिक स्थिति
समुद्री टीले विश्व के प्रत्येक महासागरीय द्रोणी में पाए जा सकते हैं तथा स्थान और आयु दोनों की दृष्टि से अत्यंत व्यापक रूप से फैले हुए हैं। अधिकांश समुद्री टीले ज्वालामुखीय मूल के हैं और इस प्रकार ये मध्य-महासागरीय कटकों, मेंटल प्लूम्स और द्वीप चापों के निकट महासागरीय भूपर्पटी पर पाए जाते हैं।व्हाट इस ए सीमाउंट? https://oceanexplorer.noaa.gov/ocean-fact/seamounts/ नोआ ओसियन एक्सप्लोरेशन 2 अक्टूबर 2025 पृथ्वी के महासागरों में 14500 से अधिक समुद्री टीले हैं।साइंस , सीमाउंट्स एंड सोसायटी वाट्स टी. जियोसाइंटिस्ट अगस्त 2019 10–16 समुद्री टीलों के अतिरिक्त विश्व के महासागरों में 1000 मीटर से कम ऊंचाई वाली 80000 से अधिक छोटी-छोटी टीले, कटक और पहाड़ियां हैं।
प्रशांत महासागर में अटलांटिक महासागर की तुलना में अधिक समुद्री टीले हैं और उनके वितरण को समुद्री टीलों की कई लम्बी श्रृंखलाओं के रूप में वर्णित किया जा सकता है।
इन्हें भी देखे
सागरगत ज्वालामुखी
ज्वालामुखीय द्वीप
महासागरीय गर्त
सन्दर्भ
श्रेणी:भौतिक समुद्र विज्ञान
श्रेणी:भूगोल