Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामिक अमीरात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात (अंग्रेजी: The Islamic Emirate of Afghanistan, पश्तो: د افغانستان اسلامي امارت‎, दरी: امارت اسلامی افغانستان‎) एक अ-मान्यता प्राप्त इस्लामी राज्य है। जिसे प्रथम बार सितम्बर 1996 में तालिबान द्वारा स्थापित किया गया था, जो एक धार्मिक क्रांतिकारी इस्लामी योद्धाओं का संगठन है जिसने पहली बार काबुल के 1996 के पतन के बाद अफगानिस्तान पर अपना शासन आरम्भ किया था। यह संगठन वर्ष 2001 तक सत्ता में रहा, तत्पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबन्धन ने इस सरकार को गिरा दिया। 20 वर्षों के पश्चात तालिबान ने सत्ता में वापसी की और काबुल के 2021 के पतन के बाद इस्लामी अमीरात को पुनः स्थापित करने की घोषणा की और तब से देश के अधिकांश हिस्सों पर उसका वास्तविक नियन्त्रण है।https://www.amarujala.com/world/afghanistan-to-be-a-islamic-emirate-annouces-taliban-says-wants-good-diplomatic-and-trade-relations-with-all-countries-news-and-updates घोषणा: तालिबान ने किया अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन का एलान, कहा- ये देश नहीं बनेगा लोकतंत्र अमर उजाला 21 अगस्त 2021https://www.tv9hindi.com/world/afghanistan-news/taliban-announce-creation-of-islamic-emirate-in-afghanistan-says-zabihullah-mujahid-787689.html घोषणा: तालिबान ने किया अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन का एलान, कहा- ये देश नहीं बनेगा लोकतंत्र टीवी 9 21 अगस्त 2021 यह भी देखिए अफ़ग़ानिस्तान के युद्ध ग़ की ध्वनी सन्दर्भ श्रेणी:इस्लामी गणराज्य अफ़ग़ानिस्तान