411 REFERENCE · Wikipedia
परपोड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परपोड़ी Parpodi परपोड़ी India Chhattisgarh 21.586 81.206 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति ज़िला बेमेतरा ज़िला प्रान्त छत्तीसगढ़ देश 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भामस +5:30 290 पिनकोड 491331 CG 25
परपोड़ी (Parpodi) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा ज़िले में स्थित एक नगर है।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
विवरण
परपोड़ी नगर एक हरा भरा नगर है। 28 मई 2003 को नगर पंचायत का दर्ज़ा मिला। यह राजा परपोड़ी" के नाम से प्रसिद्ध हैं। 14 जनवरी 2012 से पहले यह नगर दुर्ग जिले के अंतर्गत था पर अब यह छत्तीसगढ़ राज्य के नवघोषित 9 जिलो में से एक बेमेतरा जिले में हैं। नए बेमेतरा जिले के अंतिम छोर पर अवस्थित यह नगर जो 5 किलोमीटर के बाद राजनांदगांव जिले की सीमा को छूती हैं। यहाँ के राजा गोंड वंशी थे और 'जमींदार' कहलाने लगे। वास्तव में ये अपने अपने गढ़ के राजा होते थे। नगर का तहसील व विकासखंड "साजा" नगर हैं जो परपोड़ी से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं। वर्तमान में परपोड़ी नगर पँचायत अध्यक्ष श्रीमती रिंकी जायसवाल है,उपाध्यक्ष केशव साहू है,वही कृषक संस्था सेवा सहकारी समिति भी यही स्थित है जिसके अध्यक्ष श्री विजय दुबे है।
भूगोल
परपोड़ी नगर, बेमेतरा ज़िला मुख्यालय से दक्षिण दिशा में 52 किलोमीटर पर है। यह नगर भौगोलिक दृष्टीकोण से अक्षांश: 21°35'30" उत्तर और देशान्तर : 81°12'21" पूर्व पर स्थित हैं, सम्पूर्ण नगर का क्षेत्रफल 9.13 वर्ग किलोमीटर है यहां की अधिकांश भूमि लेटेराईट मिट्टी से युक्त समतलीय कठोर मैदान है, कुछ स्थानों पर दक्षिण दिशा की ओर काली मिट्टी देखने को मिलती हैं। सन 1999 में भारतीय केन्द्रीय खनिज उत्खनन विभाग के द्वारा चलाये जा रहे सर्वे में लगभग 50 वैज्ञानिको की टीम ने हजारों फीट भूमि का उत्खनन कर भिन्न भिन्न स्तर पर सर्वेक्षण के दौरान उपयुक्त मात्रा में लौह खनिज मिलने की संभावनाए जताई हैं। वर्तमान में उत्खनित स्थल पर पानी का एक अच्छा स्रोत प्राप्त हुआ हैं जिसका पुरे नगर में पेयजल आपूर्ति के साथ अन्य बहुउपयोग किया जा रहा हैं। नगर के दक्षिण पश्चिम स्थित दर्री तालाब में वर्ष भर पानी रहता हैं, पूर्व की सीमाओ में संयुक्त केशरी-बंधवा तालाब व उत्तर में बावा तालाब तथा पश्चिम में रानी तालाब में जल स्रोत उपलब्ध हैं, पूर्व में विगत 20 वर्ष पहले छिन्दी-रवार (छिन्दी वृक्ष का झाड़ी समूह) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी जिससे छिन्द का इस वृक्ष से निकलने वाला हल्का मादक पेय ताड़ी का उत्पादन होता था। यहाँ अरहर, तुअर, विभिन्न प्रकार की सब्जी की पैदावारी अधिक होती हैं तथा विशेष रूप से तिल, जिमीकंद (रतालू) होने की सम्भावना अधिक हैं व धान, सोयाबीन पर्याप्त मात्रा में पैदा होता है। पूर्व की भूमि काली मिट्टी की है परंतु पश्चिम में लाल मिट्टी (मुरम) पाई जाती हैं।
परपोड़ी से अन्य मुख्य नगर व शहर की दूरी
रायपुर - 68 किलोमीटर
दुर्ग -- 55 किलोमीटर
बेमेतरा -- 46 किलोमीटर
भिलाई - 53 किलोमीटर
कबीरधाम (कवर्धा)--58 किलोमीटर
राजनांदगांव -- 68 किलोमीटर
बिलासपुर -- 140 किलोमीटर
भोपाल -- 630 किलोमीटर
जबलपुर -- 302 किलोमीटर
नागपुर -- 281 किलोमीटर
ऐतिहासिक चित्रण
एक प्रचलित किवदंती के अनुसार इस प्राचीन नगर का नामकरण अंतिम ज़मींदार लाल राजेंद्र सिंह की बुआ परमेश्वरी देवी के नाम पर हुआ हैं। राजनांदगांव गढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 33 जमीदारियो में से एक, ज़मींदारी केंद्र "राजा परपोड़ी " रहा हैं तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्थाओ के अनुसार यहाँ कभी कोर्ट - कचहरी से सम्बंधित आम फैसलों की सुनवाई की जाती थी, जहाँ आज भी उस प्राचीन रजवाड़े के क्षेत्र को कचहरी चौक कहते हैं। सन् 1940 के दशक में निर्मित नगर के पश्चिम दिशा में भव्य राजमहल एवं राम जानकी मंदिर का वैभव सम्पूर्ण अंचल में अपने प्राकृतिक अवस्थितता के चलते लगभग 20 किलोमीटर के गाँवों तक दिखाई देता हैं | इस नगर में आने वाला हर शख्स लालायित होकर रजवाड़े का अवश्य दर्शन करते हैं। यहाँ की जनसंख्या 2011 की जनगणना के आधार पर लगभग 6000 है, व कुल मतदाता 2107 हैं। प्रति सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को साप्ताहिक बाज़ार लगता हैं, जिसमे आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में खरीददारी करने आते हैं। यहाँ हिन्दी और छत्तीसगढ़ी बोली जाती हैं। परपोड़ी नगर, साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।
क्षेत्र के विधायक रविन्द्र_चौबे कांग्रेस से हैं, नगर पंचायत के वर्तमान श्री दिलीप जैन हैं जो की भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी से हैं।
आवश्यक कार्यालीन दूरभाष क्रमांक
कार्यालय नगर पंचायत - फोन -07821-292685
डाकघर (पोस्ट -ऑफिस), फोन - 07821-234222/098939-60980
दुर्ग-राजनांदगांव ग्रामीण बैंक, फोन - 07821-292482
पुलिस थाना परपोड़ी, फोन - 09179277309
आई.टी.आई. परपोड़ी - 07821-292198
आपात स्थिति एम्बुलेंस - 108
दर्शनीय स्थल
श्री राम जानकी मंदिर रजवाड़ा
राजमहल रजवाड़ा
जय स्तंभ चौक
श्री शीतला मैया मंदिर एवं महामाया मंदिर केशरी तालाब
जमींदार लाल राजेंद्र सिंह खेल मैदान
राजीव गाँधी उद्यान (गार्डन)
प्रमुख स्कूल / महाविद्यालय
बालक प्राथमिक शाला
कन्या प्राथमिक शाला
राजीव गाँधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
इन्हें भी देखें
बेमेतरा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बेमेतरा ज़िला
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर
श्रेणी:बेमेतरा ज़िले के नगर