411 REFERENCE · Wikipedia
पत्तानी प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पत्तानीปัตตานีPattani Pattani mosque.jpg पत्तानी बड़ी मस्जिद 200px Thailand Pattani locator map.svg पत्तानी १,९४०.४ ६,८६,१८६ २०१४ ३५० अम्फोए (ज़िले) १२ पत्तनी मलय, थाई
पत्तानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप में स्थित है। उत्तर और पूर्व में यह थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है।"Moon Living Abroad in Thailandअगस्त 2021 InternetArchiveBot ," Suzanne Nam, Avalon Travel, 2010, ISBN 9781598806953
नामोत्पत्ति
"पत्तानी" नाम की जड़ों पर मतभेद है। कुछ के अनुसार यह मलय भाषा के "पतानी" शब्द से आया है जिसका अर्थ सागरतट है, लेकिन अन्य के अनुसार यह संस्कृत के "पथिनी" शब्द से आया है, जो "जल-सुंदरी" के लिये प्रयोग होता था। स्थानीय ऐतिहासिक लंग्कासुका साम्राजय के संस्थापक मेरोंग महावंग्सा की पुत्री का नाम भी पथिनी था।
लोग
पत्तानी थाईलैण्ड के उन केवल चार प्रान्तों में से एक है जिसमें मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। स्थानीय आबादी ८८% मुस्लिमहै। अधिकांश लोग अपनी मातृभाषा के रूप में पत्तानी मलय भाषा बोलते हैं, हालांकि थाई भाषा लगभग सभी को आती है। सांस्कृतिक व जातीय रूप से पत्तानी के मलय मलेशिया के केलंतन राज्य के मलयों से मिलते-जुलते हैं। अधिकतर लोग कृषि और मत्स्योद्योग में लगे हुए हैं।Tasanasuwan, P. (1991). Changwat kong rao sib see changwat pak tai (Our province 14 provinces in the South). Bangkok: Thai Watana Panitch
इन्हें भी देखें
थाईलैण्ड के प्रान्त
दक्षिणी थाईलैण्ड
सन्दर्भ
*
श्रेणी:थाईलैण्ड के प्रान्त