411 REFERENCE · Wikipedia
सूक्ष्मदर्शी स्लाइड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सूक्ष्मदर्शी स्लाइड (microscope slide) कांच का एक आयत (रेक्टैंगल) होता है जिसपर किसी नमूने (छोटी वस्तु या द्रव) को रखकर उसका सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) के नीचे परीक्षण किया जाता है। इस से नमूने को स्थिरता से सूक्ष्मदर्शी के लेंस के ठीक नीचे टिकाने में आसानी होती है। इन स्लाइडों के कोनों पर जल्दी से चिप्पी लगाई जा सकती है जिसपर उस नमूने के बारे में जानकारी लिखी जा सकती है। आमतौर से नमूने के ऊपर "कवर स्लिप" (cover slip) कहलाने वाला प्लास्टिक या महीन कांच का एक छोटा-सा टुकड़ा भी लगा दिया जाता है जो नमूने को स्लाइड पर एक ही स्थान पर टिकाकर सुरक्षित भी रखता है। स्लाइड का आकार भी ऐसा होता है जिनको बड़ी मात्रा में डब्बों में साथ-साथ रखा जा सकता है।
== इन्हें भी देखें ==
सूक्ष्मदर्शी
== सन्दर्भ ==