411 REFERENCE · Wikipedia
स्कंदरबेग चौक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्कंदरबेग चौक Sheshi Skendërbej Skanderbeg Square, Tirana (49593920957).jpg स्कंदरबेग चौक, 2019 40,000 m2 Albania ALB तिराना, तिराना प्रांत, अल्बानिया 41 19 42 N 19 49 6 E region:AL inline चौक 1968 स्कंदरबेग sq
स्कंदरबेग चौक (sq Sheshi Skendërbej no) अल्बानिया की राजधानी तिराना का मुख्य चौक है। इसे देश के राष्ट्रीय नायक स्कंदरबेग के नाम पर रखा गया है। इसका कुल क्षेत्रफल 40,000 m² है। यहाँ की मुख्य संरचना स्कंदरबेग स्मारक स्थित है।
इसे पहले 1925 को अर्मोंदो ब्रासीनी द्वारा डिज़ाइन किया गया था तथा इसका निर्माण फ़्लोरेस्तानो दी फ़ाउस्तो द्वारा नव पुनर्जागरण वास्तुकला में जारी रखा गया। अल्बानिया पर इतालवी आक्रमण के बाद, 1939 में गेरादो बोसियो ने चौक का निर्माण परियोजना का विस्तार किया l।
स्कंदरबेग चौक में स्थित भवनों में से तिराना अंतरराष्ट्रीय होटल, संस्कृति महल, राष्ट्रीय ओपेरा, राष्ट्रीय पुस्तकालय, अल्बानिया बैंक, अदहम बेय मस्जिद, तिराना घंटाघर, सिटी हॉल, परिवहन मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, अर्थव्यवस्था मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय हैं।
इतिहास
1917 में ऑस्ट्रियाई लोग ने तिराना में एक चौक का निर्माण किया। जब वह 1920 में देश की राजधानी बनी और उसकी जनसंख्या बढ़ी, शहर में अनेक परियोजनाओं किए गए थें। अल्बानिया राज्य के समय (1928 – 1939), चौक में एक चौराहा और एक सोता होता था। पुराना बाज़ार संस्कृति महल और पुनस्र्ज्जीवन कैथेड्रल के स्थान में होता था, जबकि पुराने सिटी हॉल का स्थान आज के राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय होता था। जहाँ पहले जोसेफ़ स्टालिन की प्रतिमा होती थी, वहाँ अब स्कंदरबेग स्मारक है। साम्यवादी शासन के समय, अनवर होजा की प्रतिमा राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय और अल्बानिया बैंक के बीच निर्मित किया गया था। 1991 में साम्यवादी शासन के विस्थापन के समय, प्रतिमा को हटाया गया था। 2017 में, स्कंदरबेग चौक को नवीकृत किया गया और अब वह बाल्कन का सबसे बड़ा पैदल क्षेत्र है। 2018 में इसे शहरी सार्वजनिक स्थान का यूरोपीय पुरस्कार दिया गया।Renovation of Skanderbeg Square, retrieved 6 July 2018 इसकी प्रशंसा शिकागो वास्तुकला द्विवार्षिक में भी की गई और इसे यूरोपीय संघ द्वारा "समकालीन वास्तुकला 2019" का पुरस्कार दिया गया।https://www.albaniandailynews.com/index.php?idm=32614&mod=2 Albanian Daily News 20 सितंबर 2025 1 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200501015534/https://www.albaniandailynews.com/index.php?idm=32614&mod=2 dead
सन्दर्भ