411 REFERENCE · Wikipedia
भारतेन्दु विमल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतेन्दु विमल ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। उपन्यास `सोन मछली' के लेखक भारतेन्दु विमल बी.बी.सी. रेडियो से जुड़े हैं। कमलेश्वरजी ने इस उपन्यास को गटर गंगा की संज्ञा देते हुए इस उपन्यास की भूमिका में इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। भारतेन्दु विमल ग़ज़ल एवं कविता भी लिखते हैं। मुंबई के फिल्म जगत से जुड़े विमलजी को वर्ष 2003 के लिए अपने उपन्यास `सोन मछली' के लिए पद्मानंद साहित्य सम्मान प्राप्त हो चुका है। वे किसी भी गुटबाज़ी या वाद-विवाद का हिस्सा नहीं बनते और किसी शांत कोने में आराम से अपना काम करते रहते हैं। विमलजी ब्रिटेन भर के बहुत से कवि सम्मेलनों का कुशल संचालन भी कर चुके हैं।
इन्हें भी देखें
आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास
आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास
हिंदी साहित्य
बाहरी कड़ियाँ
लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं
लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ
यू के में हिंदी:उद्भव और विकास
श्रेणी:ब्रिटेन के प्रवासी हिंदी लेखक