411 REFERENCE · Wikipedia
साकेतधाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साकेतधाम एक ऐसा दिव्यलोक है जहां भगवान श्रीराम, अपनी शाश्वत संगिनी देवी सीता तथा हनुमान,लक्ष्मण आदि भक्तगण सहित अखंड विराजमान रहते है। शास्त्रों में साकेतलोक को स्वर्ग,वैकुंठ और गोलोक आदि धामों से भी श्रेष्ठ माना गया है।
thumb|साकेतधाम में तुलसीदास,हनुमान आदि भक्तगणों के मध्य में भगवान सीताराम
अयोध्यापुरी का दूसरा नाम साकेत भी है। साकेत लोक में भगवान रामचंद्र १६ वर्ष के किशोररूप में तथा सीताजी १२ वर्ष के किशोरीरूप में सदा विराजमान रहते हैं। भगवान सीताराम ही यहां के शासक तथा उपास्य स्वरूप है। यहां देवता, भक्त आदि के समूह उन्हीं की सेवा में लिन रहते हैं।यह लोक अन्य सभी धामों का मुख्य स्त्रोत हैं।
शास्त्रों के अनुसार भगवान सीताराम की भक्ति तथा अच्छे कर्मों के द्वारा ही मनुष्य को इस लोक में स्थान मिलता है। जो यहां पहुंच जाता है वो उसका दुबारा जन्म नहीं होता क्योंकि उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। यह "शाश्वत (अनन्त) स्वर्गीय राज्य" और "दिव्य (अलौकिक) अविनाशी और शाश्वत निवास" है।