Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेडियो आवृत्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

3 किलोहर्ट्ज से 300 गीगा हर्ट्ज़ की आवृत्ति वाली तरंगों को रेडियो आवृत्ति (RF) कहते हैं। रेडियो तरंगें, रेडियो आवृत्ति की तरंगे ही होतीं हैं। रेडियो आवृत्ति के कम्पन - यांत्रिक कम्पन और वैद्युत कम्पन दोनों हो सकते हैं किन्तु प्रायः रेडियो आवृत्ति से आशय विद्युत कम्पन से ही होता है न कि यांत्रिक कम्पन से। रेडियो आवृत्ति के विशेष गुण रेडियो आवृत्ति पर कम्पन करने वाली विद्युत धारा के कुछ विशेष गुण होते हैं जो दिष्ट धारा या कम आवृत्ति की प्रत्यावर्ती धारा में नहीं पायी जाती। (१) किसी चालक में मौजूद आर एफ धारा में निहित ऊर्जा उस चालक से विद्युतचुम्बकीय तरंग के रूप में विकिरित होकर अंतरिक्ष (स्पेस) जा सकती है। यही गुण रेडियो प्रौद्योगिकी का मूल आधार है। (२) रेडियो आवृत्ति की धारा विद्युत चालकों में गहराई तक नहीं घुस पाती बल्कि उन चालकों के बाहरी सतह (स्किन/चर्म) तक ही सीमित रहते हुए प्रवाहित होती है। इस परिघटना को उपरिस्तर प्रभाव या 'स्किन इफेक्ट' (skin effect) कहते हैं। (३) आर एफ धाराएँ आसानी से वायु का आयनीकरण कर सकतीं हैं और इस प्रकार वायु से होकर एक सुचालक मार्ग बना सकतीं हैं। आर एफ के इसी गुण का उपयोग उच्च आवृत्ति वाली विद्युत आर्क वेल्डिंग उपकरणों में किया जाता है। इनमें प्रयुक्त धारा की आवृत्ति ५०/६० हर्ट्ज की तुलना में बहुत अधिक होता है। उपयोग रेडियो संचार के लिये रेडियो खगोलिकी में राडार में नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद (न्युक्लियर मैग्नेटिक रिजोनेंस) में। चिकित्सा में शस्त्र के रूप में वर्गीकरण आवृत्ति तरंगदैर्घ्य नाम संक्षिप्त नामModern Electronic Communication 2008 978-0132251136 Jeffrey S. Beasley 9th Gary M. Miller 4–5 3 – 30 Hz 105 – 104 km Extremely low frequency ELF 30 – 300 Hz 104 – 103 km Super low frequency SLF 300 – 3000 Hz 103 – 100 km Ultra low frequency ULF 3 – 30 kHz 100 – 10 km Very low frequency VLF 30 – 300 kHz 10 – 1 km Low frequency LF 300 kHz – 3 MHz 1 km – 100 m Medium frequency MF 3 – 30 MHz 100 – 10 m High frequency HF 30 – 300 MHz 10 – 1 m Very high frequency VHF 300 MHz – 3 GHz 1 m – 10 cm Ultra high frequency UHF 3 – 30 GHz 10 – 1 cm Super high frequency SHF 30 – 300 GHz 1 cm – 1 mm Extremely high frequency EHF 300 GHz - 3000 GHz 1 mm - 0.1 mm Tremendously high frequency THF आर एफ का मापन चूँकि रेडियो आवृत्ति के विकिरण में (बल्कि, सभी विद्युतचुम्बकीय विकिरणों में) विद्युत क्षेत्र और चुम्बकीय क्षेत्र दोनों कम्पन करते हैं (अर्थात बदलते रहते हैं), हम विद्युत क्षेत्र को वोल्ट प्रति मीटर (V/m) द्वारा तथा चुम्बकीय क्षेत्र को अम्पीयर प्रति मीटर (A/m) द्वारा अभिव्यक्त कर सकते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Definition of frequency bands (VLF, ELF … etc.) IK1QFK Home Page (vlf.it) Radio, light, and sound waves, conversion between wavelength and frequency RF eBooks - Some free RF related eBooks RF and Telecommunication eBooks श्रेणी:रेडियो श्रेणी:वर्णक्रम श्रेणी:विज्ञान श्रेणी:विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम