Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एरियल १

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एरियल १ 250px एक थोर डेल्टा रॉकेट पर एरियल १ का प्रक्षेपण SERC नासा आयनमंडलीय निम्न पृथ्वी कक्षा २६ अप्रेल १९६२१८:००:१६ केप कैनावेरल वायु सेना स्टेशन / केप कैनावेरल वायु सेना स्टेशन अंतरिक्ष प्रक्षेपण परिसर १७ थोर डेल्टा २४ मई १९७६ १९६२ ओमिक्रोन १ ६२-किलोग्राम (१४० पौंड) १००.९ मिनट १,२०२-किलोमीटर (७४७ मील) ३९७ -किलोमीटर (२४७ मील) एरियल १ को 'यूके १' तथा 'एस ५१' के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रिटेन द्वारा अपने 'एरियल' कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया पहला उपग्रह था। इसे २६ अप्रैल १९६२ को अमेरिका में स्थित केप केनावेरल एयरफोर्स स्टेशन से अमेरिकी थोर डेल्टा रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था। इसके साथ ही ब्रिटेन दुनिया में सोवियत रूस और अमेरिका के बाद अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला तीसरा देश बन गया। इस उपग्रह को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' द्वारा वर्ष १९५९ व १९६० में ब्रिटेन व अमेरिका के मध्य हुई राजनीतिक चर्चाओं के बाद एक अनुबंध के तहत निर्मित किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया पहला उपग्रह भी था। ६२ किलोग्राम वजनी इस बेलनाकार उपग्रह का व्यास ५८ सेमी और उंचाई २२ सेमी थी। इसमे एक टेप रिकॉर्डर के अलावा कॉस्मिक किरणों, सौर-विकिरणों और आयनमंडल संबंधी प्रयोग व अध्ययन के लिए वैज्ञानिक उपकरण लगे थे। चौदह साल तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद यह उपग्रह २४ मई १९७६ को वहां से विस्थापित हो गया। श्रेणी:British space programme श्रेणी:1962 in spaceflight श्रेणी:United Kingdom–United States relations श्रेणी:Artificial satellites formerly orbiting Earth