Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खाद्य तेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|150px|सरसों का तेल खाद्य तेल या पाक तेल (खाना पकाने में काम आने वाले तेल), वनस्पतियों से प्राप्त वसा का परिशुद्ध रूप होते हैं। यह सामान्य तापमान पर तरल अवस्था में रहते हैं। (नारियल तेल और ताड़ का तेल जैसे संतृप्त तेल अन्य तेलों की तुलना में सामान्य तापमान पर अधिक ठोस होते हैं)। खाद्य तेलों के उदाहरण हैं: सरसों का तेल, जैतून का तेल, ताड़ का तेल, सोयाबीन तेल, कनोला तेल, कद्दू के बीज का तेल, मक्का का तेल, सूरजमुखी तेल, मूंगफली तेल, तिल का तेल, चावल की भूसी का तेल आदि। इनके अलावा और भी बहुत से वनस्पति तेलों का प्रयोग खाना पकाने में किया जाता है। जब हम खास तौर पर "वनस्पति तेल" की बात करते हैं तब हमारा अभिप्राय किसी खास तेल या तेलों के मिश्रण से तैयार किसी विशिष्ट तेल से होता है। खाद्य तेलों में ताजा जड़ी बूटी, लहसुन, मिर्च आदि जैसे खाद्य पदार्थों को मिलाकर उनका खास स्वाद और खुशबू प्रदान की जा सकती है। हालांकि यदि इन खुशबूदार तेलों का भंडारण एक लंबे समय के लिए करना हो तो उनमें जीवाणु पनप सकते हैं। इन्हें भी देखें वनस्पति तेल वनस्पति घी खनिज तेल सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ खाद्य तेल के उपयोग एवं सावधानियाँ खाद्य तेल के आयात पर घटेगी निर्भरताजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:खाद्य पदार्थ