411 REFERENCE · Wikipedia
केस स्टडी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केस स्टडी वास्तविक दुनिया के संदर्भ में किसी विशेष मामले की गहन तथा विस्तृत जाँच है।ब्रोम्ली डी. बी. द केस-स्टडी मैथड इन साईकोलॉजी एंड रिलेटेड डिसिप्लिंस विले काईचेस्टर 1986 0-471-90853-3 12235475 जैसे - चिकित्सा के क्षेत्र में केस स्टडी किसी व्यक्तिगत रोगी या बीमारी पर केंद्रित हो सकती है; व्यवसाय के क्षेत्र में केस स्टडी किसी विशेष फर्म की रणनीति या व्यापक बाजार को समाहित कर सकती है।
सामान्यतः केस स्टडी लगभग किसी भी व्यक्ति, समूह, संगठन, घटना, कार्रवाई को उजागर कर सकती है। केस स्टडी में ज़रूरी नहीं कि अवलोकन एक हो बल्कि इसमें एक से अधिक अवलोकन शामिल हो सकते हैं।गेडेस बारबरा Paradigms and Sand Castles (पैरा़डाइम्स एंड सैंड कैसल्स) 2003 यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन प्रेस 978-0-472-09835-4 एन्न आर्बोर, एमआई 117 10.3998/mpub.11910
कई मामलों से संबंधित अनुसंधान परियोजनाओं को प्रायः क्रॉस-केस रिसर्च कहा जाता है जबकि किसी एक मामले के अध्ययन को इनसाइड-केस रिसर्च कहा जाता है।जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर एल. https://books.google.com/books?id=JEGzE6ExN-gC Case Studies and Theory Development in the Social Sciences (केस स्टडीस एड थ्योरी डेवेलप्मेंट इन द सोशल साइंसेज़) बेनेट एंड्र्यू 2005 एमआईटी प्रेस 978-0-262-57222-4 18 en
सामाजिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान दोनों में केस स्टडी रिसर्च को बड़े पैमाने पर अपनाया गया है। केस स्टडीज की अनेकों परिभाषाएँ अवलोकनों की संख्या, विधि (गुणात्मक), शोध की मोटाई (किसी घटना और उसके संदर्भ की एक व्यापक जाँच) और शोध में शामिल प्रकृतिवाद पर ज़ोर देती हैं। विद्वानों के अनुसार केस स्टडी में ज़रूरी नहीं कि एक अवलोकन (N=1) शामिल हो, लेकिन इसमें एक ही केस के भीतर या कई मामलों में कई अवलोकन शामिल हो सकते हैं।गेडेस बारबरा Paradigms and Sand Castles (पैराडाइम्स एंड सैंड कैसल्स) 2003 यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन प्रेस 978-0-472-09835-4 एन्न आर्बर, एमआई 117 10.3998/mpub.11910
परिभाषा
जॉन गेरिंग ने केस स्टडी को परिभाषित करते हुए इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि केस स्टडी एक ऐसा दृष्टिकोण है जो एकल इकाई या इकाइयों की एक छोटी संख्या (मामलों) का गहन अध्ययन करता है, जिसका उद्देश्य समान इकाइयों वाले एक बड़े वर्ग को समझना है।गेरिंग जॉन https://books.google.com/books?id=xECY0nnkTvMC Case Study Research: Principles and Practices 2007 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस 978-0-521-85928-8 37 en
इन्हें भी देखें
मात्रात्मक अनुसंधान
यादृच्छित नियंत्रित परीक्षण
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:अनुसंधान
श्रेणी:अनुसंधान प्रणालियाँ